फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट प्लेस है, दिल्ली का यमुना घाट। चाहे इंस्टाग्राम के लिए फोटोज लेनी हो या प्री वेडिंग फोटोशूट करवाना हो यहाँ के नजारों से अच्छा कुछ भी नहीं। अपने जीवन में आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए।
View this post on Instagram
कश्मीरी गेट के पास स्थित यह यमुना घाट अपने मनमोहक दृश्य के लिए काफी मशहूर है। खास कर यहाँ लोग दूर दूर से सनराइज देखने आते है। यहाँ पर नदी के ऊपर उड़ते बहुत सारे पक्षी और पानी में उनका प्रतिबिम्ब सनराइज के व्यू के साथ दिखता है, यह सब नज़ारे मिलकर एक मनोरम दृश्य बनाते है।
View this post on Instagram
इसके अलावा यमुना घाट पर छोटे छोटे मंदिर भी है, जहाँ शाम के समय आरती होती है और घंटियों की आवाज मन को शांति देती है। आप यहाँ पर बोटिंग भी कर सकते है, बोटिंग के लिए आपको 100 रूपए का शुल्क देना होगा। घाट पर बैठ कर आप सनसेट देखने का भी आनंद ले सकते है। प्रतिदिन यहाँ लोगों की भीड़ होती है।
View this post on Instagram
अगर यहाँ आकर आप इन पक्षियों का नजारा देखना चाहते है, तो इसके लिए सही समय अक्टूबर से फरवरी का होता है, तभी ये पक्षी सुबह के समय यहाँ आते है और भोजन करते है। गर्मी में यहाँ ये नज़ारे देखने को नहीं मिलते है।
आप दिल्ली आना चाहते है तो यहाँ बस, रेल और फ्लाइट से भी आ सकते है, दिल्ली एयरपोर्ट से यमुना घाट सिर्फ 30.2 km दूर है। एयरपोर्ट से आप बस, मेट्रो या टैक्सी में आ सकते है।
View this post on Instagram
यमुना घाट तक आने के लिए टैक्सी बुक कर सकते है। यमुना घाट से नजदीकी मेट्रो स्टेशन गुरु तेग़ बहादुर नगर मेट्रो स्टेशन है, यहाँ से घाट तक का सफर आप पैदल 2 मिनट में तय कर सकते है। अगर आप बस से जाना चाहते है, तो यमुना घाट का नजदीकी बस स्टैंड 121. शाहदरा टर्मिनल है।
View this post on Instagram