गर्मियों में शांति और सुकून की अनुभूति चाहतें हैं तो चलें आयें, हिमाचल की इस खूबसूरत जगह पर

सचिन वालिया

हिमाचल प्रदेश अपनी अविश्वसनीय खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर है। यही कारण है कि हजारों की संख्या में यहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

ऐसी जगह के बारे में सोचें जहां गर्मी में भी आपको ठंड का एहसास हो। चारों तरफ केवल हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिले। जहां तक नजर जाए वहां तक केवल प्रकृति के अद्भुत नजारे हों। ऐसी जगह में कुछ दिन गुजारना हर किसी का सपना होता है।

Chamba, the medieval city of the Varman kings - MAGIK INDIA

ऐसे में ज्यादातर लोगों के दिमाग में सिर्फ हिमाचल प्रदेश का ही नाम आता है। लेकिन अक्सर लोग केवल मनाली और कसोल घूमकर ही वापस आ जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और कसोल के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आप शांति महसूस कर सकते हैं।

Chamba admn to begin drive to boost tourism

अगर आप इस बार हिमाचल प्रदेश घूमने की सोच रहे हैं तो आपको चंबा शहर की सैर करनी चाहिए। चंबा की खूबसूरती का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शहर पर एक गाना भी बना है। गाने के बोल हैं ‘शिमले नी बसना कसौली नी बसना, चम्बे जाना जरूर’। अब आप खुद सोचिए कि कुछ तो जरूर खास होगा इस शहर में जो इस पर गाना बनाया गया है।

Beas River (Manali) - All You Need to Know BEFORE You Go

बता दें कि चंबा हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है। समुद्र तल से 1,006 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह शहर रावी नदी के तट पर साल नदी के संगम पर बसा हुआ है। यह दिल्ली से करीब 578.4 किमी दूर है।

लेकिन एक बार जब आप इस शहर में कदम रख लेंगे तो आपको यह अहसास होगा कि आप स्वर्ग में आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं चंबा में घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में।

1) खजियार झील

अगर आपको झील देखना पसंद है तो आपको चंबा में मौजूद खजियार झील की सैर करनी चाहिए। यह झील देवदार के पेड़ों और बादलों से घिरी रहती है। इस झील का नाम इसके पास स्थित मंदिर खज्जी नाग से पड़ा है।

यहां का मौसम इतना सुहावना और शांत रहता है कि अगर आप एक दिन यहां चले गए तो वापस नहीं आना चाहेंगे। इस झील को भारत का ‘मिनी स्विट्जरलैंड’भी कहा जाता है।

2. लक्ष्मी नारायण मंदिर

चंबा में लक्ष्मी नारायण मंदिर अपने खास महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यह मंदिर 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस मंदिर परिसर में भगवान शिव और भगवान विष्णु की मूर्तियां भी हैं।

ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर को विंध्याचल पहाड़ों से लाए गए संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है। मंदिर के द्वार पर गरुड़ की एक तस्वीर लगाई है। जो पर्यटको का स्वागत करती है। यह मंदिर सुबह 6:30 से 12:30 और फिर 2:30 से रात 8:30 तक खुला रहता है।

3. सच पास

अगर आप एडवेंचर्स हैं और बाइकिंग करना पसंद है तो आपको सच पास जरूर जाना चाहिए। पहाड़ों पर बाइकिंग करने का मजा ही कुछ और होता है। शायद ही इससे अच्छा अनुभव कुछ हो सके।

अगर आपके पास बाइक न हो तो निराश न हो आप वहां जाकर बाइक किराए पर भी ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इस जगह पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। ऐसे में पहाड़ पर बाइकिंग करने का मजा दोगुना हो जाएगा।

चंबा कैसे पहुंचे?

आप चंबा जाने के लिए दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस ले सकते हैं। दिल्ली से चंबा जाने के लिए आपको 12 घंटे लगेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा से भी बाय बस जा सकते हैं। रेलवे द्वारा भी चंबा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

आपको यह आर्टिकल कैसा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएँ ।

Share This Article
❤️जिंदगी खूबसूरत है बिल्कुल आपकी तरह ❤️
Leave a Comment