जोग फाल्स के नजदीक एक छुपा हुआ रत्न! देखने लायक है यहाँ की खूबसूरती

Sweta Patel
credit: sarathythetraveler.com

जोग फाल्स का नाम तो अपने सुना ही होगा ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम जोग फाल्स के नजदीक स्थित एक बेहतरीन झरने के बारे में जानेंगे जो निश्चित रूप से कर्नाटका के एक छुपे हुए रत्न की तरह है।

दोस्तों हम बात कर रहे है बंगरा कुसुमा जलप्रपात की, यह पश्चिमी घाट के सदाबहार जंगल के बीच एक छुपा हुआ रत्न है। यह झरना फेमस जोग फॉल्स से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। कुछ साल पहले तक झरने का कोई नाम नहीं था न ही इस झरने तक जाने के लिए कोई उचित सड़क लेकिन अब यह एक फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AMIT BHAT (@amitbhatfilms)

झरना भारत के कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में सिद्धपुर के पास स्थित है। बंगरा कुसुमा जलप्रपात तक पहुँचने के लिए आपको होन्नावर तालुक से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 206 लेना होगा, जो लगभग 41 किमी दूर है। गेरु सोप्पा में पहाड़ियों के बीच से गुजरते हुए यह जलप्रपात आपको एक अद्भुत मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य प्रदान करता है।

इसकी सुंदरता का अनुभव करने के लिए आपको बारिश के मौसम में यहां आना चाहिए। क्‍योंकि बारिश के मौसम में इस सुनहरी जलप्रपात को देखने का मजा ही अलग है। दूध जैसा दिखता मानसून के दौरान पानी से लबालब भरता यह झरना वाकई आंखों को भाने वाला है।

पश्चिमी घाट के सदाबहार जंगल के बीच स्थित इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 1 किलोमीटर का लम्बा ट्रेक करना होगा और लगभग 10 से 15 मिनट की चढ़ाई के बाद आप यहाँ पहुंचेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suma Naik (@suma_jeevaa)

इस झरने पर आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जा सकते है, यहाँ जाने के लिए आपको एक एंट्री टिकट भी लेना होगा जिसकी कीमत 20 रूपए है जबकि बच्चों के लिए 10 रूपए का टोकन लेना होगा।

Share This Article
Leave a Comment