अगर आप दिल्ली या आस पास किसी शहर में हैं और जाना चाहते हैं किसी आम पर्यटन स्थल से हटकर एक ऐसे स्थल पर जो ऐतिहासिक खूबसूरत वास्तुकला के तौर पर तो बेहद अनोखी जगह हो ही लेकिन साथ ही एक बेहद खूबसूरत शाही बैकग्राउंड के साथ आपकी शानदार फोटोज लेने के लिए भी एकदम परफेक्ट जगह हो तो आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं दिल्ली से करीब 160 किलोमीटर दूर अलवर शहर में स्थित मूसी महारानी की छतरी और उसी के बगल में मौजूद अलवर के ‘सागर कुंड’ की। संगमरमर व बलुआ पत्थर से बना ये दो मंजिला स्मारक जिसे मूसी महारानी की छतरी के नाम से जाना जाता है, इसे 1815 में महाराजा बख्तावर सिंह और उनकी रानी मूसी की याद में राजा विनय सिंह द्वारा बनवाया गया था।
दोनों की याद में इस स्मारक में दो मंजिले बनायीं गयी थी जिसमे ग्राउंड फ्लोर को बलुआ पत्थर से बनाया गया है और प्रथम मंजिल पर मंडप पर सफ़ेद संगमरमर की अद्भुत कारीगरी आप यहाँ देख सकते हैं। साथ ही यहाँ की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है और पत्थरों पर रामायण, कृष्ण लीला, आदि के दृश्य दिखाए गए हैं।
यहाँ आप आराम से 2-3 घंटे अपनी अनेकों शानदार फोटोज लेकर और अपने आप को इतिहास के बेहद करीब महसूस करके बिता सकते हैं। और खास बात ये है की इसके बगल में ही मौजूद है इतिहास की सुन्दर वास्तुकला के एक और बेहद अद्भुत उदारहण जिसे सागर नाम से जाना जाता है।
आम तौर पर पुराने समय में पानी को इक्कठा करने के लिए भारत में अनेक जगह ऐसी बावड़ियों का निर्माण करवाया जाता था। उसी तर्ज पर यहाँ भी एक कुंड है जिसके चारों ओर ढेर सारी सीढ़ियां है पानी के कुंड तक पहुँचने के लिए।
सागर जलाशय अलवर में सिटी पैलेस के ठीक पीछे की तरफ स्थित है और यहाँ आकर आप अपने आप को ढेरों फोटोज लेने से रोक नहीं पाएंगे। सागर कुंड के चारों और लाल बलुआ पत्थर से बानी अनेक गुम्बददार छतरियां आपको एक पिक्चर परफेक्ट लोकेशन तो देती ही हैं साथ ही यहाँ बैठकर आप सुकून से अपनों के साथ कुछ यादगार पल भी बिता सकते हैं।
इस सागर कुंड का निर्माण भी 1815 में राजा विनय सिंह द्वारा करवाया गया था। हालाँकि कुंड का पानी में बहुत सी काई होने की वजह से पानी का रंग हरा हो चूका है लेकिन हमें उम्मीद है की प्रसाशन इस पर ध्यान देगा और इस स्थान को जल्द ही पर्यटन की दुनिया में वो स्थान मिलेगा जिसका ये हक़दार है।
अंत में हम यही कहना चाहेंगे की मूसी महारानी की छतरी और बगल में स्थित सागर कुंड दोनों ही हमारी अद्भुत विरासत हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ये जगहें जल्द ही देश ही नहीं बल्कि विश्व पर्यटन की दुनिया में एक ख़ास स्थान बना लेंगी।
अगर आपको अलवर के या देश के ऐसे ही और भी पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमारे लेखों को भी पढ़ सकते हैं।
साथ ही अगर आपको ऐसी जगहों के हमारे वीडियो भी देखने हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल WE and IHANA पर या फिर हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट @weandihana पर भी जा सकते हैं।
Instagram अकाउंट: https://www.instagram.com/weandihana/
YouTube चैनल लिंक: https://youtube.com/c/WEandIHANA