सैर सपाटा भोपाल, मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूं तो स्थानीय पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है पर कुछ स्थान तो इतने विख्यात हो गए हैं कि अब लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। ऐसा एक जगह मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की इकाई सैर सपाटा है।
कलियासोत नदी के किनारे बना हुआ सैर सपाटा भोपाल की जान है। नदी का पानी, लोगों की भीड़ और बच्चों के झूले ये सभी मिल कर एक मनोहारी दृश्य बनाते है। आपको अगर नही पता तो बता दे, भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है, जहाँ सरकार द्वारा सैर सपाटा पर्यटन स्थल का निर्माण किया गया था।
यह सैर सपाटा भोपाल में भदभदा चौराहे के पास कलियासोत नदी के किनारे स्थित है, जहाँ आप ऑटो बस या टैक्सी से जा सकते है। इसके खुलने का समय सुबह 10 बजे का होता है। और यहां पर पार्किंग की भी सुविधा है।
अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने के लिए यह एक अच्छा पर्यटन स्थल है, जहां पर आपको बाहर की तरफ एक मैदान और अंदर एक गार्डन देखने को मिलेगा। इस गार्डन में बच्चों के झूलने के लिए झूले भी लगे है। इसके अलावा बच्चों को पसंद आए इसलिए टॉय ट्रेन और कार राइड भी है।
अगर आप नदी की सैर करना चाहते है, तो यहां पर आप बोटिंग भी कर सकते है, और एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए एक ब्रिज भी बनाया गया है। यह ब्रिज रात्रि के समय बहुत ही खूबसूरत लगता है, जब इसकी लाइट्स चालू होती है।
यहां पर आपको अगर भूख लगे, तो खाने के लिए रेस्टोरेंट और स्नैक्स के लिए बहुत सारी दुकानें भी है।इसके अलावा अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप जंगल ट्रेल का भी मजा उठा सकते है।
अगर आप यहां जाना चाहते है तो दिन में 4 बजे का समय आपके लिए सही रहेगा तब शाम हो जाती है और भीड़ भी बढ़ने लगती है, इसके साथ ही यहां की जगमगाती रोशनी आपका मन मोहित कर लेती है।
भोपाल सैर सपाटा का प्रवेश शुल्क बढ़ो के लिए 20 रुपए और बच्चों के लिए 10 रुपए होता है। रात्रि में यह 11 बजे तक खुला रहता है।