भारत की इस जगह पर देखें प्रकृति का अद्भुत नज़ारा,नीचे से ऊपर की ओर बहता है झरना
गर्मियों के मौसम में हम अक्सर पहाड़ों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। पहाड़ों में घूमते समय हमें वाटरफॉल भी देखने को मिल जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी रिवर्स वाटरफॉल के बारे में सुना है या देखा है?
जी हाँ आज हम प्रकृति के एक ऐसे अद्भुत चमत्कार के बारे में बात करने वाले है,जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेगे।अक्सर ऐसा देखा जाता है कि ऊपर से गिरने पर कोई भी चीज गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे गिरती है लेकिन रिवर्स वॉटरफॉल में इसका उल्टा ही है यहाँ पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है।यही बात इसे बाकि झरनों से अलग बनाती है।आइये इस रिवर्स वॉटरफॉल के बारे में और कुछ बातें जानते हैं।

कहाँ स्थित है रिवर्स वॉटरफॉल ?
यह अद्भुत रिवर्स वॉटरफॉल महाराष्ट्र प्रदेश में स्थित है।यह महाराष्ट्र के कोंकण समुद्र तट और जुन्नर नगर के बीच मौजूद है।यह वॉटरफॉल मुंबई से तकरीबन 120 किमी और पुणे से 150 किमी की दूरी पर है।

रिवर्स वॉटरफॉल के अलावा इसे और भी कई नामों से जाना जाता है।कुछ लोग इसे नाना घाट तो वहीं कुछ लोग इसे नानेघाट के नाम से भी जानते है।ऐसा मन जाता है कि इस नगर की स्थापना सातवाहन वंश के द्वारा की गयी थी क्योंकि नाना घाट की गुफाओं में ब्राह्मी और संस्कृत भाषा में यह जानकारी लिखित मिली है।
नानेघाट की कुछ अन्य जानकारी
ऐसा झरना जहां से पानी नीचे नहीं, बल्कि पहाड़ों के ऊपर जाता है। सुनने में ये बात काफी हैरान करने वाली है, लेकिन ये सच है।वाटरफॉल भी गुरुत्वाकर्षण का ही पालन करते हैं, लेकिन नानेघाट गुरुत्वाकर्षण के नियमों के विपरीत काम करता है। घाट की ऊंचाई से झरना नीचे गिरने के बजाय ऊपर आ जाता है।
इस नजारे को देख आप खुद हैरान रह जाएंगे। नाना घाट में पानी नीचे गिरने की अपेक्षा ऊपर की ओर जाता है,इसको लेकर विज्ञान का कहना है कि नानघाट में हवा काफी तेज चलती है। जिस वजह से जब वाटरफॉल नीचे गिरता है तो ये हवा के चलते पानी ऊपर जाने लगता है।
नानेघाट में ट्रैकिंग
यह जगह ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। ट्रैकिंग के लिए शुरूआती लोगों को नामांकन करना होगा।
नानेघाट को देखने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून है,क्योंकि इस समय पर झरने में पानी भरपूर मात्र में रहता है। नानेघाट का ट्रेक घाटघर के जंगल का एक हिस्सा है। ट्रेक की लम्बाई 4 से 5 किमी (एक तरफ) है, कठिनाई का स्तर मध्यम है।इस ट्रैक को पूरा करने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है।
कैसे पहुंचें रिवर्स वॉटरफॉल
यदि आपके पास खुद का वाहन है तो आप सीधे गूगल मैप के माध्यम से यहाँ पहुँच सकते हैं,इसके अलावा आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी यहाँ तक पहुँच सकते हैं।इसके लिए अपने निज निवास से कल्याण पहुंचें फिर कल्याण बस स्टैंड से जुन्नार के लिए राज्य परिवहन की बस लें।
डेस्टिनेशन वैशाखरे गांव के नजदीक मालशेज घाट रोड पर स्थित है। सड़क मार्ग से नानेघाट आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा, मुंबई और पुणे में कई ट्रेकिंग समूह चल रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन खोजा जा सकता है। वे आमतौर पर प्रति व्यक्ति 750 चार्ज लेते हैं।