विजयवाडा में घूमने की जगह। Places to visit in Vijayawada

Shikha Sahu

विजयवाडा एक बहुत बेहतरीन जगह है कि एक दर्शनीय स्थल भी है। कृष्णा नदी के किनारे स्थित विजयवाडा शहर के इतिहास के बारे में बात की जाए तो यह शहर उत्कर्ष और समुन्द्र इतिहास को समेटे हुए है यह शहर इन्द्रकीलादरी पहाड़ों से घिरा हुआ है और साथ ही यह तीनों तरफ से जल से भी घिरा हुआ है। और यह शहर राजनीती और संस्कृति के लिए भी महत्ब्पूर्ण माना जाता है। और यह शहर सदियों से पुरानी कला कृतियों से लेकर सदियों से पुराणी कला कृतियों से लेकर मनोरम प्रक्रति वातावरण के लिए भी काफी मशहूर माना जाता है।

 

विजयवाडा में घूमने की जगह। Places to visit in Vijayawada


 

राजीव गाँधी पार्क

राजीव गाँधी पार्क विजयवाडा के कृष्णा लंका में है और विजयवाडा के रेलवे स्टेशन से 2 km दूर है। विजयवाडा के इस रंजीव गाँधी पार्क हरे भरे तो है ही साथ में यहाँ पर एक मिनी जू भी है जो बच्चो के दिल को बहलाता है, इसके अलावा यहां पर म्यूजिकल शो भी आयोजित किया जाता हैं।

राजीव गाँधी पार्क
राजीव गाँधी पार्क

 

सेंट मेरी चर्च

सेंट मेरी चर्च विजयवाडा शहर का एक महत्वपूर्ण लैंडमार्क है। अगर आप विजयवाडा शहर जाते है तो दिसम्बर में क्रिसमस में इस चर्च की रौनक का एहसास जरुर करियेगा। विजयवाडा के बुनादला इलाके में सेंट मेरी चर्च स्थित है और ये चर्च रेलवे स्टेशन से 7 km दूर विजयवाडा में बना हुआ हैं।

सेंट मेरी चर्च
सेंट मेरी चर्च

 

PVP स्क्वायर मॉल

विजयवाडा की मॉडर्न साईट PVP स्क्वायर मॉल है। जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ फ़ूड कोर्ट में जाकर आंध्र प्रदेश के व्यंजनों का चटकारा ले सकते है या फिर यहां पर आप नयी लॉन्च मूवी भी देख सकते है। PVP स्क्वायर मॉल विजयवाडा शहर के म.जी. रोड पर स्थित है जहां आपको शॉपिंग के लिए भी यहाँ सैकड़ों आउटलेट्स मौजूद है।

PVP स्क्वायर मॉल
PVP स्क्वायर मॉल

उन्दवाल्ली गुफ़ा

इन गुफाओ को आदिमानवो ने पत्थरों को काट कर चौथी और पाचबी सदी में बनाया था। साथ ही इन गुफाओं को जैन धर्म से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है। रेलवे स्टेशन से लगभग 7 km ki दूरी पर यह उन्दवाल्ली गुफाये प्रकाशम् स्थित हैं।

उन्दवाल्ली गुफ़ा
उन्दवाल्ली गुफ़ा

बापू म्यूजियम

1887 में बापू संग्रहालय की स्थापना की गयी थी। साथ ही इस संग्रहालय में आपको आकर्षण के मुख्य केंद्र बी बुद्ध के संगमरमर से बनी हुई स्टेचू भी देखने को मिल जाएगी। बापू संग्रहालय इतिहास में रूचि रखने वालो के लिए एक बहुत ही लोकप्रिय जगहों में से एक है।

बापू म्यूजियम
बापू म्यूजियम

प्रकाशम् बैराज

विजयवाडा के नागरिको के लिए बांध के साथ साथ सड़क यातायात मोहैया कराता है साथ ही इसके पास पास की खुली जगह में निचे कि ओर से बहती हुई कृष्णा नदी इस बैराज को और भी आकर्षित बना देती है। इसको अक्सर रात के समय बैराज रंग बिरंगी लाइट से सजाया जाता है।

प्रकाशम् बैराज
प्रकाशम् बैराज

सुब्रमन्य स्वामी मंदिर

विजयवाडा के पवित्र दर्शनीय स्थलों में से एक है सुब्रमन्य स्वामी मंदिर। जहां के आस पास की हरियाली इसको और भी ज़्यादा खूबसूरत बनती हैं। यह मंदिर कोथापेता में इन्द्रकीलादरी पहाडियों में बना हुआ एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर भगवान सुब्रमन्य देव के तीन अवतारों की पूजा की जाती हैं।

सुब्रमन्य स्वामी मंदिर
सुब्रमन्य स्वामी मंदिर

 

 

कोंडापल्ली किला

इस कोंडापल्ली किले को 14 सदी में बनवाया गया था, जो कि विजयवाडा से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। साथ ही कोंडापल्ली किके का इतिहास भी काफी महत्वपूर्ण है। इस किले को अंग्रेजो के शासन काल में एक सैन्य केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया गया जाता था। साथ ही इस किले में एक ख़ास दरगह दरवाजा भी बना हुआ हैं।

कोंडापल्ली किला
कोंडापल्ली किला

 

 

कनक दुर्गा मंदिर

माँ दुर्गा को समर्पित यह मन्दिर यहां का प्रमुख मन्दिर है। यहां हर साल हज़ारों कि संख्या में श्रद्धालू यहां माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। साथ ही यह मंदिर भारत के 51 शक्ती पीठ स्थानों में से एक है। कनक दुर्गा मंदिर कृष्णा नदी के तट के समीप इन्द्रकीलादरी पहाडियों के बीच में स्थित है।

कनक दुर्गा मंदिर
कनक दुर्गा मंदिर

मोगालाराजपुरम गुफाए

मोगालाराजपुरम गुफाओं को चट्टानें काट कर बनायीं गयी है। इन गुफाओं के अंदर जाते ही आपको पांचवीं शताब्दी का एहसास होगा।

मोगालाराजपुरम गुफाए
मोगालाराजपुरम गुफाए

 

Share This Article
Leave a Comment