गुंटूर में घूमने की जगह। Places to visit in Guntur

जिन लोगों को घूमने-फिरने का शौक है, उनके लिए यह जगह बहुत अच्छा विकल्प है। और अक्सर लोग घूमने फिरने के लिए काफी अच्छी अच्छी जगह ढूंढते रहते हैं,जहां पर मौसम भी ज्यादा ठंडा ना हो और घूमने फिरने में भी काफी आनंद आए। साथ ही जहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ आकर आंनद ले सकते हैं।

 

गुंटूर में घूमने की जगह। Places to visit in Guntur


 

नागार्जुन सागर डैम एंड एथीपोथाला फॉल्स

गुंटूर से कुछ ही दूरी पर नागार्जुन सागर डैम स्थित हैं। साथ ही यहां पर बहुत ही अच्छे प्राकृतिक दृश्य भी देखने को मिलते हैं। इस डैम का पानी बहुत ही ज्यादा साफ है और पानी इतना साफ है, कि पानी के नीचे का दृश्य भी आसानी से देखा जा सकते हैं। इस डैम में दूर-दूर से तैराकी भी पानी में तैरने के लिए यहां आते हैं।

नागार्जुन सागर डैम एंड एथीपोथाला फॉल्स
               नागार्जुन सागर डैम एंड एथीपोथाला फॉल्स

सूर्यालंका बीच

यह बीच इतना ज्यादा खूबसूरत है कि यहां लोग भारत के अलावा भी अन्य देशों से भी घूमने के लिए आते हैं। इस बीच की खास बात यह है कि यहां पर sunset का दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है, साथ ही इस Sunset के समय इस बीच के पानी का रंग हल्का सा केसरिया हो जाता है जो कि इस बीच की सुन्दरता को और भी ज्यादा बढ़ा देता है।

सूर्यालंका बीच
                                        सूर्यालंका बीच

कृष्णा बैराज

गुंटूर जिले से कुछ ही दूरी पर स्थित कृष्णा बैराज अपने आप में एक काफी खूबसूरत स्थान है, इस स्थान की सुंदरता रात के समय थोड़ी ज्यादा होती है यहां ज्यादातर पर्यटक इस स्थान पर रात के समय घूमने आते हैं। रात में यहां बेहद ही आकर्षक दृश्य भी देखने को मिलते हैं साथ ही रात के समय यहां ठंडी हवा भी चलती हैं।

कृष्णा बैराज
                                           कृष्णा बैराज

अमरावती

गुंटूर जिले से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर अमरावती स्थित है। इसके साथ ही अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी भी है। यहां पर भगवान बुद्धा की एक बहुत ही बड़ी प्रतिमा भी स्थित है जिसको देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

अमरावती
                                           अमरावती

 

कोंडावेदु

गुंटूर जिले से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोंडावेदु है। यहां की खूबसूरती लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है। साथ ही यहां आपको कुछ ऐसे घर भी दिखाई देंगे जो कि 14 वी शताब्दी के समय बने हुए थे। और इन्हे देख कर उस समय के माहौल का अनुमान लगाया जा सकता हैं।

कोंडावेदु
                                             कोंडावेदु

 

मंगलागिरी

जहां पर एक बहुत ही पुराना मंदिर स्थित है जो कि माता लक्ष्मी और भगवान नरसिम्हा को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान नरसिम्हा स्वामी के दर्शन करने के लिए भक्त बहुत दूर-दूर से आते है। साथ ही इस मंदिर में बहुत ही सुंदर नक्काशी को भी देखा जा सकता हैं, जो लोगो को बहुत पसंद आती हैं।

मंगलागिरी
                                         मंगलागिरी

 

कोटप्पकोंडा त्रिकुटपर्वतम्

गुंटूर जिले से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटप्पकोंडा त्रिकुटपर्वतम् है, जहां पर पहाड़ों के काफी प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं, जो कि अपने आप में ही किसी चमत्कार से कम नहीं लगते। साथ ही यहां माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित एक बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर भी है। यह मंदिर पहाड़ी के ऊपर उपस्थित है जो कि और भी ज्यादा आकर्षित लगता है।