मंदसौर में घूमने की जगह। Places to visit in Mandsaur

मंदसौर को प्राचीन काल में दशपुर के नाम से जाना जाता था लेकिन इसका नाम बदलकर बाद में मंदसौर कर दिया गया था। मंदसौर में ऐतिहासिक किले के अलावा प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कई खूबसूरत जगह भी है। साथ ही यह एक ऐतिहासिक जिला है जहां पर आदिवासी राजाओं के कई के किले और हवेलिया भी देखने को मिलती है।

मंदसौर में घूमने की जगह। Places to visit in Mandsaur


पशुपतिनाथ मंदिर

मंदसौर जिले में स्थित भगवान पशुपतिनाथ का भव्य मंदिर बना हुआ है। विश्व भर में विख्यात अष्ट मुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ का मंदिर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर जिले में स्थित है यहां भगवान पशुपतिनाथ का भव्य मंदिर बना हुआ है। पशुपतिनाथ मंदिर पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है यह मंदिर पूरे विश्व में अष्ट मुखी पशुपतिनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।

पशुपतिनाथ मंदिर - मंदसौर
पशुपतिनाथ मंदिर – मंदसौर

धर्मराजेश्वर मंदिर

यह बाबा भोलेनाथ का काफी प्राचीन मंदिर है। जो कि सीतामऊ तहसील में स्थित है। लोगों का कहना है कि यहां मूर्ति साल भर में 1 इंच  बढ़ती है। इस मंदिर में भगवान शिव की शिवलिंग विराजमान है। यहां पर बौद्ध धर्म के भी कई चिन्ह देखने को मिलते हैं। इसलिए इन्हें बौद्ध गुफाओं के नाम से भी जाना जाता है यह मंदिर जमीन की तल में बना हुआ है तल मैं ही अंदर गुफाएं है।

धर्मराजेश्वर मंदिर -  मंदसौर
धर्मराजेश्वर मंदिर – मंदसौर

श्री वही तीर्थ

राजा समप्रीत ने इस तीर्थ की स्थापना की थी। यहां काले रंग की भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा है। यह मंदिर मंदसौर से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वही श्री पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन नामक ट्रस्ट इस मंदिर को संचालित करता है। और साथ ही भगवान श्री पार्श्वनाथ पद्मासन मुद्रा में विराजमान है।

श्री वही तीर्थ -  मंदसौर
श्री वही तीर्थ – मंदसौर

कुकड़ेश्वर

मंदसौर से लगभग 60 किलोमीटर की दूर स्थित यह पवित्र गांव जैन तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात यह राज्य के प्राचीनतम मंदिरों में से एक माने जाते हैं।

कुकड़ेश्वर -  मंदसौर
कुकड़ेश्वर – मंदसौर

 

भानपुरा

यहां शासन करने वाले राजा भामन के नाम पर इसका नाम भानपुरा पड़ा। यहां एक संग्रहालय है जहां कला की अनेक दुर्लभ वस्तु का संग्रह देखा जा सकता है। कार्तिकेय, उमामाहेश्वर, विष्णु और नदी की आकर्षक तस्वीरों को भी यहां देखा जा सकता है।

  1. भानपुरा -  मंदसौर
    भानपुरा – मंदसौर

 

गांधी सागर

चंबल नदी पर बना यह बांध मंदसौर से लगभग 168 किलोमीटर की दूर स्थित है। इसकी कुल क्षमता 123 मेगाबाइट है। और पावर स्टेशन में 23 मेगाबाइट के 5 टरबाइन है।

गांधी सागर  - मंदसौर
गांधी सागर – मंदसौर

मंदसौर का किला

यहां किला मंदसौर के मेवाड़ और मालवा स्थान पर स्थित है। इस किले में 12 द्वार है जिसमें दक्षिण पूर्व दीवार नदी दरवाजे के नाम से जानी जाती है। यह एक बाहरी दीवार से घिरा हुआ है। उसके किनारे एक शिलालेख है जो बताता है कि 1968 से 15 साल के कार्यकाल के बीच बनाया गया है।

मंदसौर का किला - मंदसौर
मंदसौर का किला – मंदसौर

 

हिंगलाज किला

यह एक प्राचीन किला है जो मंदसौर जिले के भानपुरा में नामली गांव के पास स्थित है। यह भानपुरा से 26 किलोमीटर की दूरी पर है। इस किले पर 4 से 5वी शताब्दी की मूर्तियां भी पाई गई है साथ ही यहां कई प्रकार की कलात्मक मूर्तियां पाई गई है।

हिंगलाज किला -  मंदसौर
हिंगलाज किला – मंदसौर

नालछा माता मंदिर

नालछा माता का मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर मंदसौर जिले का एक धार्मिक स्थल है। जो देवी दुर्गा जी का स्वरुप है। इस मंदिर में नालछा माता के साथ भैरव बाबा की प्रतिमा एक साथ देख सकते हैं। यहां पर दो दीपस्तंभ देखने के लिए मिलेंगे, जिसमें दीपक जलाया जाता है, जो बहुत ही भव्य लगते हैं।

नालछा माता मंदिर -  मंदसौर
नालछा माता मंदिर – मंदसौर

कनकेश्वर छोटा महादेव मंदिर भानपुरा, मंदसौर

यह मंदिर घने जंगलों के बीच में स्थित है। कनकेश्वर छोटा महादेव मंदिर मंदसौर जिले में भानपुरा तहसील में स्थित है। यहां पर शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के पास में ही एक जलप्रपात देखने के लिए मिलता है, जो बहुत खूबसूरत लगता है। इस जलप्रपात को कनकेश्वर जलप्रपात के नाम से जाना जाता है।

कनकेश्वर छोटा महादेव मंदिर भानपुरा - मंदसौर
कनकेश्वर छोटा महादेव मंदिर भानपुरा – मंदसौर

 

तक्षेश्वर महादेव मंदिर नवाली भानपुरा

यह धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थान है। यह मंदिर नागों के राजा तक्षक को समर्पित है। यह घने जंगलों के बीच में स्थित है। पर प्राकृतिक जल प्रपात देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही खूबसूरत लगता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर नागों के राजा तक्षक रहते हैं। यहां पर उन्हें तक्षकेश्वर के रूप में पूजा जाता है। यह झरना यहां पर कई स्तरों में बहता है और नीचे कुंड है।

तक्षेश्वर महादेव मंदिर नवाली भानपुरा -  मंदसौर
तक्षेश्वर महादेव मंदिर नवाली भानपुरा – मंदसौर

गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य मंदसौर

यहां पर जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं।
गांधी सागर वन्य जीव अभ्यारण मंदसौर जिले में स्थित एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर आकर गांधी सागर बांध देख सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। साथ ही चतुर्भुज नाला रॉक पेंटिंग भी देख सकते हैं।

गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य - मंदसौर
गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य – मंदसौर

यह जगह वाकई में बेहद खुबसूरत है और इस जगह के बारे में दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ।