सीधी में घूमने की जगह। Places to visit in Seedhi

सीधी जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। सीधी मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्व छोर पर स्थित जिला है। सीधी जिले का प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। सोन इस जिले की महत्वपूर्ण नदी है। यहीं पर विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्थित है, जिससे बहुत बड़े क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति होती है।

सीधी में घूमने की जगह। Places to visit in Seedhi


 

चंद्रेह शैव मंदिर व मठ

यह मंदिर चेदि शासकों के गुरु प्रबोध शिव, जो मत्त-मयूर नामक प्रसिद्ध शैव संप्रदाय से संबंधित थे, ने साधना व शैव सिद्धांत के प्रचार हेतु स्थापित किया। जिसमें इसके निर्माण काल से संबंधित दो प्राचीन संस्कृत शिलालेख लगे हैं। चंद्रेह शैव मंदिर सोन एवं बनास नदी के संगम के निकट स्थित है व वर्तमान में भारतीय पुरातात्विक सर्वे द्वारा संधारित है। यह मंदिर पर्सिली रिसॉर्ट से लगभग 60 किमी की दूरी पर है।

चंद्रेह शैव मंदिर व मठ - सीधी
चंद्रेह शैव मंदिर व मठ- सीधी

 

सोन घड़ियाल अभ्यारण्य

सोन नदी का 161 किमी, 23 किमी बनास नदी व 26 किमी गोपद नदी का क्षेत्र मिलाकर कुल 210 किमी क्षेत्र को 1981में अभयारण्य के रूप में घोषित किया गया। सोन घड़ियाल अभयारण्य प्रोजेक्ट क्रोकोडाइल के अंतर्गत घड़ियाल संरक्षण व जनसंख्या वृद्धि हेतु स्थापित किया गया। अभयारण्य में दर्ज लगभग 101 पक्षियों की प्रजातियां इसे जलीय व पक्षी जैव विविधता से भरपूर बनाती हैं।

सोन घड़ियाल अभ्यारण्य - सीधी
सोन घड़ियाल अभ्यारण्य – सीधी

परसिली रिसॉर्ट

जिले के मझौली विकासखंड में बनास नदी के तट पर स्थित पर्सिली रिसॉर्ट रेतीले तटों और हरियाली का सुन्दर दृश्य समेटे हुए है। यह संजय राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिज़र्व के प्रारम्भ बिंदु पर स्थित है व बालू तट पर नंगे पाँव सैर, सफारी व पक्षीदर्शन के लिए प्रसिद्ध है।

परसिली रिसॉर्ट - सीधी
परसिली रिसॉर्ट – सीधी

 

संजय-दुबरी राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व

जिले के जैव-विविधतापूर्ण वन क्षेत्र को संरक्षित करने की दृष्टि से संजय-दुबरी राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व की स्थापना 1975 में की गई। सफेद बाघों में सबसे प्रथम बाघ ‘मोहन’ यहीं पाया गया था। संजय राष्ट्रीय उद्यान जो संजय-डुबरी टाइगर रिजर्व का एक हिस्सा है, घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान है। यह क्षेत्र अपने बड़े आकार और समृद्ध जैव विविधता के साथ प्रसिद्ध है। इसमें साल, बांस और मिश्रित वन हैं।

संजय-दुबरी राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व - सीधी
संजय-दुबरी राष्ट्रीय उद्यान व टाइगर रिजर्व – सीधी

सीढ़ी एक बहुत अच्छी जगह है घुमने के लिए , तो यह जानकारी आपको कैसी लगी यदि पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ।