बुलंदशहर में घूमने की जगह |Places to visit in Bulandshahr
उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर बुलंदशहर, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 410 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यमुना नदी और गंगा नदी किनारे स्थित है। बुलंदशहर प्राचीन शहर है जहां बहुत सारी कारखाने बने हुए हैं। घूमने के लिए बहुत सारी प्राचीन, ऐतिहासिक और धार्मिक जगह मिल जाती है।
बुलंदशहर में घूमने की जगह |Places to visit in
Bulandshahr
काला आम चौराहा बुलंदशहर (Kala aam chauraha bulandshahr)
बुलंदशहर का एक मुख्य ऐतिहासिक स्थल काला आम चौराहा है, जो ब्रिटिश शासन के समय ब्रिटिश सरकार के द्वारा क्रांतिकारियों को फांसी की सजा दी थी। इसे पहले कत्ले ए आम के नाम से जाना जाता था। पहले इस जगह पर आम का पेड़ हुआ करता था। अब क्रांतिकारियों की याद में यहां पर एक स्मारक बना दिया गया है।

मलका पार्क बुलंदशहर (Malka Park Bulandshahr)
बुलंदशहर का एक बहुत ही सुंदर पार्क मलका पार्क है, जो बुलंदशहर में काला आम चौराहे के पास में स्थित एक बहुत सुंदर पार्क है। यहां पहले एक क्लॉक टावर हुआ करता था जिसे देखने में अच्छा लगता था। बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुए इस पार्क में बहुत सारे झूले लगे हुए हैं, जो बच्चे को बहुत पसंद आते हैं। इस पार्क में एंट्री के लिए आपको फ्री है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।

हर हर महादेव मंदिर बुलंदशहर (Har Har Mahadev Temple Bulandshahr)
बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध हर हर महादेव मंदिर है जो शिव भगवान जी को समर्पित मंदिर है। बुलंदशहर के अनूपशहर में स्थित यह मंदिर मस्तराम घाट के पास में ही बना हुआ है। मंदिर में एक बहुत बड़ा गार्डन बना हुआ है। मंदिर में शिव भगवान जी के साथ नंदी भगवान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलती है।

बाबा मस्तराम घाट (Baba Mastram Ghat Bulandshahr)
बुलंदशहर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाबा मस्तराम घाट है। बुलंदशहर के अनूपशहर शहर में स्थित हैं जिसे जेपी घाट के नाम से भी जाना जाता है। इस घाट में हनुमान जी की बहुत बड़ी प्रतिमा विराजमान है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। साथ ही यहां एक बहुत सुंदर गार्डन भी बना हुआ है जो गंगा नदी के किनारे है। यहां आकर इस घाट में आप नहा सकते हैं और नाव की सवारी का भी मजा ले सकते हैं।

सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर (Siddha Peeth Shri Mahakali Temple Bulandshahr)
सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर बुलंदशहर का एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर जो मां काली को समर्पित मंदिर है। नवरात्रि के समय इस मंदिर पर ज्यादा भीड़ रहती है। यहां आप घूमने और दर्शन करने के लिए कभी भी आ सकते हैं।
