विदिशा में घूमने की जगह। Places to visit in Vidisha

Shikha Sahu

यह शहर प्राचीन अवशेष और ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। विदिशा को मध्य काल में भिलसा के नाम से भी जाना जाता था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि करीब 2600 साल पहले यह जगह व्यपार का प्रमुख केन्द्र था।

विदिशा में घूमने की जगह। Places to visit in Vidisha


सांची स्तूप

सांची एक प्रसिद्ध बौद्ध स्मारक है। सांची एक विश्व धरोहर स्थल है। यहां पर आपको बौद्ध स्मारक देखने के लिए मिलते हैं। यह भारत की सबसे पुरानी पत्थर की संरचना में से एक है। सांची के स्तूप भोपाल से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर पूरी दुनिया से लोग सांची के स्तूप को देखने के लिए आते हैं। यहां पर आपको मंदिर, महल, खंडित स्तंभ, और मठ देखने के लिए मिल जाते हैं।

सांची स्तूप - विदिशा
सांची स्तूप – विदिशा

हिंडोला तोरण विदिशा

विदिशा के ग्यारसपुर में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल जहां पर चार खंबे देखने के लिए मिलेंगे, जो बहुत ही नक्काशी दार हैं। यहां पर एक तोरण भी बना बना हुआ है।

हिंडोला तोरण - विदिशा
हिंडोला तोरण – विदिशा

माला देवी मंदिर ग्यारसपुर विदिशा

यह मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील पर स्थित है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां पर बहुत सारे मंदिर देखने को मिलते है और माला देवी मंदिर भी ग्यारसपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इसके साथ ही जैन संतों की भी मूर्तियां देखने के लिए मिलेगी।

माला देवी मंदिर ग्यारसपुर - विदिशा
माला देवी मंदिर ग्यारसपुर – विदिशा

उदयगिरि बांध  विदिशा

पहाड़ी के ऊपर से उदयगिरि का दृश्य खूबसूरत लगता है। उदयगिरी बांध हलाली नदी पर बना हुआ एक छोटा सा स्टॉप डैम है। जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

उदयगिरी बांध - विदिशा
उदयगिरी बांध – विदिशा

बाजरामठ मंदिर या बज्र मठ मंदिर विदिशा

यह एक ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर पत्थर से बना हुआ है। पर 3 मंदिर देखने के लिए मिलेंगे। इन तीनों स्थल पर जैन संतों की मूर्तियां विद्यमान है। पत्थर पर खूबसूरत नक्काशी उभरी हुई है। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत मूर्तियों की नक्काशी की गई है, जो बहुत ही आकर्षक लगती हैं। इस मंदिर के दरवाजे, चैखट व पृष्ठ भाग में शिव, गणेश, विष्णु ब्रह्मा आदि का कलात्मक अंकन किया है।

बाजरामठ मंदिर या बज्र मठ मंदिर - विदिशा
बाजरामठ मंदिर या बज्र मठ मंदिर – विदिशा

उदयगिरी गुफाएं विदिशा

उदयगिरी की गुफाएं मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में स्थित प्राचीन गुफाएं हैं। उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश का एक प्रमुख आकर्षण है। यह सारी गुफाएं उदयगिरि की पहाड़ियों पर स्थित है। गुफाओं में आपको हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर 20 गुफाएं मौजूद है, जो चट्टान पर बनी हुई हैं। इनमें से कुछ गुफाएं हिंदू भगवान को समर्पित है और कुछ गुफाएं जैन भगवान को समर्पित हैं।

उदयगिरी गुफाएं - विदिशा
उदयगिरी गुफाएं – विदिशा

बौद्ध स्मारक सतधारा विदिशा

यहां पर आपको बौद्ध स्तूप देखने के लिए मिलते हैं। इन स्तूप के बाजू में हलाली नदी बहती है। बौद्ध स्मारक सतधारा विदिशा के पास में स्थित एक प्राचीन जगह है। बौद्ध बिहार देखने के लिए मिलते हैं और मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर बरसात के समय आते हैं, तो यहां पर हरियाली चारो तरफ रहती है।

उदयगिरी गुफाएं - विदिशा
उदयगिरी गुफाएं – विदिशा

चरन तीर्थ विदिशा

यह विदिशा जिले का एक मुख्य आकर्षण है। चरण तीर्थ एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आपको दो मंदिर देखने के लिए मिलते हैं, जो बेतवा नदी के बीच में बने हुए हैं। चरण तीर्थ के बारे में कहा जाता है कि यहां पर श्री राम जी के चरण पडे थे। वनवास काल के दौरान राम जी यहां पर आए हुए थे। चरण तीर्थ में घाट भी बना हुआ है, जहां पर आप स्नान कर सकते हैं।

चरन तीर्थ - विदिशा
चरन तीर्थ – विदिशा

नवग्रह शनि देव मंदिर विदिशा

यह प्राचीन मंदिर है। यहां पर शनि भगवान जी की मूर्ति विराजमान है। यहां पर आपको भगवान शिव की भी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यहां पर हनुमान जी की भी प्रतिमा विद्यमान है। यहां पर आपको भगवान शिव की भी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

नवग्रह शनि देव मंदिर - विदिशा
नवग्रह शनि देव मंदिर – विदिशा

विश्वनाथ मंदिर देवपुर विदिशा

विश्वनाथ मंदिर बहुत ही भव्य है। विश्वनाथ मंदिर विदिशा के पास स्थित एक धार्मिक स्थल है। यहां पर शिवजी, विष्णुजी, द्वारकाधीश, मंदिर आपको देखने मिलता है। यहां पर एक कुंड बना हुआ है। जिसका जल बहुत ही पवित्र है और साफ है। विश्वनाथ मंदिर देवपुर में स्थित है।

विश्वनाथ मंदिर देवपुर - विदिशा
विश्वनाथ मंदिर देवपुर – विदिशा

यदि विदिशा शहर की यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।

Share This Article
Leave a Comment