सोलन में घूमने की जगह। Places to visit in Solan

हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित सोलन एक हिल स्टेशन है। सोलन शहर में कई मठ और कई मंदिर स्थित हैं, जो हर साल भारी संख्या में भक्तों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। एक पर्यटन स्थल होने के साथ ही सोलन शहर अपने विशाल मशरूम वृक्षारोपण के रूप में भी जाना जाता हैं। इसके अलावा सोलन में टमाटर उत्पादन की भी खेती होती है, जिसके लिए भी सालोन शहर प्रसिद्ध है, जिसकी वजह से इसको लाल सोने के नाम से भी जाना जाता है।

सोलन में घूमने की जगह। Places to visit in Solan


 

शूलिनी मेला (Shoolini Fair Of Solan)

हिमाचल प्रदेश राज्य का एक प्रमुख सोलन शहर जो कि देवी शूलिनी के नाम पर रखा गया है, जिन्हें देवी दुर्गा की सबसे छोटी बहन का रूप माना जाता है। इस उत्सव में हजारों लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर, शूलिनी मंदिर में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है और इसके बाद शुभ शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। टीम दिन के उत्सव के बाद देवी शूलिनी अपने स्थान पर वापस आती हैं। और अंतिम दिन भी इस उत्सव को जोर शोर से और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

शूलिनी मेला (Shoolini Fair Of Solan)
                शूलिनी मेला (Shoolini Fair Of Solan)

 

सोलन के पर्यटन स्थल चैल (Solan Ke Paryatan Sthal Chail)

यह एक शांत हिल स्टेशन है, जिसे दुनिया के सबसे ऊंचे हेरिटेज होटल, देवदार के पेड़ों, क्रिकेट ग्राउंड और चैल पैलेस के लिए जाना जाता हैं। चैल पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनता है। साथ ही यह जगह दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट और पोलो मैदान के लिए भी मशहूर है। यहां पर तीन पहाड़ी पर स्थित एक बहुत ही शानदार रिसॉर्ट भी हैं। इन सबके अलावा यहां एक चैल वन्यजीव अभयारण्य भी मौजूद है।

सोलन के पर्यटन स्थल चैल (Solan Ke Paryatan Sthal Chail)
               सोलन के पर्यटन स्थल चैल (Solan Ke Paryatan Sthal                                                    Chail)

 

कसौली (Kasauli)

कसौली हिमाचल राज्य का एक छोटा सा शहर है, देवदार के सुंदर जंगलों के बीच स्थित हैं। यह चंडीगढ़ से शिमला के रस्ते पर स्थित एक पहाड़ी छावनी वाला शहर है, जहां आप भीड़-भाड़ वाली दुनिया से दूर एक शांति भरा छुट्टी बिताने का स्थान है। साथ ही यह एक रहस्यमय और निर्मल वातावरण वाला स्थान है जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कसौली (Kasauli)
                                  कसौली (Kasauli)

 

शूलिनी माता मंदिर (Shoolini Mata Temple)

देवी शूलिनी को समर्पित यह मन्दिर इस क्षेत्र के सबसे पवित्रतम और पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर हर साल जून के महीने में एक वार्षिक मेले का आयोजन भी होता है, जिसे बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।

शूलिनी माता मंदिर (Shoolini Mata Temple)
                 शूलिनी माता मंदिर (Shoolini Mata Temple)

 

कुथार का किला (Kuthar Fort)

सोलन के प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए जाना जाने वाला कुथार का किला को लगभग 800 वर्ष पुराना होने का दावा किया जाता है। यह सोलन क्षेत्र का सबसे पुराना ऐतिहासिक स्मारक है, जो कि एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है साथ ही यहां पर ताजे पानी के कई सारे झरने भी हैं। इसके अलावा आप यहां पर अन्य स्मारकों जैसे कि गोरखा फोर्ट भी घूम सकते हैं।

कुथार का किला (Kuthar Fort)
                          कुथार का किला (Kuthar Fort)

 

सिरमौर (Sirmour)

सिरमौर पहाड़ियों और जंगलों के बीच आराम करने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्थान है। यह पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग के लिए चट्टानी पहाड़ियां, सुरम्य परिदृश्य, बोटिंग लिए शांत झीलों और खूबसूरती से निर्मित मंदिर यहां आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पीच बाउल ऑफ़ इंडिया के नाम से जाने जाने वाले सिरमौर में आड़ू की उच्च खेती होती है। इसके अलावा भी यहां पर बहुत सारे फल और सब्जियों की उच्च खेती की जाती है।

सिरमौर (Sirmour)
                                 सिरमौर (Sirmour)

 

बरोग (Barog)

हिमाचल प्रदेश में स्थित और सोलन के निकट स्थित बरोग एक आदर्श पर्यटन स्थल है जो कि शिमला की ही तरह एक बहुत खूबसूरत जगह है जहाँ अपनी छुट्टी बिताने के लिए काफी पर्यटक आते हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में लगभग 1560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बारोग शहर प्राकृतिक सुंदरता का एक संयोजन है। साथ ही आपको यहां ट्रेकिंग और कैम्पिंग का भी विकल्प मिलता हैं।

 

 

जवाहर पार्क (Jawahar Park)

सोलन का एक ऐसा स्थल जहाँ पर आप अपना आनंददायक समय और आराम भरा समय बिता सकते हैं। यह पार्क बच्चों के लिए भी बहुत खास जगह है। इस पार्क में खूबसूरत फव्वारे, छोटे चिड़ियाघर, राइड्स और बच्चों के ट्रेन भी है, जहां आप खरगोश को भी देख सकते है।

जवाहर पार्क (Jawahar Park)
                         जवाहर पार्क (Jawahar Park)

 

नालागढ़ किला (Nalagarh Fort)

यह किला अरावली पहाड़ियों के किनारे पर स्थित एक प्राचीन किला है। हिमाचल प्रदेश में स्थित नालागढ़ किला यहां की सबसे प्रसिद्ध विरासत होटलों में से है। यह किला हरे भरे वातावरण के साथ वीकेंड में घूमने के लिए भी एक अच्छा स्थान है।

नालागढ़ किला (Nalagarh Fort)
                         नालागढ़ किला (Nalagarh Fort)

 

दरलाघाट (Darlaghat)

यह शिमला से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। जो कि एक वन्यजीव अभयारण्य है। जहां पर सांभर, तेंदुए, ब्लैक बीयर और भौंकने वाले हिरण जैसे कई वन्यजीव प्रजातियां के जानवर यहां पर मौजूद हैं। यह अभयारण्य शिमला-बिलासपुर मार्ग पर स्थित है। यहां आप अपने दोस्तो और परिवार के साथ आ कर घूम सकते है।

 

मजथल अभयारण्य (Majathal Sanctuary)

इस अभयारण्य में कई लुप्तप्राय प्रजातियां पाई जाती हैं, जहां पर आपको जिनमें चीयर तीतर भी देखने को मिल जाता है। मजथल अभयारण्य लगभग 55,670 वर्ग किमी के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके अलावा इस अभ्यारण्य में जानवरों की अन्य प्रजातियां बकरियां, गोरल्स और कई अनोखी किस्म के पक्षी भी देखने को मिलते हैं।

 

सोलन में स्थानीय भोजन और मशहूर रेस्तरां (Local Food and Restaurants In Solan)

जो लोग हिमाचली भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं, यह शहर उन लोगों के लिए बहुत खास है। क्योंकि यहां पर भोजन के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं।सोलन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पर कई अच्छे रेस्तरां और कैफे भी है। इसके साथ ही यहाँ का स्ट्रीट फूड भी आपके मुहं में पानी ला सकता है।

यात्रा करने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit)

सोलन की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों में होता है और जब मानसून की शुरुआत होती है तब यहां का तापमान एक सुखद 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। तब सोलन की यात्रा करने का एक सुखद अनुभव किया जाता हैं। साथ ही मानसून के मौसम में सोलन की प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को मिलती है।

कैसे पहुँचे (How To Reach)

सोलन का सबसे पास का हवाई अड्डा शिमला में है, जो लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां से आप एक टैक्सी भी किराए पर ले सकते हैं। आप शिमला, दिल्ली और चंडीगढ़ से आसानी से उपलब्ध रोडवेज बसों से भी पहुंच सकते हैं। आप ट्रेन से भी सोलन तक आसानी से पहुंच सकते है।

फ्लाइट से (By Flight)

सोलन का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला ही सोलन शहर का निकटतम हवाई अड्डा है, जो कि लगभग 45 किमी की दूरी पर स्थित है। सोलन के लिए शिमला हवाई अड्डे से कैब या टैक्सी भी किराए पर लेकर आसानी से अपने पर्यटक स्थल पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग से (By Road)

सोलन शहर चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां कार ड्राइव कर के भी आ सकते है जो कि आपकी यात्रा को आनंद से भर देगा।

ट्रेन से (By Train)

लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित कालका रेलवे स्टेशन है जो कि सोलन का सबसे पास का रेलवे स्टेशन है। साथ ही सोलन का अपना ट्रेन स्टेशन भी है।