नेपाल की छुपी हुई खूबसूरती है “कन्याम”, कपल्स और हनीमून के लिए है फेवरेट डेस्टिनेशन!

Sweta Patel

भारत के परोसी देश नेपाल में हर साल भारत और दुनियाभर से लखो टूरिस्ट घूमने के लिए जाते है, नेपाल की खूबसूरती उन लाखों टूरिस्ट को अपने और खींच लेती है।

लेकिन उन टूरिस्ट में से अधिकांश केवल काठमांडू और पोखरा की ही यात्रा करते है, लेकिन नेपाल की खूबसूरती इन दो जगहों के अलावे भी है। ऐसी ही एक छुपी हुई मगर बेहद ही खूबसूरत जगह है कन्याम।

ये भी पढ़ें: काठमांडू-पोखरा के अलावे भी बहुत कुछ है नेपाल में! आज ही प्लान कीजिए इन खूबसूरत जगहों की यात्रा

कन्याम नेपाल के इलम जिले में स्थित एक शहर और पर्यटन स्थल है, यह पूर्वी नेपाल के प्रांत नंबर 1 में इलम जिले में सूर्योदय नगर पालिका के अंतर्गत आता है।

कन्याम अपने हरे चाय बागानों और पिकनिक स्थलों के लिए जाना जाता है, अपने प्राकृतिक वातावरण के कारण इसे “पूर्वी नेपाल की रानी” के रूप में भी जाना जाता है।

यहां की जलवायु और हरियाली के कारण हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, यह जगह खासतौर से हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। कपल्स के लिए यह टॉप डेस्टिनेशन में से एक है।

चाय बागान के अलावे कन्याम में आप कई अलग तरह के एक्टिविटीज भी कर सकते है, यहाँ की घुड़सवारी काफी पॉपुलर है। इलम के सूर्योदय नगर पालिका में एक स्काई वॉक भी है, अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप यहाँ भी जा सकते है।

कन्याम अपनी समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। पर्यटक स्थानीय उत्सवों में भाग लेकर या आसपास के मंदिरों और मठों में जाकर स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का स्वाद ले सकते हैं। यहाँ के लोकल काफी मिलनसार है और वे अच्छी मेहमाननवाजी के लिए भी जाने जाते है।

कन्याम काठमांडू से लगभग 625 किलोमीटर दूर है, आप काठमांडू से कन्याम तक सीधी बस ले सकते है या फिर अपनी खूब की कार को ड्राइव कर पहुंच सकते है। अगर आप एक रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे है तो यह स्थान अपने शांतिपूर्ण वातावरण और शांत मनोदशा से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।


ये भी पढ़ें: 

Share This Article
Leave a Comment