बेहद ही खास है राजस्थान का गढ़ पैलेस, देश-विदेश से इस खास चीज को देखने आते है पर्यटक

Sweta Patel

गढ़ पैलेस को राजस्थान के लोकप्रिय महलों में से एक माना जाता है। राजस्थान में घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह एक आकर्षण का केंद्र है। इसे बूंदी पैलेस के नाम से भी जाना जाता है, जिसको राजा राव रतन सिंह हाड़ा ने 1607 ई से 1631 ई के बीच बनवाया था।

गढ़ पैलेस में छत्र महल, फूल महल और बादल महल यह तीन महल भी स्थित है, जो काफी अद्भुत है। यह पैलेस तारागढ़ किले के पास स्थित है, और इसमें “बूंदी स्कूल ऑफ़ पेंटिंग” के बहुत ही शानदार लघु चित्र भी प्रदर्शित हैं।

इस खास चित्रकारी को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक यहाँ पहुंचते है।


इसके आकर्षण की बात करे, तो यह उस समय की राजपुताना शैली को दर्शाता है, जैसे इसका एक मुख्य द्वार है जिसके आस-पास विशाल हाथियों की प्रतिमा बनायीं गयी है। इस द्वार को हाथी पोल के नाम से भी जाना जाता है।


अगर आप यहां घूमने जाना चाहते है तो इसमें प्रवेश करने का एक समय होता है। गढ़ पैलेस में घूमने का समय बह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होता है।


गढ़ पैलेस पर्यटन स्थल होने की वजह से, यहाँ घूमने के लिए पर्यटकों को टिकट लेनी पड़ती है। भारतीय पर्यटकों के लिए एंट्री फीस 10 रूपए प्रति व्यक्ति है, और विदेशी टूरिस्ट के लिए एंट्री फीस 100 रूपए प्रति व्यक्ति है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Benjamin Garcia (@beonjamon)


यहाँ आपको कैमरा और वीडियो कैमरा ले जाने के लिए अलग से पैसे देने पड़ते है। कैमरा ले जाने के लिए 50 रूपए की टिकट लगती है, और विडियो कैमरा ले जाने के लिए 100 रूपए की टिकट लगती है।


अब अगर आपने गढ़ पैलेस बूंदी में घूमने जाने का मन बना ही लिया है, तो आपको बता दे की वहां घूमने जाने का सही समय सर्दियों में होता है। फ़रवरी माह तक आप घूमने जा सकते है। क्यूंकि उसके बाद गर्मी के मौसम में राजस्थान का तापमान बहुत बढ़ जाता है।


आप गढ़ पैलेस बूंदी अपनी पर्सनल कार, ट्रैन या फ्लाइट से जा सकते है, लेकिन आप कार से जायेंगे, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा, क्यूंकि फिर आप गढ़ पैलेस के आस-पास के महलो में भी आसानी से घूम पाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment