विश्व प्रसिद्ध है राजस्थान के इस शहर की ‘कपड़ा फाड़ होली’, लाखों में जुटते है विदेशी पर्यटक

Sweta Patel

रंगों का त्यौहार यानि होली का दिन आने में कुछ ही दिन बचें हैं। देश ले लगभग हर राज्य, शहर और गांव में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

देश के अलग अलग शहरों में होली मनाने के अपने तौर तरीके और परंपरा है। कृष्णा की नगरी वृन्दावन और बरसाने की होली देशभर में प्रचलित है लेकिन क्या आपने कभी होली मनाने के लिए राजस्थान का रुख किया है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jill (@jilld1293)

जी हां, राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी बेहद अनोखे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां होली मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं।

पुष्कर के वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर होली आयोजन होता है, यहां लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इन दोनों ही जगहों पर आपको विदेशी पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेलते हुए नजर आ जाएंगे। साथ ही डीजे की धुन लोगों को और मदहोश कर देती है।

Connvoyage | Color Bombed at India's Holi Festival | Holi festival, Happy  holi, Holi

दोस्तों हम बात कर रहे है अंतराष्ट्रीय स्तर पर फेमस हो चुकी पुष्कर होली की जिसे मनाने का अपना ही अंदाज है। राजस्थान के अजमेर में पुष्कर नाम का हिंदू तीर्थ स्थल है। भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर पुष्कर में ही स्थित है।

Pushkar Holi – Bing Wallpaper Download

पुष्कर के लोग होली को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। अगर आप भी इस साल की होली को कुछ अलग ढंग से मनाना चाहते हैं, तो इस बार आपको भी पुष्कर जरूर जाना चाहिए, क्योंकि अगर आपने यहां की होली नहीं देखी तो समझ लीजिए आपने कुछ नहीं देखा।

Foreigners dancing In Holi festival at Pushkar - Craziest People on Earth |  Pushkar Holi 2019 | - YouTube

पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटक रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हैं। इस दौरान कपड़ा फाड़ने की लोगों में एक अनोखी होड़ सी मचती है। ऐसा दिलचस्प नजारा देखने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों की बालकनी और छतों पर बैठ जाते हैं।

Celebrating Holi in Pushkar, India: The Most Colourful Festival in the  World & its Darker Side - That Festival Life • Worldwide Festival Blogger

होली महोत्सव के दौरान रोजाना संगीतमय प्रस्तुति, रंगारंग कार्यक्रम, राजस्थान का पारंपरिक नृत्य आदि का आयोजन होता है।

Share This Article
Leave a Comment