चीन-अमेरिका ही नहीं, बिहार में भी है कांच का पुल… चलते हुए थम सी जाती हैं सांसे!

Sweta Patel

क्या आपने पूरी तरह से कांच से बना हुआ कोई खूबसूरत ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) देखा है? कई बार हम सोशल मीडिया पर इस तरह के ब्रिज देखते है जो चीन या अमेरिका का होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sugato Maity (@sugato_maity)

लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ वैसा ही एक ग्लास ब्रिज हमारे देश के बिहार राज्य में भी है, ये ग्लास ब्रिज नालंदा जिले के राजगीर में है। 27 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ब्रिज का उद्घाटन किया था। इसके बाद इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

बिहार के नालन्दा (Nalanda) जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर (Rajgir) में पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हुुुुआ है, इन दिनों यह जगह पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।

कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में हों और हमारे नीचे कोई जमीन नहीं है, देखकर ऐसा लगता है कि अब नीचे गिर जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Sharma (@i_m__priyaaa)

राजगीर का ग्लास ब्रिज  चीन के हांगझोऊ (Hangzhou China Glass Bridge) की तर्ज पर बनाया गया है. दुनिया में कुछ गिनी-चुनी जगहों पर ही इतने बड़े ग्लास के ब्रिज हैं।

राजगीर का ग्लास ब्रिज (Rajgir Glass Bridge) भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है. यहां जाकर आपको विदेश की तरह फीलिंग आएगी। ग्लास ब्रिज पर पहुंचकर लोग चरों ओर फैले प्रकृति के खूबसूरत नजारों को निहारते हैं। साथ ही ग्लास ब्रिज पर फोटो शूट भी करते हैं।

कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर है, ये 6 फीट चौड़ा है। पुल बहुत मजबूती से बना है इसीलिए कांच का पुल होने के बावजूद इस पुल पर 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।

विदेशों की तरह खूबसूरत ये जगह घूमने के लिए आपको मात्र 200 रुपये खर्च करने होंगे. ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये है जबकि इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपये चुकाने होंगे।

राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको Rajgirzoosafari.in पर जाकर टिकट बुक करना होगा। राजगीर पहुंचना काफी आसान है, आप पटना (Patna) से टैक्सी या बस के जरिए राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज की सैर कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment