अगर आप इस उमस भरी गर्मी से दूर कहीं ठंडी जगह में घूमना चाहते हैं और साथ ही नेचुरल व्यू चाहते हैं तो आइलैंड का ट्रिप अच्छा ऑप्शन है। कई लोग विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन वीज़ा के लंबे इंतज़ार के कारण आईडिया ड्राप करना पड़ता हैं।
जब घूमने-फिरने की लोकेशन आइलैंड जैसी जगहें होती हैं और अगर आपके मन के किसी कोने में आइलैंड जाने का ख्याल आता है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी चुनिंदा आइलैंड की लिस्ट, जहां आप बिना वीज़ा घूमने जा सकते हैं।
बिना वीज़ा जाएं इन जगहों पर घूमने
त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो
अपने ख़ूबसूरत नज़ारों और उत्सवों के लिए जाना जाने वाला यह देश जहां पर त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो ट्विन्स आइलैंड है।
इस देश में आकर आप अपना आइलैंड ट्रिप का सपना पूरा कर सकते हैं, यह एक बेस्ट ऑप्शन है। इस आइलैंड में जाने के लिए आपको वीज़ा की ज़रूरत नहीं है।
मॉरीशस
जब बात समुद्र, आइलैंड और नज़ारों की हो, तो मॉरीशस को बिलकुल भी नहीं भूला जा सकता है। सफेद बालू की चादर ओढ़े यह द्वीप आपको जीवन भर याद रहेगा। यहां पर घूमने के लिए मौजूद नैशनल पार्क, झरने, शाही मेंशन और समुद्री किनारा है जहां आप एंजॉय कर सकते हैं।
सेशेल्स
सेशेल्स जो कि समुद्र के खूबसूरत नज़ारे और चट्टानों से घिरा आइलैंड है, सेशेल्स आइलैंड पहुंचते ही आपको विज़िटर्स परमिट मिलता है, जो तीन महीने का लंबा समय इस आइलैंड पर घूमने और एक्सप्लोर करने के लिए देता है।
और अगर आप जल्द से जल्द घूमकर लौटना चाहते हैं, तो सेशेल्स इसके लिए भी आपको बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
मालदीव
मालदीव हिन्द महासागर में स्थित जिसे आइलैंड हॉट हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है। भारत से मालदीव की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है। मालदीव दुनिया की ख़ूबसूरत जगहों में से एक हैं। और इसी कारण हर साल लाखों लोग इस आइलैंड पर जाते हैं।
फिजी
अगर आप शांति और सुकून के कुछ पल जीना चाहते हैं तो फिजी आइलैंड एक अच्छा विकल्प हैं। फिजी घूमने के लिए आपको वीज़ा की ज़रूरत नहीं है। यहां भारतीय नागरिकों को चार महीने तक रहने और इस जगह को एक्सप्लोर करने की भी परमिशन मिलती है।
source: news18