कहीं सिर्फ महिलाएं दुकानदार तो कहीं झील के बीच बाजार! ये है भारत के सबसे अजीब मार्केट; पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है

Neha Verma

जब भी हम कहीं पर घूमने के लिए जाते हैं, तो उस जगह पर बने हुए बाजार पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं। अमूमन आपने ऐसे बाजार तो देखे होंगे, जहां पर काफी शानदार सामान मिलता है। लेकिन आज हम आपको जिस बाजार के बारे में बताने वाले हैं, वह सामान के कारण नहीं बल्कि किसी अन्य कारण से पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

चलिए इस पोस्ट के माध्यम से भारत के सबसे अजीब बाजार के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। यहां से शॉपिंग करने पर आपको एक अलग ही अनुभव मिलेगा-

असम की जॉनबील मार्केट

आपने अपने बुजुर्गों से सुना होगा कि पहले जमाने में अगर हमें कोई चीज खरीदनी होती थी, तो हम दूसरी चीज के बदले में वस्तु को खरीद लेते थे। जैसे हमें चावल की जरूरत होती थी, तो हम गेहूं को देकर चावल खरीद लेते थे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि असम की जॉनबील मार्केट में आज भी ऐसे ही लेनदेन किया जाता है। अगर आपके पास पैसे नहीं है, तो यहां आप अपना कोई भी सामान देकर दूसरा सामान खरीद सकते हैं।

कन्नौज की अतर मार्केट

बाजार तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आप कभी कन्नौज के अतर बाजार में गए हैं। इस बाजार की खास बात यह है कि यहां पर आपको 650 से भी ज्यादा अलग-अलग क्वालिटी के परफ्यूम मिल जाएंगे। इन परफ्यूम की सुगंध हर किसी को भी अपनी और आकर्षित कर सकती है। अगर आप कन्नौज जाए, तो इस मार्केट में जाना ना भूले।

कश्मीर का डल झील बाजार

जम्मू कश्मीर की डल झील अपनी सुंदरता के कारण विश्व प्रसिद्ध है‌। यहां पर घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। बाजार तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन यहां पर ऐसा बाजार लगता है जो शायद ही कहीं लगता होगा।

डल झील में नाव के ऊपर सामान रखकर बाजार सजाया जाता है। जिस प्रकार से यहां सामान बेचने का अंदाज बिल्कुल अलग है, इसी प्रकार से यहां का सामान भी काफी यूनिक होता हैं।

मणिपुर का इमा कीथेल बाजार

आपने दुनिया भर के बाजार देखे होंगे जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही दुकानदार होते हैं। लेकिन मणिपुर का इमा कीथेल बाजार भारत का एकमात्र ऐसा बाजार है, जिसमें सिर्फ महिलाएं ही दुकानदार होती है। यह मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थित है। इस बाजार में 5000 दुकानें हैं।

बिहार का सोनपुर बाजार

अक्सर आपने बाजार में जरूरत का सामान बिकते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा बाजार देखा है, जहां पर सामान नहीं बल्कि जानवर बिकते हैं। बिहार के सोनपुर बाजार में कार्तिक पूर्णिमा के दिन घोड़े और हाथी का बाजार सजाया जाता है।

इस बाजार में जानवरों को बेचा जाता है। अगर किसी को पशु खरीदने हैं, तो वह बिहार के सोनपुर बाजार जरूर घूम कर आए।

ये भी पढ़ें: आसान नहीं है महाराष्ट्र का यह ट्रेक, लगानी पड़ती है जान की बाजी! मानसून में देखने लायक होता है नजारा

Share This Article
Follow:
Meet Neha Verma, an inspiring writer from Haryana, India, who embarked on her writing journey in 2019. With a passion for travel, she weaves enchanting tales about mesmerizing destinations that will take your breath away.
Leave a Comment