सस्ते में करना है थाईलैंड की यात्रा, इस तरह से करें प्लानिंग
अब आप भी थाईलैंड की ट्रिप 50,000 रूपए में आराम से कर सकते है, जिसमें आपके जाने से लेकर वहाँ घूमने रहने तक का खर्च शामिल है। तो जानते है, कि कैसे आप 50000 रूपए में थाईलैंड का ट्रिप कर सकते है और थाईलैंड में आप इस कम बजट में कहाँ घूम के आ सकते है?
तो सबसे पहले बता दे, कि इस बजट में आप थाईलैंड की सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली प्लेसेस पहली बैंकॉक और दूसरी पटाया में घूमने जा सकते है। 50 हज़ार रूपए में आप 3 दिन बैंकॉक और 2 दिन पटाया का टूर कर सकते है।
सबसे पहले फ्लाइट की बात करे तो आपको किसी भी बड़ी सिटी से थाईलैंड के लिए फ्लाइट आसानी से मिल सकती है, इन फ्लाइट की टिकट लगभग 17000 रूपए के आस-पास होती है।
थाईलैंड के लिए आपको वीजा भी लेना होगा। पहले थाईलैंड का वीजा फ्री होता था, लेकिन अब थाईलैंड का वीजा आपको 5000 रूपए में मिलेगा।
यहाँ आप हॉस्टल में रुक सकते है। यहाँ के होस्टल्स बहुत अच्छे होते है, जिनमे पूल्स भी होते है और बहुत सारे लोग यहाँ रुकते है, जिस वजह से यहाँ रात में पूल पार्टी भी होती है। जिसमे खाना पीना सब मिलता है। होस्टल में रुकने का खर्च आपका रोज का 700 से 1200 तक होगा।
और अगर आप चाहे तो होटल में रूम्स भी ले सकते है, लेकिन उसके लिए आपको प्रतिदिन 3000 से 4000 रूपए खर्च करना होंगे। थाईलैंड में खाना काफी सस्ता है इसलिए आपके खाने का खर्च इस पूरी ट्रिप का लगभग 4000 से 6000 होगा।
अब बात करते है ट्रांसपोर्टेशन की तो यहाँ का टुकटुक काफी प्रिसद्ध है, जो भारत में इ रिक्शा के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा ट्रेवल करने के लिए मेट्रो है, तो आपकी पूरी ट्रिप का खर्च भी लगभग 4000 से 5000 के बीच होगा।
यहाँ के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहाँ आप घूमने जा सकते है। सभी स्थलों का शुल्क अलग-अलग है, जैसे बैंकॉक में मेरीडियन रिवर क्रूज का शुल्क 1600 रूपए है, सफारी वर्ल्ड का शुल्क 1750 रूपए, टाइगर पार्क का शुल्क 1220 रूपए, इसके अलावा पटाया बीच, वाकिंग स्ट्रीट, और चतुचक मार्किट बिलकुल फ्री है।