जब हम किसी जगह पर घूमने के लिए जाते हैं, तो वहां के स्थानीय फूड को खाने की उत्सुकता भी मन में होती है, अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और मुंबई घूमने के लिए गए हैं, तो एक बार वहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर लीजिएगा।
बॉलीवुड की वजह से फेमस मुंबई अपने जायकेदार स्ट्रीट फूड को लेकर भी काफी मशहूर है, इस शहर में गली हो या फुटपाथ हर जगह स्ट्रीट फूड़ के स्टॉल्स पर लोगों की भीड़ लगी हुई नजर आती है। तो आइये जानते है मायानगरी मुंबई में वड़ा पाव के साथ साथ कौन कौन से स्ट्रीट फ़ूड का आप लुप्त उठा सकते है –
वड़ा पाव
किसी शहर का नाम किसी खाद्य पदार्थ से कैसे जुड़ जाता है इसका सीधा उदहारण है वड़ा पाव। यह नाम सुनते ही हमारे जेहन में मुंबई बिना कुछ कहे ही आ जाता है।
इसे इंडियन बर्गर भी कहा जाता है। इसकी खुशबू ही इतनी लाजवाब है तो जब आप खाएंगे तो बस कहते ही रह जाएंगे। इसके साथ लाल चटनी और कटे हर बारीक़ प्याज़ बहुत ही बढ़िया लगते है। दूर दूर से लोग इस वड़ा पाव का स्वाद लेने आते हैं।
पावभाजी
पाव भाजी हर किसी को बहुत पसंद होता है और अमूमन हर जगह आसानी से उपलब्ध भी है लेकिन मुंबई की पावभाजी की बात ही कुछ और है।
इसकी सब्जी के स्वाद की बात ही कुछ और होती है. ग्रेवी वाली सब्जी के साथ पाव को बटर में सेंककर इसे हरी चटनी और कटे प्याज के साथ परोसा जाता है जो खाकर आप कुछ दिनों तक याद रखेंगे।
कबाब
मुंबई में एक जगह मांसाहारी खाने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। मोहम्मद अली रॉड आपको यहाँ बहुत सारी ऐसी खाने की चीज़ें मिलेंगी की आप ऊँगलीयां चाटते रह जाएंगे, लाजवाब कबाब, अंडे का मालपुआ, बिरयानी , कीमा पाव आदि।
भेलपुरी
जब भी कुछ हल्का खाने का मन करता है, तो हम घर पर भेलपुरी बनाते हैं, लेकिन अगर आपको भेलपुरी का वास्तव में मजा लेना है तो मुंबई में इसे खाना न भूलिएगा. इसे तैयार करने के लिए मुरमुरे में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया आदि के साथ तीखी और मीठी चटनी और मसाले डाले जाते हैं. साथ ही नमकीन या सेव डालकर इसे सर्व किया जाता है.
फ्रेंकी
दिल्ली में आप रोल को खाते हैं, उसे मुंबई में फ्रेंकी कहा जाता है. फ्रेंकी खाने में काफी टेस्टी होता है. यहां के लोकल लोगों के बीच इसका काफी डिमांड है. फ्रेंक रोल्स के स्टॉल्स आपको जगह जगह मिल जाएंगे. ये आपको वेज और नॉन वेज दोनों तरह के मिलते हैं।
सेव बटाटा पूरी
मुंबईवासियों को सेव बाटा पुरी भी बेहद भाती है, ये एक तरह की चाट है। इसमें तमाम मसालों और चटनी का इस्तेमाल भी किया जाता है. साथ ही बारीक सेव भी डाले जाते हैं।
ये डिश आमतौर पर शाम के नाश्ते के दौरान चाय के साथ खाई जाती है। इसे प्याज, आलू, टमाटर और मिर्च को मिक्स कर तैयार किया जाता है और फ्लैट पूरियों के साथ इसे सर्व किया जाता है।