इन 6 देशों में ‘Pathan’ की हुई हैं शूटिंग, खूबसूरती ऐसी की दिल लग जाए

Sweta Patel

बॉलीवुड के किंग खान की बहुचर्चित फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 में रिलीज हो चुकी है, रिलीज़ के पहले और उसके बाद भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है।

इस फिल्म के गाने ने भी खूब सुर्खियां बटोरी है, फिल्म के लोकेशंस भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे है। ऐसे में फिल्म को देखकर आप सभी के मन में ये सवाल जरूर आ सकता है कि आखिर मूवी की शूटिंग हुई कहां है।

Shah Rukh Khan's Jhoome Jo Pathaan choreographer HITS BACK at trolls: As long as people are entertained...

ऐसे में “किंग ऑफ हार्ट्स”, शाहरुख खान के फैंस को हम बता दें, इस मूवी की शूटिंग कुल 8 देशों में की गई है। अगर आप भी उनके डाई हार्ट फैन हैं, तो इन देशों में घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। चलिए आपको उन देशों के नाम बताते हैं।

​स्पेन – Spain​

स्पेन फुटबॉल, फ्लेमेंको, चर्च्ड, प्राचीन समुद्र तटों, संस्कृति, इतिहास और हां ‘ला टोमैंटिना’ के लिए भी जाना जाता है। स्पेन भारतीयों द्वारा सबसे कम घुमा जाता है, लेकिन एक शानदार लोकेशन में घूमने-फिरने के लिए इससे बेहतर जगह आपको और कोई नहीं मिल सकती।

स्पेन उस वक्त भी खूब चर्चा में आया था जब “जिंदगी ना मिलेगी दोबारा” फिल्म रिलीज़ हुई थी। फिल्म में तीन दोस्त स्पेन का मजा लूटने एक ट्रिप पर जाते हैं और आगे कहानी चलती है।

An introduction to Spain: everything you need to know | Expatica

​संयुक्त अरब अमीरात – UAE​

संयुक्त अरब अमीरात या यूएई दुबई के लिए सबसे ज्यादा फेमस है और जब दुबई का नाम लिया जाता है, तो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा सबसे पहले दिमाग में आता है। इसके अलावा यहां कई और जगह हैं जो देखने और घूमने लायक हैं।

Dubai to Become "The Best City in the World" by 2050 | ArchDaily

​टर्की – Turkey​

एशिया और यूरोप के बॉर्डर पर स्थित यह देश अनुभव और रोमांच के लिए काफी ज्यादा फेमस है। कप्पाडोसिया में हॉट एयर बलून सबसे ज्यादा देखे जाते हैं और वहां से अनेकों गुब्बारों को उड़ते हुए देखने का जो नजारा होता है, वो आपको केवल और केवल यही मिल सकता है।

Turkey Tourism – Information, Facts, Advices in Travel Guide | Planet of Hotels

​रूस – Russia​

बॉलीवुड के बहुत से फिल्म रूस में शूट जाते है। यही नहीं, बॉलीवुड के कुछ प्रसिद्ध अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने भी देश की यात्रा करने के लिए इस जगह को सबसे ज्यादा पसंद किया है।

15 Best Places to Visit in Russia | PlanetWare

​साइबेरिया – Siberia​

साइबेरिया सबसे लंबी सर्दियों के लिए जाना जाता है। बता दें, साइबेरिया रूस का एक हिस्सा है, लेकिन यहां की खूबसूरती की अपनी एक अलग पहचान है।

यहां आप बैकाल झील (दुनिया की सबसे गहरी झील), स्टॉल्बी का वन अभ्यारण्य, बैकाल झील में आइस-डाइविंग, बेरिंग सागर के किनारे कश्ती का मजा और टैगा जंगल में पेंटबॉल खेलते हुए जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

Siberia is the best place for tourism in the world' - says Kremlin

​फ्रांस – France​

हर रोमांटिक कपल्स के लिए और हनीमूनर्स के लिए स्वर्ग माना जाने वाला फ्रांस को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। यहां का एफिल टॉवर हो, या ले लौवर या फ्रेंच गॉथिक वास्तुकला, खूबसूरती का असली उदाहरण फ्रांस जी पेश करता है।

यहां का फैशन हो खाना हो या फिर इतिहास और संस्कृति फ्रांस घूमने के लिए बेस्ट जगह है।

News Article | World Travel & Tourism Council (WTTC)

Share This Article
Leave a Comment