भारत का सबसे खतरनाक किला, एक गलती और सीधा मौत; लेकिन खूबसूरती दिल छू लेगी

एडवेंचर का अपना अलग ही मजा है, ऊंचाई से कूदने से लेकर गहराई में जाने तक अलग अलग तरह के एडवेंचर का हम लुप्त उठाते है लेकिन भारत में एक ऐसा भी किला है जहाँ का ट्रेक करना बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जाता है।

ऐसा कहते है कि यहां चढ़ाई करना और लौटना मौत के मुंह में जाकर निकलने जैसा है। ऐसे में आज के इस पोस्ट हम इसी खतरनाक किले और यहाँ के ट्रेक के बारे में विस्तार से जानेंगे –

image: travelandleisureasia

2300 फीट की ऊंचाई पर यह किला महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे रूट पर है। प्रभलादगढ़ किले के पास स्थित इस जगह को कलावंती दुर्ग कहा जाता है। पहले इसका नाम मुरंजन किला था। छत्रपति शिवाजी महाराज के काल में इसका नाम रानी कलावंती के नाम पर रखा गया। तब से यह कलावंती दुर्ग के नाम से जाना जाता है।

इस किले की चढ़ाई को देश के सबसे खतरनाक ट्रेक में से एक माना जाता है, किले पर चढ़ना माने मौत के मुंह में जाने जैसा है। दरअसल इसे चट्टान को काट-काट कर बनाया गया है। इसलिए सीढ़िया भी टेढ़ी-मेढ़ी हैं और बेहद ही खतरनाक भी।

किला चारों ओर से हरियाली और चट्टानों से घिरा है, यहाँ  न तो यहां बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी की। बारिश के दौरान यहाँ जाना और भी खतरनाक होता है। इस ट्रेक के लिए अक्तूबर से मई का महीना बेस्ट माना जाता है। 

कलावंती दुर्ग यह महाराष्ट्र में हैं, लिहाजा आप मुंबई से पनवेल स्टेशन जा सकते हैं। फिर वहां से बस या ऑटो से ठाकुरवाड़ी गांव पहुंचें, जहां से इस ट्रेक के लिए आपको साधन मिल जाएगा।