नवंबर महीने में भारत की इन जन्नत जैसी खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमें, ये रही पूरी लिस्ट

भारत में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जहां आप आने वाले नवंबर के लिए अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। छुट्टियों और मौज-मस्ती के लिए नवंबर एक अच्छा महीना है। क्योंकि भारत में ज्यादातर स्थानों पर नवंबर के महीने में मौसम सुहावना होता है। इस समय ना तो मौसम ज्यादा गर्म होता है और ना ही ज्यादा ठंडा होता है जो किसी भी पर्यटक के घूमने के लिए उचित समय रहता है।

अगर आप नवंबर महीने में घूमने के लिए, सबसे अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम इस आर्टिकल द्वारा उन्हीं जगहों के बारें में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 9 जगहें

1) पुष्कर, राजस्थान


पुष्कर का मेला भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में विख्यात है। पुष्कर की खूबसूरती यहाँ की संस्कृति को दर्शाती है। नवंबर के महीने में पुष्कर हर्षोल्लास से ऊंट मेले का भव्य आयोजन करता है। जो इसे नवंबर के महीने में घूमने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक बनाता है।

इस आठ दिवसीय वार्षिक मेले की चकाचौंध देख दुनिया भर के पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसके अलावा यहां कई ऐसी खूबसूरत और प्राचीन इमारतें हैं, जिसे नवंबर के महीने में देखा और घुमा जा सकता है।

2) मनाली (हिमाचल प्रदेश)


नवंबर का महीना मनाली में खास तौर पर घूमने वाले पर्यटकों के लिए उचित समय रहता है। क्योंकि इसी महीने में आपको मनाली में स्नो फाल देखने को मिल सकती है और वैसे भी मनाली भारत में घूमने के लिए एक आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है।

मनाली अपने खूबसूरत मंदिरों और संग्रहालयों के साथ-साथ विभिन्न हिप्पी गांवों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है जो देखने लायक हैं। स्नो फाल को देखने और उसको एंजॉय करने के लिए हर साल पर्यटक भारी मात्रा में नवंबर के महीने में मनाली घूमने के लिए पहुंचते हैं।

3) ओरछा, मध्य प्रदेश


ओरछा अपनी हरी भरी वादियों की सुन्दरता के लिए विख्यात है। मॉनसून की बारिशों के बाद ओरछा की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है जो कि नवंबर के महीने में घूमने के लिए और भी अच्छी जगहों में से एक बन जाती है।


नवंबर में इस स्थान की यात्रा करना आपको सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करेगा। क्योंकि इस दौरान तापमान मध्यम रहता है, जो इसे दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा बनाता है। ओरछा में बहुत सी ऐसी प्राचीन इमारतें हैं जिसे देख आप प्राचीनतम संस्कृति को जान सकते हैं।

4) कोडैकानल, तमिलनाडु


तमिलनाडु का कोडैकानल एक खूबसूरत और रोमांचक जगह है। कोडैकानल की खूबसूरती भी मानसूनी बारिश के बाद दोगुनी हो जाती है। नवंबर महीने के दौरान यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।


कोडैकानल के हरे-भरे जंगल, लहरदार पहाड़ी ढलान, बहती नदियां, झरने और घाटियां कोडैकानल को नवंबर के महीने में एक प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। जो कि यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

5) सुंदरवन नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल


सुंदरवन नेशनल पार्क एक टाइगर रिज़र्व और एक बायोस्फीयर रिज़र्व है, जहाँ पर्यटक ‘रॉयल ​​बंगाल टाइगर्स’ से लेकर खूबसूरत बहने वाली नदियों और खूबसूरत प्रकृतिक मौसम का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस पार्क की दोगुनी खूबसूरती को नजदीक से देखना चाहते हैं तो आपको नवंबर के महीने में यहां जरूर आना चाहिए।


आपको बता दें यह नैशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है। नवंबर का महिना सुंदरवन की ट्रिप के लिया ऐसा टाइम है जब आप इस जगह को इसके सबसे खूबसूरत रूप में देख सकते है। बंगाल टाइगर, जंगल बिल्ली, लोमड़ी, जंगली सूअर और चित्तीदार हिरण जैसे वन्य जीव धूप सेकते हुए नजर आते है।

6) बोधगया बिहार


यदि आप नवम्बर में घूमने के लिए भारत की शांति प्रिय जगह सर्च कर रहे है तो बोधगया से बेस्ट डेस्टिनेशन कोई और हो ही नही सकती है। यदि आप बोधगया घूमने जाते है, तो आप यहाँ लाल पोशाक पहने दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए बौद्ध भिक्षुयों को मंत्र उच्चारण करते हुए देख सकेंगे।


बोधगया एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस है जहाँ बौद्ध धर्म को मानने वालों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी ध्यान करने और प्राचीन पर्यटन स्थलों को देखने के लिए आते हैं। यह पल बहुत ही भक्तिमय हो जाता है।

7) जीरो अरुणाचल प्रदेश


जीरो अरुणाचल प्रदेश और भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो पर्यटकों के लिए छुट्टियाँ बिताने में, आफ़ॅबिट परफेक्ट जगहों में से है। जीरो अपनी देवदार की पहाड़ियों और चावल के खेतों के लिए प्रसिद्ध है। नवंबर के महीने यह जगह और भी सुन्दर दिखने लगती है। जिसे देखना हर पर्यटक की दिली इच्छा होती है।


यहाँ आने वाले पर्यटक स्थलों की यात्रा के साथ-साथ यहाँ ट्रेकिंग, शोपिंग और प्राकृतिक सुन्दरता का अनुभव भी ले सकते हैं। यदि कभी आप अरुणाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप जीरो जरूर घूमें।

8) रन ऑफ कच्छ गुजरात


रन ऑफ कच्छ भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है इसीलिए इसकी सुखद यात्रा के लिए नवंबर से शुरू होने वाली सर्दियों का समय बेस्ट टाइम माना जाता है। रन ऑफ कच्छ नवम्बर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है।


आपको बता दें कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। पर्यटक यहां पैरामोटरिंग, मेडिटेशन, राइफल शूटिंग, स्टारगेजिंग, जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग जैसी बिभिन्न रोमांचक एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते है।

9) ऋषिकेश उत्तराखंड


यदि आप घूमने के साथ-साथ धार्मिक विचारों के हैं और आप ऐसी खूबसूरत जगहों की तलाश कर रहे हैं जहां घुमने के साथ साथ प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी हो जाए, तो इसके लिए उत्तराखण्ड का ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शनों में से एक है।


ऋषिकेश फैमली के साथ नवंबर के महीने में यात्रा करने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है। ऋषिकेश में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के साथ साथ रॉक क्लाइम्बिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज के लिए नवंबर का महीना बेस्ट रहता है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।

Share This Article
Co-Founder of Ghumo Bihar and Ghumne Ki Jagah. A passionate explorer and writer, he loves discovering new destinations and sharing authentic travel experiences. Through his work, Sachchidanand aims to inspire others to explore the hidden gems of India and beyond.
Leave a Comment