VIDEO: भारत की इस जगह पर उल्टा बहता है झरना, नजारा देखते ही घूमने लगेगा सर

भारत विविधताओं से भरा देश है, कदम कदम पर यहाँ कुछ न कुछ बदला हुआ सा दिखाई देता है। तभी तो हम अलग अलग अनुभवों को समेटने के लिए देश के अलग अलग हिस्सों में घूमने फिरने के लिए जाते है।
इन्हीं अलग अनुभवों में एक अनुभव आप शामिल कर सकते है बहरत के ऐसे झरने की जहाँ पानी नीचे नहीं, बल्कि पहाड़ों के ऊपर जाता है। सुनने में ये बात काफी हैरान करने वाली है, लेकिन ये सच है, अगर आप यहां गए हैं, तो आपको ये बात खुद पता होगी। चलिए आपको इस जगह के बारे में जानकारी देते हैं।
नानाघाट रिवर फॉल्स कहाँ स्थित है?
उल्टा झरना के नाम से मशहूर यह जगह कोंकण बीच और जुन्नार नगर के बीच स्थित महाराष्ट्र में मौजूद है, यह जगह मुंबई और पुणे से लगभग 150 किलिमोटर की दूरी पर है। इस जगह को नानाघाट के नाम से भी जाना जाता है।
कुछ ही दिनों पहले भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर हैंडल पर खूबसूरत झरने का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में आप यह देखकर हैरान रह जाएंगे कि पानी नीचे नहीं बह रहा है बल्कि वाष्पित हो रहा है और बादल बन रहा है।
When the magnitude of wind speed is equal & opposite to the force of gravity. The water fall at its best during that stage in Naneghat of western ghats range.
Beauty of Monsoons. pic.twitter.com/lkMfR9uS3R— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 10, 2022
जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?
जब हवा की गति का परिमाण गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर और विपरीत होता है, तो यह घटना होती है। निश्चय ही यह झकझोर देने वाली घटना है, लेकिन दृश्य को देखने के बाद आपका मन बेहद ही खुश हो जाएगा।
दरअसल नानघाट में हवा बहुत तेज चलती है इसीवजह से जब झरना नीचे गिरता है तो हवा के कारण ऊपर की ओर जाने लगता है।
अगर आप नानेघाट जाने की सोच रहे है तो यहाँ आप कई तरह के अनुभवों को जी सकते है, मानसून में दिनों में पश्चिमी घाट का यह स्थान ट्रेकिंग के लिए काफी मुरीद रहता है।
कैसे पहुंचे नानेघाट जलप्रपात?
कल्याण बस स्टैंड से जुन्नार के लिए राज्य परिवहन की बस लें। यह जगह वैशाखरे गांव के पास मालशेज घाट रोड पर स्थित है। नानेघाट रोड के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
इसके अलावा, मुंबई और पुणे में कई ट्रेकिंग समूह चल रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन पाया जा सकता है। वे आमतौर पर प्रति व्यक्ति 750 चार्ज करते हैं।