अनोखा राजस्थान ! यहाँ के इस घनी हरियाली, नदियों और द्वीपों से भरे इस भाग को नहीं देखा तो क्या ही देखा !
राजस्थान का नाम सुनते ही आपके मन में क्या आता है…. एक रेगिस्तानी राज्य की छवि? और अगर यहाँ के पर्यटन की बात करें तो… बड़े बड़े शाही महल, रेगिस्तान, वीर और वीरांगनाओ का इतिहास और कुछ खूबसूरत झीलें, बस यही ना?
कैसा लगेगा अगर हम आपको राजस्थान में पर्यटन की दृष्टि से छिपे हुए एक ऐसे हिस्से के बारे में बताएं जहाँ ना आपको बड़े बड़े महल दिखाई देंगे और ना ही दूर दूर तक कोई रेगिस्तान। यहाँ अगर कुछ दिखाई देगा तो कल-कल बहती एक खूबसूरत नदी और चारों और फैली घनी हरियाली! आप विश्वास नहीं करेंगे.. है ना ?
लेकिन आपको विश्वास करना ही पड़ेगा क्योंकि हम कोई काल्पनिक स्थान की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि इस आर्टिकल में हम आपको उसी जगह के बारे में बताने वाले हैं।
तो चलिए आपका इंतज़ार ख़त्म करते हैं… दरअसल हम बात कर रहे हैं दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की जो खास तौर पर मानसून के समय कश्मीर का रूप ले लेता है।
चारों और फैली घनी हरियाली और बेहद सुन्दर तरीके से कुदरत द्वारा बनायीं गयी गोल-गोल आकृति की पहाड़ियों के बीच से बहती हुई एक सुन्दर माही नदी…. ये नज़ारा जब आप अपनी आँखों से देखेंगे तो वास्तव में आपको विश्वास नहीं होगा की इतनी खूबसूरत प्राकृतिक जगह राजस्थान में है।
बांसवाड़ा शहर राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा वाला भाग है और इसीलिए इसे राजस्थान का चेरापूंजी भी कहा जाता है। साथ ही यहाँ आपको माही नदी के ऊपर बने काफी सारे प्राकृतिक व खूबसूरत द्वीप भी देखने को मिलेंगे। इसीलिए इस शहर को “सिटी ऑफ़ 100 आइलैंड्स” के तौर पर भी जाना जाता है।
इन तस्वीरों में आपको जो जगह दिख रही है उसका नाम है “चाचा कोटा” जो बांसवाड़ा बस स्टैंड से करीब 15 किलोमीटर दूर है जहाँ आप आसानी से अपने वहां या टैक्सी वगैरह से पहुँच सकते हैं। ये जगह धीरे धीरे राजस्थान के साथ भारत के पर्यटन क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण स्थान बना लेगी इसका हमें पूर्ण विश्वास है।
अगर यहाँ जाने के लिए बेस्ट समय की बात करें तो मानसून का समय और मानसून से कुछ समय बाद मतलब की जुलाई से अक्टूबर का समय यहाँ घूमने के लिए बेस्ट रहता है क्योंकि इस समय आपको चारों और घनी हरियाली देखने को मिलेगी जिससे यहाँ की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।
यह जगह अभी तक पर्यटकों की दृष्टि से छिपी हुई है इसीलिए अभी पर्यटन की दृष्टि से इस जगह का इतना विकास भी नहीं हुआ है। इसी वजह से आपको यहाँ आस पास होटल, रिसॉर्ट्स या फिर रेस्टोरेंट्स वगैरह नहीं मिलने वाले लेकिन बांसवाड़ा शहर जो की यहाँ से सिर्फ 15 किलोमीटर दूरी पर है वहां आपको ये सभी सुविधाएँ आसानी से मिल जाएगी।
तो अगर आप राजस्थान में मानसून की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। तो बस देर किस बात की? बना लीजिये जल्दी से प्लान अपनी अगली मानसून ट्रिप का!
अगर आप ऐसे ही कुछ और बेहतरीन स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल WE and IHANA पर या फिर हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट @weandihana पर भी जा सकते हैं।
Instagram अकाउंट: https://www.instagram.com/weandihana/
YouTube चैनल लिंक: https://youtube.com/c/WEandIHANA