इटली में जरूर जाएं इन 6 जगहों पर, रोमांच और कला के देश को जरूर करें एक्‍सप्‍लोर

दुनियाभर में इटली को दुनिया के सबसे रोमांटिक देश से जाना जाता हैं, जो कि अपने रहन सहन और खानपान के लिए भी काफी मशहूर हैं। इटली घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर का महीना होता है। इटली एक ऐसी जगह हैं जो आपको जरूर जाना चाहिए। अगर आप भारत से बाहर अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो अपने वेकेशन को बेहतरीन बनाने के लिए आपके पास बेस्‍ट ऑप्‍शन इटली सकता है। यहां के शानदार ऐतिहासिक स्मारक, खूबसूरत कलाकृतियां, अभूतपूर्व आर्किटेक्चर, खूबसूरत बीच किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

इटली का मशहूर खाना

इटली में आपको यहां का स्वादिष्ट भोजन चखने को मिलता है। यहां पर दुनियाभर के फूड लवर पिज़्ज़ा, बॉटर्गा, लासागना, फियोरेंटिना स्टेक, रिबोलिटा, पोलेंटा, ओसोबुको, रिसोट्टो, कार्बोनारा और ट्रूफ़ल्स आदि खाने के लिए यहां पर पहुंचते हैं।

इटली जाने का सबसे अच्छा समय

अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर का महीना इटली घूमने के लिए सही माना जाता है। इस समय यहां कम भीड़ होती हैं और साथ ही मौसम भी अच्‍छा होता है।

इटली के प्रमुख पर्यटन स्थल

कोलोसियम रोम (Colosseum Rome)

कोलोसियम रोमन अखाड़ा जो कि दुनिया का सबसे बड़ा अखाड़ा है। यह रोम में स्थित हैं। इसका निर्माण 72 वींं सदी में फ्लेवियन के राजा वेस्पसीयन ने शुरू किया था। और राजा वेस्पसीयन के पुत्र टाइटस द्वारा 80वीं सदी में समाप्त किया गया।

ग्रांड कैनाल वेनिस (Grand Canal Venice)

वेनिस, इटली के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। यह एक बहुत ही रोमांटिक जगह है। ग्रैंड कैनाल नाम का जलमार्ग वेनिस शहर में मोजूद है, जो की इस शहर का मुख्‍य जलमार्ग है। इसकी वजह से ही इस शहर को “द सिटी ऑफ वाटर” के नाम से जाना जाता है. अगर आप भी रोमांटिक माहौल चाहते हैं तो यहां पर जरूर आएं।

पासिटानो शहर (Positano)

इटली का एक छोटा सा शहर पासिटानो शहर है, जो अमाल्फी तट के पर स्थित है यह पहाड़ी क्षेत्र है। ये शहर आपको मंत्रमुग्‍ध कर सकता है।

सांता मारिया डेल फियोर फ्लोरेंस (Santa Maria Del Fiore Florence)

सांता मरिया डेल फियोर दुनिया के सबसे खूबसूरत गिरिजाघरों में से एक है जो कि फ्लोरेंस शहर में स्थित है। यह गिरिजाघर इस शहर के केंद्र में है। यहां का वेसिलिका चर्च इटली के सबसे बड़े गिरिजाघरों में गिना जाता है. यहां की खूबसूरती आपक मन को रोमांचित कर सकती है।

पियाजा डेल केम्पो (Piyaza Del Campo)

दुनियाभर में प्रसिद्ध इटली के सिएना का पियाजा डेल केम्पो अपनी सुन्दरता के लिए जाना जाता हैं। टक्सनी के सबसे ऐतिहासिक केंद्र के रूप में स्थित पियाजा डेल केम्पो एक बहुत सुंदर जगह है। इसके साथ ही यहां साल में दो बार आयोजित की जाती है।

पॉम्पी शहर (Pompeii)

इटली के दक्षिण पूर्व में स्थित पॉम्पी शहर इटली का एक ऐसा शहर है, जो सालों पहले ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से एक खंडहर के रूप में बदल गया था। इस शहर में हर साल लगभग 25 लाख से भी ज्यादा पर्यटक घूमने आते है। इस विस्फोट में पूरा शहर राख से दब गया था. 1200 साल में इस शहर की खुदाई की गई जिससे यहां के लोगों के जीवन के बारे में पता चला।