जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 2023

जैसलमेर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, इस शहर को भारत का गोल्डन सिटी भी कहा जाता है। रेगिस्तान, किले, झील और महल इस शहर की खासियत है।

इस शहर में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है। इस शहर को घूमने का सबसे अच्छा टाइम अक्टूबर से फरवरी है। जब यहां का मौसम घूमने के अनुकूल होता है।

मजे की बात यह है कि इस बार यानि साल 2023 में तो जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन भी फरवरी में ही हो रहा है, तो ये एकदम बेस्ट मौका है इस शहर को एक्सप्लोर करने का।

Jaisalmer Desert Festival 2019 | Rajasthan Tourism - YouTube

इस साल जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन 3 से 5 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें देश-विदेश से पर्यटकों के आने की संभावना है।

जिसका आयोजन राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा किया जाता है और हिंदू महीने माघ में पूर्णिमा के 3 दिन पहले शुरू होता है। इस फेस्टिवल में खाने-पीने से लेकर रहने और मौज-मस्ती तक की हर एक सुविधाएं मौजूद होती हैं।

Jaisalmer Desert Festival to be held from February 25 | Times of India  Travel

जैसलमेर के इस रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत ही नहीं दुनिया भर से बड़ी तादाद में टूरिस्ट्स आते हैं। इसका आयोजन शहर से लगभग 42 किमी दूर स्थित सैम डेजर्ट में किया जाता है।

 

सोनार दुर्ग यानि जैसलमेर किले से सुबह निकलने वाली शोभायात्रा इस फेस्टिवल का सबसे खास आकर्षण है, जिसमें बीएसएफ की कैमल माउंटेन बैंड, राजस्थानी परिधान में सजे धजे जवान, लोक कलाकारों की हैरतअंगेज कर देने वाले करतब देखने का अलग ही मजा है।

Jaisalmer Desert Festival 2021 | Desert Fair Dates | Rajasthan Tourism

इस फेस्टिवल में होने वाली लंबी मूंछ, मिस्टर डेजर्ट, पगड़ी बांध, ऊंट दौड़ और फायर डांस जैसी प्रतियोगिताएं फेस्टिवल को रोमांचक बनाती हैं।

भारत के अलावा देश-विदेश से आए आर्टिस्ट भी इस फेस्टिवल में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। और तो और सजे संवरे ऊंटों द्वारा किए जाने वाले करतब को देखना वाकई एक अलग तरह का एक्सपीरियंस है।

Desert Festival Jaisalmer 2021 | Date | History | Tour Package

अगर आप एडवेंचर पसंद हैं तो यहां आपके लिए कैमल सफारी, मोटर पैराग्लाइडिंग, हेलीकाप्टर की सवारी जैसी ढेरों एक्टिविटीज़ मौजूद हैं। इसके अलावा पोलो खेलने से लेकर डेजर्ट सफारी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।