अरुणाचल प्रदेश के इस हैंगिंग ब्रिज पर एडवेंचर का मजा लेने आते है पर्यटक

दोनो तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बीच में बहती हुई नदी, स्वच्छ वातावरण, ठंडी हवा और आस-पास के लहराते हुए हरे भरे पेड़ यहाँ की शोभा बढ़ाते है।
प्रकृति की इस अनोखी छटा को देखते ही रहने का मन करता है। यहाँ की खूबसूरती को देख यहाँ आने वाले पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते है। प्रकृति की गोद में बसे इस स्थान की यात्रा करना बहुत ही रोमांच से भरा है।
View this post on Instagram
भारत के अरुणाचल प्रदेश में रस्सियों और बास से बने हैंगिंग ब्रिज पर टहलने से एक ही समय में रोमांचित और मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। नदी के ऊपर और नीचे फुदकती रंग बिरंगी मछलियो को देखने यहा बहुत से लोग दूर-दूर से आते है।
View this post on Instagram
सुंदर पहाड़िया, नदी का साफ पानी, और पक्षियों के चहचहाने की आवाज और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध यह स्थान बहुत ही सुकून प्रदान करने वाला है।
View this post on Instagram
आप यहाँ पर पिकनिक मनाने का आनंद ले सकते है। आप यहाँ के पहाड़ों पर ट्रैकिंग भी कर सकते है। दुर्गम रास्तों पर चलते हुए यहाँ की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का मजा ही अलग है। यह स्थान रिवर राफ्टिंग के लिए काफी लोकप्रिय है।
View this post on Instagram
यहाँ पर आने के लिए सबसे सुखद समय नवंबर से मार्च तक का है, क्यूंकि बाद सर्दियों के मौसम में यह स्थान काफी हरा-भरा रहता है।
View this post on Instagram
यदि आप यह ट्रेन से आ रहे है, तो आपको बता दे कि यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन सिलापथर है और अगर आप फ्लाइट से आ रहे है तो यहाँ का निकटतम एयरपोर्ट आलो एयरपोर्ट है। यहाँ से आप बस या टैक्सी से हैंगिंग ब्रिज तक पहुंच सकते हैं।
View this post on Instagram
यहाँ पर घूमने लायक अन्य प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भी है जैसे नुरांग फॉल, तवांग, जीरो वैली, बॉमडीला, दीरांग, संगती घाटी, नमदाफा नैशनल पार्क, सेला पास, तेंजू, रोइंग, चांगलांग, मेचुका, दपोरिजो, भालुकपोंग फोर्ट, जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रालय, गंगा झील, ईटा फोर्ट, रूपा हिल्स, पेंग तेंग सो झील, डोंग वैली, ग्लो लेक, हिंदो हिदी वॉटर फॉल, वाट केव, सैली झील, मौलिंग नैशनल पार्क, आदि।