समुद्र किनारे घूमने के लिए भारत के ये 5 बीच रहेंगे बेस्ट, बना सकते है ट्रिप को यादगार

बहुत से लोग ऐसे है जो गर्मी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी जगह झूमने जाते है। जहां का वातावरण ठंडा और पानी के साथ सुन्दर नज़ारे के साथ मस्ती कर सकें। तो आइए जानते है भारत के 5 ऐसे बेस्ट बीच के बारे में जहां आप छुट्टियों को जमकर इन्जॉय कर सकते हैं।

अगोंडा बीच

यदि आप भीड़ भाड़ से दूर शांतिपूर्ण माहौल में अपना समय बिताना चाहते है तो आप गोवा के अगोंडा बीच जा सकते है। यहाँ आकर आप बहुत शांति का अनुभव करेंगे यहां का पानी नीले रंग का है जिसे देखने में अद्भुत ही आनंद की प्राप्ति होती है।

पलोलेम बीच

गोवा का पालोलेम बीच पार्टी और मस्ती के लिए बेहतर जगह है। यहां पर लोग मसाज, पार्टी, योगा और सेमिनार जैसे चीजों का आनंद लेते हैं। यह बीच पूरी तरफ से नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां लोग विदेशों से भी आते है।

राधानगर बीच

राधानगर बीच आकर आप गर्मियों की छुट्टियां बिता सकते है। यह एक प्रसिद्ध बीच है जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हैवलॉक द्वीप पर स्थित है। इसकी खास बात यह है कि यह बीच एशिया के सबसे लंबे और शानदार द्वीपों में से एक है। इसके अलावा यहां वॉटर स्पोर्ट्स एक्टविटीज भी है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

मालपे बीच

इंडिया के खूबसूरत तटों में शामिल मालपे बीच कर्नाटक में स्थित है। जो की यह द्वीप विशाल बेसाल्ट की चट्टानों के लिए जाना जाता है। इस बीच के चारों ओर नारियल के सैकड़ों पेड़ हैं, इसीलिए इसे कोकोनट आइल के नाम से भी जाना जाता है।

पुरी बीच

पुरी बीच को आस्था के बीच के तौर पर जाना जाता है, इसके अलावा इस गोल्डन बीच भी कहा जाता है। जो कि बंगाल की खाड़ी की सीमा से लगा हुआ पूर्वी भारत के खूबसूरत तटों में से एक है।