केरल के बैकवाटर इलाके दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में हैं, यहाँ जाकर पर्यटक नौका विहार कर अपने जीवनभर के लिए एक शानदार अनुभव लेते है। यहाँ की खूबसूरती ऐसी है कि यहाँ के आलप्पुझा को ‘पूर्व का वेनिस’ कहा जाता है।
लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताने वाले है जहाँ की खूबसूरती देखकर आप केरल के बैकवॉटर्स को भूल जाएंगे, तो आइए जानते है यह मंत्रमुग्ध करने वाली जगह कहा है और आप किस तरह से वहां की यात्रा कर सकते है।
दोस्तों पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में टूरिजम के लिहाज से बेहद ही खूबसूरत और अनछुए जगहें है, इन्हीं में से एक जगह है त्रिपुरा राज्य में। हम आपको त्रिपुरा के सबसे खूबसूरत झीलों में से एक डमबूर झील के बारे में बता रहे हैं। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है –
https://www.instagram.com/p/CZJ9y9apZpS/
डमबूर झील अगरतला की राजधानी शहर से लगभग 120 किलोमीटर दूर अमरपुर उप प्रभाग में स्थित है। इसका आकार एक पतले डमरू की तरह है और इसीलिए भगवान शिव के डमरू के नाम पर इसका नाम डमबूर झील रखा गया है।
यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है क्योंकि लगभग 41 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली हुई यह झील चारों ओर से खूबसूरत पहाड़ियों और हरे-भरे परिदृश्य से आच्छादित 48 छोटे द्वीपों से घिरी हुई है।
https://www.instagram.com/p/ClxSnO4oV3h/
यह राइमा और सरमा नदियों के संगम पर स्थित है और प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के लिए घर की तरह है, जो यहाँ ज्यादातर सर्दियों के दौरान दिखाई देते हैं। झील के पास एक जल विद्युत परियोजना स्थित है, जहाँ से गोमती नदी का उद्गम होता है। इस स्थान को तीर्थमुख कहा जाता है और यह 14 जनवरी को प्रतिवर्ष यहां आयोजित होने वाले पौष संक्रांति मेले के लिए प्रसिद्ध है।
https://www.instagram.com/p/CrbWVbmpPU4/
यदि आप यहां पर ट्रेन से आ रहे है तो यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन अंबासा है। जो यहा से 75 कि. मी. दूर है। आप स्टेशन से यहां बस या टैक्सी से आ सकते हैं। अगर आप हवाई मार्ग को चुनते है तो निकटतम एयरपोर्ट अगरतला में है।
https://www.instagram.com/p/Cs_YtWGv4Ky/
इसके अलावा यहां के अन्य प्रसिद्ध स्थान उनाकोटी , नीरमहल पैलेस, उज्ज्यांता पैलेस, हेरिटेज पार्क, त्रिपुरा गवर्नमेंट म्यूजियम, कमलेश्वरी मंदिर, सेपहिजला वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कालीबारी मंदिर, जामपुई हिल, जगन्नाथ मंदिर, कल्याण सागर लेक, कलापनिया नेशनल पार्क, रविन्द्र कानन, चौदह देवी मंदिर, इंडिया बांग्लादेश फ्लैग लावरिंग सेरेमनी, रुद्रसागर लेक, तृष्णा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, नेहरू पार्क, त्रिपुरा स्टेट ट्राइबल म्यूजियम, हवेली म्यूजियम आदि है।