सिवान में घूमने की जगह |Places to visit in Siwan

बिहार राज्य का एक प्रमुख शहर है सिवान, जो की पटना से लगभग 125 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां को प्रमुख नदी दाहा है, जो सिवान शहर के बीच से बहती हुई निकलती है। 1972 में सिवान जिले के रूप में इस शहर को स्थापित किया गया। इससे पहले सिवान गोपालगंज का एक हिस्सा था।

सिवान में घूमने की जगह (Places to visit in Siwan)

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म स्थान (Birth place of Dr Rajendra Prasad)

बिहार राज्य के सिवान जिले में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था, यह स्थान घूमने के लिए अच्छा स्थान है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का पैतृक घर सिवान जिले के जीरादेई में स्थित है। यहां पर एक साधारण सा घर बना हुआ है, जहां पर आप बहुत सारी वस्तुओं का संग्रह देख सकते हैं।

 

महेंद्रनाथ मंदिर सिवान (Mahendranath Temple Siwan)

भगवान शिव जी को समर्पित यह मंदिर सिवान जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक है, जिसे महेंद्रनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता हैं। यहां पर मानव निर्मित झील है जो कि 52 एकड़ में फैली हुई है। इस मंदिर की स्थापना नेपाल के राजा महेंद्र सिंह द्वारा की गई थी।

      महेंद्रनाथ मंदिर सिवान (Mahendranath Temple Siwan)

 

आनंद बाग मठ सिवान (Anand Bagh Math Siwan)

सिवान में बखरी गांव के स्थित आनंद बाग मठ एक बहुत बहुत सुंदर मंदिर है। इसके पास ही दाहा नदी भी देखने को मिलती हैं। यहां आकर आपको शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिलता है।

  आनंद बाग मठ सिवान (Anand Bagh Math Siwan)

 

जरती माई मंदिर सिवान (Jarati Mai Mandir Siwan)

सिवान जिले का एक धार्मिक स्थल जरती माई का मंदिर है, जो कि सिवान जिले के महाराजगंज में स्थित हैं। इस मंदिर में मां चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं और मंदिर के गर्भ गृह में जरती माता के दर्शन मिलते हैं।

    जरती माई मंदिर सिवान (Jarati Mai Mandir       Siwan)

 

श्री जालेश्वर नाथ धाम सिवान (Shri Jaleshwar Nath Dham Siwan)

धाम सिवान जिले का एक मुख्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जलेश्वर नाथ धाम है, जो कि सिवान जिले के भीखबांध में बड़ा पोखर के पास स्थित है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर के अंदर शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इसके अलावा यहां एक बहुत सुंदर झील देखने को मिलती हैं। साथ ही यहां एक गार्डन भी है।

      श्री जालेश्वर नाथ धाम सिवान (Shri Jaleshwar  Nath Dham Siwan)

 

गांधी मैदान तालाब सिवान (Gandhi Maidan Pond Siwan)

सिवान जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल गांधी मैदान तलाब है जो सिवान जिले के बीचो-बीच गांधी मैदान के पास ही स्थित तालाब है। इस तालाब के किनारे ही आपको हनुमान जी को समर्पित महावीर मंदिर देखने के लिए मिलता है। इस तालाब के चारों तरफ सीढ़ियां बनी हुई है।

 

सोहगरा धाम सिवान (Sohgra Dham Siwan)

सिवान जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल सोहगरा धाम है जो सिवान जिले के सोहगरा ग्राम में स्थित है। जो बिहार राज्य और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यह प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। यह एक बहुत सुंदर मंदिर है जहां पर शिवलिंग के दर्शन करने मिलते है।

      सोहगरा धाम सिवान (Sohgra Dham Siwan)

 

श्री बाबा हरिराम ब्रह्म मंदिर सिवान (Shri Baba Hariram Brahma Mandir Siwan)

सिवान जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल श्री बाबा हरिराम ब्रह्मा मंदिर है। यह एक धार्मिक और घूमने लायक जगह है। मैरवा धाम के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर मैरवा धाम हरि बाबा ब्रह्म को समर्पित है। इसके साथ ही आपको इस मंदिर में आपको एक बहुत बड़े शिवलिंग के दर्शन भी करने को मिलते है।

   श्री बाबा हरिराम ब्रह्म मंदिर सिवान (Shri Baba         Hariram Brahma Mandir Siwan)

 

पंच मंदिर घाट सिवान (Panch Mandir Ghat Siwan)

सिवान में दरौली में स्थित पंच मंदिर घाट एक सुंदर जगह है। यहां पर घाघरा नदी है जहां एक सुंदर घाट देखने के लिए मिलता है। साथ ही यहां एक मंदिर भी है जहां आपको भगवान श्री राम जी के दर्शन मिलते है।

पंच मंदिर घाट सिवान (Panch Mandir Ghat Siwan)