सहरसा में घूमने की जगह | Places to visit in Saharsa

Shikha Sahu

बिहार राज्य का एक मुख्य जिला सहरसा है जो कि बिहार की राजधानी पटना से लगभग 203 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां को मुख्य नदी कोसी है जो कि सहरसा जिले के बीचो-बीच से होकर गुजरती है। 1954 में सहरसा जिले की स्थापना की गई थी।

सहरसा में घूमने की जगह | Places to visit in Saharsa

जयप्रकाश उद्यान सहरसा (Jaiprakash Udyan Saharsa)

सहरसा जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल जयप्रकाश उद्यान है, सहरसा जिले के बीचो बीच स्थित यह उद्यान घूमने के लिए एक अच्छा स्थान है।यहां आपको खेलने के लिए बहुत सारे झूले मिल जायेंगे। इसके अलावा आपको यहां पर एक छोटा सा जलकुंड भी देखने के लिए मिलता है।

     जयप्रकाश उद्यान सहरसा (Jaiprakash Udyan Saharsa)

श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर सहरसा (Shri Rakt Kali Chausath Yogini Temple Saharsa)

सहरसा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर है, इस मंदिर में आपको विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखने के लिए मिलती हैं जो कि देखने में बहुत ही सुंदर लगती हैं।काली माता को समर्पित इस मंदिर में चौसठ योगिनी देवी के भी दर्शन करने को भी मिलते है।

     श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर सहरसा (Shri Rakt Kali Chausath Yogini Temple Saharsa)

देवन मंदिर सहरसा (Devan Mandir Saharsa)

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर सहरसा का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह बहुत पुराना मंदिर है जहां शिवलिंग लगभग 1000 वर्ष पुराना है। कोसी नदी के किनारे बना हुआ यह मंदिर सहरसा जिले में नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर गांव में स्थित है।

      देवन मंदिर सहरसा (Devan Mandir Saharsa)

चंडी स्थान सहरसा (Chandi Sthan Saharsa)

सहरसा का चंडी स्थान एक धार्मिक स्थल है। यह चंडी माता को समर्पित मंदिर है, इस मंदिर में चंडी माता का मुख बहुत ही सुंदर प्रतीत होता है। इस मंदिर के बाजू में ही नदी बहती है। यह एक काफी प्राचीन मंदिर है।

      चंडी स्थान सहरसा (Chandi Sthan Saharsa)

मां उग्रतारा शक्तिपीठ सहरसा (Maa Ugratara Shaktipeeth Saharsa)

सहरसा के एक प्राचीन मंदरो में शामिल मां उग्रतारा शक्तिपीठ मंदिर है। जो कि सहरसा जिले के महिषी गांव में स्थित है। सहरसा से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर के गर्भ गृह में प्राचीन भगवती तारा की प्रतिमा स्थापित है। श्री उग्रतारा एक प्रमुख शक्तिपीठ है।

     मां उग्रतारा शक्तिपीठ सहरसा (Maa Ugratara Shaktipeeth Saharsa

कन्दाहा सूर्य मंदिर सहरसा (Kandaha Sun Temple Saharsa)

सहरसा जिले में महिषी प्रखंड में स्थित कन्दाहा सूर्य मंदिर सहरसा के एक प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। जहां पर ग्रेनाइट की बनी हुई सूर्य भगवान जी की बहुत सुंदर प्रतिमा स्थापित है, इस प्रतिमा में सूर्य भगवान जी अपने सात घोड़ों के साथ, रथ में सवार है।

    कन्दाहा सूर्य मंदिर सहरसा (Kandaha Sun Temple Saharsa)

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment