सारण में घूमने की जगह | Places to visit in Saran

बिहार राज्य का मुख्य जिला सारण है जो बिहार की राजधानी पटना से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोनपुर, गंडक और गंगा नदी के संगम स्थल पर सारण जिले का मुख्यालय स्थित है। सोन नदी और घाघरा नदी का संगम स्थल भी सारण जिले में ही स्थित है।

सारण में घूमने की जगह | Places to visit in Saran

बाबा हरिहर नाथ मंदिर (Baba Harihar Nath Temple Saran)

सारण जिले का एक प्रमुख मंदिर बाबा हरिहरनाथ मंदिर है, जो कि सारण जिले में सोनपुर में स्थित एक बहुत ही अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में विष्णु भगवान जी और भगवान शिव दोनों की ही प्रतिमाएं आपको एक ही मंदिर पर विराजमान मिल जायेंगी।
दोनों भगवान की प्रतिमा एक ही स्थान पर कम जगह देखने के लिए मिलता है।

       बाबा हरिहर नाथ मंदिर (Baba Harihar Nath Temple Saran)

 

दक्षिणेश्वरी काली मंदिर और कालीघाट (Dakshineswari Kali Temple and Kalighat Saran)

कालीघाट और दक्षिणेश्वरी काली मंदिर यह दोनों ही सारण जिले के एक मुख्य स्थलों में से एक है। यह घाट और मंदिर दोनों ही सारण जिले के सोनपुर में स्थित है, जो कि यह मंदिर गंडक नदी के किनारे बना हुआ है इसके साथ ही इस मंदिर के पास में ही कालीघाट देखने के लिए मिलता है। जहां आप स्नान कर सकते हैं ये घाट बहुत ही सुंदर है।

         दक्षिणेश्वरी काली मंदिर और कालीघाट (Dakshineswari Kali Temple and Kalighat Saran)

 

 

नौलखा मंदिर (Naulakha Temple Saran)

सारण जिले के सोनपुर में स्थित नौलखा मंदिर है जो गंडक नदी के किनारे बना हुआ एक सुंदर मंदिर है। विष्णु भगवान को समर्पित इस मंदिर की प्रतिमा बहुत ही आकर्षक लगती है। इसके साथ ही मंदिर के अंदर गर्भ गृह में विष्णु भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते है। इस मंदिर को मंदिर साउथ इंडियन तरीके से बनाया गया है।

        नौलखा मंदिर (Naulakha Temple Saran)

 

वैष्णो माता गुफा मंदिर (Vaishno Mata Cave Temple Saran)

देवी मां को समर्पित यह मंदिर जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल है, जो कि सारण के अमनौर में स्थित है, जिसे अमनौर धाम के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के गर्भ गृह में वैष्णो माता के दर्शन मिलते है। इस मंदिर को हिमचाल में स्थित वैष्णो माता गुफा के जैसे बनाया गया है।

वैष्णो माता गुफा मंदिर (Vaishno Mata Cave Temple Saran)

 

सोनपुर घाट (Sonpur Ghat)

गंडक नदी के किनारे बना हुआ सोनपुर घाट बहुत सुंदर है, जहां आप आ कर बोटिंग का और नहाने का भी मजा ले सकते हैं।

                सोनपुर घाट (Sonpur Ghat)

 

मां कालरात्रि मंदिर (Maa Kalratri Temple Saran)

सारण जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल मां काली को समर्पित मां कालरात्रि का मंदिर है, मां कालरात्रि माता की बहुत सुंदर प्रतिमा इस मंदिर में स्थापित है, इसके साथ ही मंदिर के पास में एक नदी बहती है, जहां आ कर आप अच्छा महसूस करेंगे।

 मां कालरात्रि मंदिर (Maa Kalratri Temple Saran)

 

द्वारिकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple Saran)

सारण जिले में छपरा में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर बहुत सुंदर है, जिसकी वास्तुकला बहुत ही आकर्षक लगती है। इस मंदिर में राधे कृष्ण जी के दर्शन भी मिलते हैं। इसके अलावा इस मंदिर में आपको और भी देवी देवताओं के दर्शन करने को मिल जाते है।

द्वारिकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple Saran)

 

मां अंबिका स्थान (Maa Ambika Sthan Saran)

यह एक बहुत सुंदर और प्राचीन मंदिर है, जो कि एक शक्तिपीठ है। जहां पर आपको अंबिका माता के दर्शन मिलते हैं। इस मंदिर का निर्माण यहां के रहा द्वारा किया गया था, जो कि सारण जिले में गंगा नदी के किनारे आमी गांव में स्थित है। साथ ही यहां पर भगवान शिव को बहुत बड़ी मूर्ति भी स्थापित है।

     मां अंबिका स्थान (Maa Ambika Sthan Saran)