यह छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शहरों में से एक है और यही कारण है कि यहां पूरे साल भारी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। अगर आप त्योहारों के दौरान यहां की यात्रा करते हैं, तो इससे आपको और भी ज़्यादा आनंद मिल सकता है, क्योंकि रायपुर में बहुत सारे त्योहारों को काफी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी भी है।
रायपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Raipur
महामाया मंदिर
यह मंदिर खारून नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर देवी महामाया को समर्पित है इस देवी जी p को दुर्गा का एक रूप माना जाता है। महामाया मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का एक मह्त्वपूर्ण केंद्र है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति में विष्णु और शिव दोनों के ही गुण हैं जो उन्हें बहुत शक्तिशाली देवी बनाते हैं।

बुद्धपारा झील
इस जगह पर आपको शांती का वातावरण मिलेगा। तो आपके लिए बुद्धपारा झील एक सर्वोत्तम जगह है। यहां अधिकतर पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। बुधपारा झील रायपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है जिसका निर्माण कलचुरी सम्राट राजा ब्रह्मदेई ने 1404 ई. में कराया था।

महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय
देश के 10 सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक महंत घासीदास मेमोरियल संग्रहालय है। महंत घासीदास मेमोरियल संग्रहालय रायपुर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से आकर्षण का केन्द्र है जो हर साल हजारों पर्यटकों की मेजबानी करता है। यहां वास्तुकला और संग्रहालय के इमारत की खूबसूरत डिजाइन देख सकते हैं।

विवेकानंद सरोवर
यहां पर 37 फीट ऊँची विवेकानंद की एक मूर्ति भी है। विवेकानंद सरोवर रायपुर शहर के केंद्र में स्थित एक आकर्षक पर्यटक स्थल है जिसे तालाब भी कहा जाता है। विविकानंद सरोवर में आप नौका विहार सहित और भी कई अन्य गतिविधियां कर सकते हैं।
हाजरा झरना
ये झरना बहुत ही सुन्दर है और इस झरने की खूबसूरती देखते ही बनती है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह जगह आपके लिए एकबसर्वोत्तम जगह है। हाजरा डोंगरगढ़ में स्थित एक बहुत ही सुंदर झरना है और यह 46 मीटर लंबा भी है। यह झरना हरे-भरे एवं घने जंगलों एवं तेजस्वी पहाड़ों से घिरा हुआ है।

कैवल्यधाम
मंदिर परिसर में कुल 26 छोटे और बड़े मंदिर हैं। इन मंदिरों में 24 तीर्थंकरों की मूर्तियाँ हैं और प्रत्येक मूर्तियां सुंदर हैं। केवला धाम एक जैन मंदिर है जो रायपुर के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना है और इसे श्री आदिनाथ जैन स्वातंभर तीर्थ के रूप में जाना जाता है।

नंदवन उद्यान
नंदवन गार्डन एक ऐसा स्थान है जहां आप कई मनोरंजक गतिविधियां भी एन्जॉय कर सकते हैं। रायपुर में स्थित नंदवन गार्डन खारून नदी के तट पर स्थित है जिसे आपको अपनी रायपुर की यात्रा में जरूर घूमने जाना चाहिए। यह एक छोटा चिड़ियाघर भी है, जिसमें बाघ, पैंथर, शेर और हिरण जैसे कई जानवरो को देखा जा सकता हैं।

ऊर्जा पार्क
इस विशाल पार्क में बड़े तालाब हैं और एक नवीकरणीय ऊर्जा का एक केंद्र हैं। उर्जा पार्क या एनर्जी पार्क रायपुर का एक प्रसिद्ध पार्क है जो अपने शांत वातावरण और नौका विहार के लिए लोकप्रिय है।

जंगल सफारी
आप यहां बच्चों और परिवार के साथ पिकनिक या समय बिता सकते हैं और कुछ साहसिक गतिविधियां भी कर सकते हैं। रायपुर में स्थित जंगल सफारी में आप हिरण, शेर, बाघ और भालू के साथ अन्य विचित्र जानवरों को देख सकते हैं।
