नीमच में घूमने की जगह। Places to visit in Neemach

Shikha Sahu

नीमच को मध्यप्रदेश में एक छावनी शहर के रूप में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। नीमच के आसपास कुछ बेहद रंगीन बाज़ार हैं। नीमच में पर्यटकों के देखने के लिए बहुत कुछ है अत: मध्यप्रदेश में पर्यटन के लिए यह एक प्राथमिक स्थल के रूप में उभर रहा है। सुखानंदजी आश्रम, नवा तोरण मंदिर, गांधी सागर बाँध(डैम), गांधी सागर अभयारण्य, भद्वमाता मंदिर आदि पर्यटकों द्वारा देखने योग्य स्थल हैं।

नीमच में घूमने की जगह। Places to visit in Neemach


 

गांधी सागर  बांध

गांधी सागर बांध चंबल नदी पर बना हुआ सबसे बड़ा बांध है और चंबल नदी मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण नदी है। गांधी सागर बांध नीमच जिले के पास स्थित एक महत्वपूर्ण आकर्षण स्थल है। बरसात के समय अगर आप यहां पर आते हैं, तो गांधी सागर बांध पानी से पूरी तरह भरा होता है और इसके गेट खोले जाते हैं।यह बाँध बहुत सुंदर है और विशाल है।

गांधी सागर  बांध  - नीमच
गांधी सागर  बांध – नीमच

नव तोरण मंदिर

यहां पर आप वराह अवतार में विष्णु भगवान की प्रतिमा देख सकते हैं, जो पत्थर के बने हुए हैं। यह मंदिर नीमच जिले के खोर में स्थित है। जो कि नीमच जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में 10 अलंकृत मेहराब है, या स्तंभ है। जिनमें खूबसूरत नक्काशी की गई है और उनमें मालाएं बनाई गई हैं।

नव तोरण मंदिर खोर - नीमच
नव तोरण मंदिर खोर – नीमच

समर कुंड महादेव मंदिर

मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर महाशिवरात्रि को बहुत बड़ा मेले का आयोजन होता है। समर कुंड महादेव मंदिर नीमच शहर में स्थित एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में आपको एक कुंड देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है।

श्री भंवर माता मंदिर

यहां पर प्रकृति का बहुत अच्छा नजारा देखने को मिलेगा और यहां पर आपको हरियाली से भरी घाटी देखने के लिए मिलेगी। श्री भंवर माता मंदिर नीमच जिले के पास स्थित एक प्राचीन मंदिर है। यहां पर आपको बहुत सारे बंदर भी देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां बंदरों से सावधान रहे हैं। यहां पर एक जलप्रपात भी है, जो बरसात के समय आपको देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको मां दुर्गा की बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही अद्भुत लगती है।

श्री भंवर माता मंदिर - नीमच
श्री भंवर माता मंदिर – नीमच

भंवर माता झरना

यहां पर आप बरसात के समय आते हैं, तो यहां पर आपको भंवर माता झरना देखने के लिए मिलता है। भंवर माता झरना भंवर माता मंदिर के पास स्थित एक प्राकृतिक जगह है। झरना बहुत खूबसूरत है और बरसात के समय पूरी तरह से पानी से भरा रहता है। यह चारों तरफ से प्राकृतिक वातावरण से घिरी हुई है।

भंवर माता झरना - नीमच
भंवर माता झरना – नीमच

सुखानंद महादेव जी मंदिर

यहां पर आपको भगवान शिव का शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती से भरी हुई है। सुखानंद मंदिर और आश्रम नीमच शहर में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह मंदिर मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित है। यहां पर प्राचीन गुफा है। प्राचीन समय में यहां पर सुखानंद मुनि ने तपस्या की थी इसलिए इस जगह को सुखानंद धाम के नाम से जाना जाता है।

सुखानंद महादेव जी मंदिर - नीमच
सुखानंद महादेव जी मंदिर – नीमच

सीताराम जाजू सागर

यह एक जलाशय है। यहां पर आपको सूर्योदय एवं सूर्यास्त का बहुत ही मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। सीताराम जाजू सागर नीमच जिले में घूमने की अच्छी जगह है। यहां पर बहुत खूबसूरत गार्डन बना हुआ है। इस डैम में मगरमच्छ भी देखने के लिए मिल जाते हैं, क्योंकि डैम में मगरमच्छ भी है।

 

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। यहां पर आपको शिवलिंग के दर्शन करने मिल जाते हैं। यह मंदिर नीमच शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर में गार्डन भी स्थित है, जहां पर बहुत सारे झूले लगे हैं और बच्चे यहां पर खेल सकते हैं। इस मंदिर के आसपास बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यहां का वातावरण बहुत अच्छा लगता है।

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर - नीमच
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर – नीमच

बालाजी धाम

यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर की बनावट भी बहुत खूबसूरत है। बालाजी धाम नीमच शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। आप यहां पर आकर शांति से समय बिता सकते हैं। मंदिर में मंगलवार को बहुत भीड़ रहती है।

बालाजी धाम - नीमच
बालाजी धाम – नीमच

सांवरिया सेठ मंदिर

यह मंदिर श्री कृष्ण जी को समर्पित है। इस मंदिर की दीवारों पर  बहुत ही खूबसूरत नक्काशी की गई है। यह मंदिर बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है और बहुत ही भव्य मंदिर है। इस मंदिर में आपको राधे कृष्ण जी की भव्य मूर्ति देखने के लिए मिल जाती है। सवारिया सेठ मंदिर नीमच शहर के पास स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है।

सांवरिया सेठ मंदिर - नीमच
सांवरिया सेठ मंदिर – नीमच

पिपलिया का किला

यहां पर आपको एक बावली देखने के लिए मिलती है, जिसमें सीढ़ियां बनी हुई है। यहां पर जो मंदिर स्थित है, वह पत्थर से बना हुआ है। यह बावड़ी बहुत खूबसूरत लगती है। यहां पर एक मंदिर भी है। आप मंदिर भी घूम सकते हैं।

पिपलिया का किला - नीमच
पिपलिया का किला – नीमच

नीमच के बारे में यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ।

 

Share This Article
Leave a Comment