चूरू में घूमने की जगह। Places to visit in Churu

राजस्थान का एक प्रमुख शहर है चूरू जो कई अद्वितीय वास्तुकला भित्ति चित्रों और कई हवेलियों से भरा हुआ है। वास्तुकला के प्रेमी लोगो को चूरू यात्रा अवश्य करना चाहिए। चूरू शहर राजस्थान के थार रेगिस्तान किनारे पर सुनहरी रेत के टीलों के बीच स्थित एक छोटा सा शहर है। यह एक बहुत ही लोकप्रिय आकर्षण का केन्द्र है। इसके साथ ही यह शहर कई पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है।

चूरू में घूमने की जगह। Places to visit in Churu


सेठानी का जोहरा

रतनगढ़ से लगभग 3 किमी की दूरी पर स्थित सेठानी का जोहरा एक बहुत ही शानदार स्थानों में से एक हैं जो कि सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्थलों में से एक है। इस किले को भगवान दास बागला की विधवा ने बनवाया था। यहां पर 1956 के दौरान एक भयानक अकाल आया था जिसके बाद था पर एक जलाशय बनवाया गया था।

सेठानी का जोहरा
सेठानी का जोहरा

स्थल रत्नागढ़

यह एक ऐतिहासिक किला है। इस किले के आसपास कई हवेलियाँ भी बनी हुई है। यह एक अदभुद किला है जो कि रत्नागढ़ चुरू के पास स्थित है जो कि पर्यटकोंका आकर्षण का केन्द्र है। इसके साथ ही यहां सुराना हवेली और कन्हैया लाल बंगला की हवेली खूबसूरत हवेली के शामिल हैं।

 स्थल रत्नागढ़
स्थल रत्नागढ़

 

सालासर बालाजी

यह मंदिर राजस्थान के चुरू जिले के सुजानगढ़ के पास स्थित सालासर धाम मंदिर है जो बालाजी को समर्पित है और जो कि हनुमान का एक नाम है। रानी सती दादीजी (झुंझुनू) और खाटू श्यामजी मंदिर के पास ही सालासर धाम स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है। यह एक पवित्र धार्मिक स्थल है जिसे वर्ष 1754 में निर्मित किया गया था।

सालासर बालाजी
सालासर बालाजी

 

कोठारी हवेली

इस हवेली को 1925 में निर्मित किया गया था। यह हवेली एक प्रसिद्ध संरचना वाली और एक आकर्षक हवेली है। इस हवेली को व्यापारी ओसवाल जैन कोठारी ने बनवाया था।

कोठारी हवेली
कोठारी हवेली

सुराना हवेली

यह चूरू शहर में स्थित एक बहुत ही आकर्षक संरचना वाली हवेली है। जो कि 6 मंजिला इमारत वाली एक बहुत ही विशाल हवेली है। जिसे 1870 में बनवाया गया था, और इस हवेली की खाद बात यह है कि इस हवेली में 1111 दरवाजे और खिड़कियां बने हुए हैं।

सुराना हवेली
सुराना हवेली

 

ताल छापर अभयारण्य

इस अभ्यारण्य में कई तरह के जानवर पाए जाते है जैसे लोमड़ी, चिंकारा और जंगली बिल्ली आप इस अभयारण्य में देख सकते हैं। इसके अलावा यहां कई लुप्तप्राय और कई दुर्लभ जानवर जैसे रोज़्रा, काली हिरन, लोमड़ी और जंगल बिल्ली आदि पाए जाते हैं। इसके साथ ही आप यहां पर कई तरह के प्रवासी पक्षियों को भी देखे जा सकते है। चुरू जिले में स्थित यह अभयारण्य एक बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है।

ताल छापर अभयारण्य
ताल छापर अभयारण्य