मुंबई को सपनों के शहर से जाना जाता है। जहां सभी अपनी ज़िंदगी की गाड़ी की दौड़ में उलझे हुए हैं। यह शहर ऐसा है जो ना कभी सोता है और ना कभी किसी के लिए रुकता है। जहां लोग अपनी थकान भरी ज़िंदगी से थोड़ा रुक कर आराम करना चाहते है। साथ ही जहां लोग सुकून और शांति भरा समय गुजरना चाहते हैं।
मुंबई में घूमने की जगह। Places to visit in Mumbai
गेट वे ऑफ़ इंडिया
गेट वे ऑफ़ इंडिया को देश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता हैं, जो कि मुंबई शहर के साथ साथ भारत देश की भी एक अलग पहचान है। यह ब्रिटिशों के महाराज के आने पर उनके उत्कर्ष का केंद्र था। और साथ ही यह आज पूरी दुनिया के लोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक महत्वपूर्ण स्थान बन चुका हैं। जिसे देखने लोग दुनिया भर से आते है।

हाजी अली की दरगाह
यह मुंबई में अरब सागर के बीच प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं। लगभग 400 साल पुरानी इस दरगाह में हिन्दू – मुस्लिम कलाकारी का एक श्रेष्ठ उदाहरण हैं। समुद्र के बीचों बीच मौजूद होने के बाद भी यह दरगाह कभी डूबी नहीं। ऐसा कहा जाता हैं कि बाबा के दरबार पर आज तक कभी भी पानी नहीं घुसा है।

जुहू बीच
भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बीचों में से एक जुहू बीच है। जिसे देखने लोग देश भर से आते है। इसके अलावा यहां फ़िल्मी हस्ती और कई प्रसिद्ध हस्तियों के भी घर है। इसके अलावा यहां पर मिलने वाले पकवानों का भी लुत्फ उठा सकतें हैं। यहाँ की पाव भाजी, भेल, पानीपूरी जग प्रसिध्य है।

मरीन ड्राइव
मुंबई शहर का सबसे सुंदर स्थान मरीन ड्राइव है। रात में जब स्ट्रीट लाइट जलती हुई गोलाई में बने मरीन ड्राइव ऐसा लगता है जैसे किसी रानी ने गले का हार पहना है। इसलिए मरीन ड्राइव को क्वीन नेकलेस भी कहा जाता हैं। मरीन ड्राइव मुंबई के 4 कि. मी. के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। जिसे लवर्स पॉइंट भी कहा जाता है।

चौपाटी बीच
गिरगांव चौपाटी के नाम से जाना जाने वाला चौपाटी बीच है जो कि मरीन ड्राइव के पास ही स्थित हैं। यहां पर खानपान के शौक़ीन लोगों आनंद ले सकते है। यहाँ की भेलपुरी और पानीपूरी भी बहुत प्रसिद्ध हैं।

एलिफेंटा केव
ये भारत के सबसे खुबसूरत नक्काशी वाले मंदिरों में से एक हैं। यह 9 कि. मी. की दूरी पर स्थित है मध्य मुंबई बंदरगाह में गेट वे ऑफ़ इंडिया का एक प्रसिद्ध स्थल हैं। एलिफेंटा केव भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैं जो कि बहुत प्रसिद्ध हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर गणेश जी को समर्पित है। सन 1801 में निर्मित इस मंदिर का निर्माण – कार्य बहुत ही सुन्दर है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ मांगी हुई मन्नत हमेशा पूरी होती हैं। और यही कारण है कि कई बड़ी हस्तियाँ भी यहाँ आकर अपने कार्य की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने आते है।

एस्सल वर्ल्ड
मुंबई के साथ – साथ पूरे देश में ख्याति प्राप्त करने वाला पार्क एस्सल वर्ल्ड है। यहाँ हर आयु – वर्ग के व्यक्ति आ कर इस जगह का आनंद ले सकता हैं। यह पार्क साल के पूरे दिन खुला रहता हैं।इसी कारण यहां हर रोज़ लगभग 10,000 लोग आते है।
