लखीसराय घूमने की जगह | Places to visit in Lakhisarai

Shikha Sahu

लखीसराय एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है, जो पहले मुंगेर जिले का हिस्सा हुआ करता था, जिसे 1994 में अलग कर दिया गया। जिसे भारत के नक्शे पर अपनी अलग पहचान मिली। लखीसराय एक अच्छी तरह से विकसित तथा प्रगतिशील शहरों में से एक है। जहाँ पर पारम्परिक और आध्यात्म जातीयता का मिश्रण मिलता है।

लखीसराय घूमने की जगह (Places to visit in Lakhisarai)

अशोक धाम लखीसराय (Ashok Dham Lakhisarai)

लखीसराय जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल अशोक धाम है। यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। जिसे इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही इस मंदिर में बहुत बड़ा बगीचा है। साथ ही मंदिर के गर्भगृह में बहुत बड़ा शिवलिंग विराजमान है जहां पर आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

  अशोक धाम लखीसराय (Ashok Dham Lakhisarai)

 

जलप्पा स्थान लखीसराय

इस मंदिर में आपको जलप्पा माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जो कि जलप्पा स्थान लखीसराय का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर लखीसराय में चानन गांव के पास स्थित है। मंदिर के आसपास आपको पहाड़ी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।

               जलप्पा स्थान लखीसराय

मां जगदंबा मंदिर लखीसराय (Maa Jagdamba Temple Lakhisarai)

लखीसराय में स्थित मां जगदंबा मंदिर बड़हिया में स्थित है, जो कि बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। इसके साथ ही इस मंदिर को मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। जो कि बहुत ही भव्य तरीके से बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। साथ ही इस मंदिर का गर्भगृह बहुत सुंदर है।

     मां जगदंबा मंदिर लखीसराय (Maa Jagdamba                             Temple Lakhisarai)

 

अभयनाथ मंदिर लखीसराय (Abhaynath Temple Lakhisarai)

लखीसराय में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर अभयनाथ मंदिर है, जो कि लखीसराय जिले के अभयपुर में स्थित है। यह मंदिर शंकर जी को समर्पित मंदिर है। ऊंची पहाड़ी पर बने हुए इस मंदिर के चारों तरफ का दृश्य देखने के लिए मिलता है।

अभयनाथ मंदिर लखीसराय (Abhaynath Temple Lakhisarai)

 

लाल पहाड़ी लखीसराय (Lal Pahari Lakhisarai)

लखीसराय में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल लाल पहाड़ी है, जो कि एक मुख्य शहर में स्थित है। लोग यहां पर प्राचीन बौद्ध विहार देखने के लिए मिलते हैं। जो कि पहाड़ी के सबसे ऊपरी चोटी पर स्थित है। यह बौद्ध विहार लखीसराय में हसनपुर में स्थित है। यह लखीसराय में घूमने के लिए एक मुख्य जगह है।

लाल पहाड़ी लखीसराय (Lal Pahari Lakhisarai)

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment