कटनी का संभागीय मुख्यालय जबलपुर है। कटनी मध्य प्रदेश का एक जिला है। कटनी में कटनी नदी बहती है, जो पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत है। कटनी जिलें को मुडवारा के नाम से भी जाना जाता है। कटनी जिले में बहुत सारी घूमने के लिए ऐतिहासिक और प्राकृतिक जगह है।
कटनी घूमने की जगह। Places to visit in Katni
जागृति पार्क
जागृति पार्क में आप आकर बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। जागृति पार्क बहुत सुंदर है। जागृति पार्क कटनी शहर का एक दर्शनीय स्थल है। जागृति पार्क में प्रवेश का शुल्क लिया जाता है। जागृति पार्क कटनी में माधव नगर में स्थित है। जागृति पार्क में आप सुबह 5 बजे से 8 बजे तक आ सकते हैं और दोपहर में 12 बजे से 4 बजे तक जा सकते हैं।

विजयराघवगढ़ किला
यह किला कटनी शहर की विजयराघवगढ़ तहसील में स्थित है। विजयराघवगढ़ किला का निर्माण 1826 में राजा बिसन सिंह के द्वारा किया गया था। विजयराघवगढ़ किला एक प्राचीन किला है। विजयराघवगढ़ किलें का आकार आयताकार है। यह महल बलुआ पत्थर से बना हुआ है। यहां पर आप ब्रम्हा चबूतरा, रंगमहल, समाधि स्थल देखने को मिलता है।

राधा कृष्ण मंदिर या कटाये घाट मंदिर
राधा कृष्ण मंदिर कटनी शहर में कटाये घाट के पास स्थित है। इस मंदिर का चारों तरफ का वातावरण बहुत ही मनोरम है। मंदिर के बाजू से एक नदी बहती है, जिसे कटनी नदी कहते है। साथ ही आपको यहां पर पंच मुखी हनुमानजी, राधा कृष्ण, हनुमानजी और दत्तत्रेय जी मूर्ति देखने मिलती है।

रूपनाथ मंदिर
रूपनाथ धाम कटनी शहर की एक दर्शनीय जगह है। यहां पर आपको शिव भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर राम कुंड, सीता कुंड, और लक्ष्मण कुंड नाम के तीन तालाब है। यहां पर प्राचीन गुफा है, जिसमें चमगादड रहते है। यहां पर पहाडियों का दृश्य मनोरम है। रूपनाथ धाम बहोरीबंद तहसील से करीब 3 किलोमीटर दूर है।

कामकंदला किला
कामकंदला किला कटनी शहर के बिलहरी में स्थित है। कामकंदला किला पर एक शिव भगवान जी का मंदिर है और मंदिर के छत पर आपको पेंटिग देखने मिलती है। कामकंदला किला कटनी शहर का एक प्राचीन किला है। शिव मंदिर पर शिवलिंग मौजूद नहीं है। साथ ही बिलहरी के आसपास आपको बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिलते है, जो प्राचीन है।यहां पर आपको हनुमान जी की मूर्ति भी देखने मिलती है।

श्री तारन तारन दिगंबर जैन मंदिर
यह कटनी शहर के बिलहरी में स्थित तारन तरन एक जैन मंदिर है। यह मंदिर कटनी शहर में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है।

सेंटर पॉइंट ऑफ़ इंडिया
यह कटनी शहर के पास घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहाँ पर प्रसिद्ध महर्षि विद्या पीठ संस्थान स्थापित हैं। सेंटर पॉइंट ऑफ़ इंडिया भारत का भौगोलिक केंद्र बिंदु है। यह जगह कटनी के पान उमरिया के करीब स्थित है। आप यहां पर स्वयं के वाहन से आसानी से पहुँच सकते हैं। सेंटर पॉइंट ऑफ़ इंडिया कटनी शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

घोघरा नर्सरी जलप्रपात
यह कटनी शहर में स्थित घोघरा नर्सरी जलप्रपात एक खूबसूरत जलप्रपात है। यहां पर झरने के पास एक मंदिर भी है, जहां जाकर आप शिव भगवान के दर्शन कर सकते है। यह छोटा जलप्रपात है, मगर खूबसूरत है।

वसुधा झरना
यहां पर आप आकर प्रकृति और झरने का मजा ले सकते हैं। वसुधा झरना घने जंगलों के बीच में स्थित है। वसुधा झरना वसुधा नाम के गांव में स्थित है। वसुधा झरना कटनी शहर का एक खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। इस झरने पर पहुंचने के लिए आपको थोड़ी सी ट्रेकिंग करनी पड़ती है।

हनुमान मंदिर मुहास
मुहास हनुमान मंदिर कटनी शहर की रीठी तहसील में स्थित है। यहां पर बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं। मुहास का हनुमान मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस हनुमान मंदिर में हनुमान जी को डॉक्टर माना जाता है, जो लोगों की हड्डियों का इलाज करते हैं।

लीपरीजलाशय
यह कटनी शहर के बहुत करीब स्थित है। लिपरी कटनी में स्थित एक जलाशय है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं। बरसात के समय में पानी से भर जाता है, तो बहुत खूबसूरत लगता है।

वैष्णव देवी मंदिर कटनी
वैष्णव देवी धाम कटनी शहर की एक धार्मिक जगह है। यह मंदिर जंगल के बीच में स्थित है। वैष्णव देवी मंदिर कटनी शहर का एक दर्शनीय स्थल है। वैष्णव देवी मंदिर करीब 15 किलोमीटर दूर सुंगरहा गाँव में स्थित है। मंदिर एक ऊंचे पहाड़ी पर स्थित है। आप यहां पर आकर हरे-भरे माहौल में माता के दर्शन कर सकते हैं।
यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।