राजकोट में घूमने की जगह। Places to visit Rajkot

राजकोट शहर गुजरात का चौथा सबसे बड़ा शहर है जो कि सौराष्ट्र क्षेत्र मे स्थित है। राजकोट में घूमने के लिए कई विकल्प मौजूद है जहां आप ऐतिहासिक स्मारकों के अलावा धार्मिक स्थल भी देखने के लिए मौजूद हैं। राजकोट अपने पर्यटन स्थलों के अलावा पारंपरिक स्नैक्स, हस्तशिल्प (चांदी का वर्क, पटोला बुनाई), अपने उद्योगो, नवरात्रि समारोह और अपनी मशहूर मिठाइयों के लिए भी जाना जाता हैं। राजकोट में महात्मा गांधी ने प्रारंभिक शिक्षा भी प्राप्त की थी, इस लिहाज से भी राजकोट को काफी प्रसिद्धी प्राप्त है।

राजकोट में घूमने की जगह। Places to visit Rajkot


 

राजकोट का इतिहास (History of Rajkot in Hindi)

इस शहर का इतिहास करीब 1600 के आसपास का है। जडेजा राजपूत कबीले ने राजकोट का गठन 1612 किया था और भारत की आजादी इस शहर पर राज किया था।

खंभालिदा गुफाएं राजकोट (Khambhalida Caves Rajkot)

राजकोट के गोंडल शहर के पास खंभालिदा गुफाएं स्थित है, राजकोट गुफाओं के नाम से जानी जाने वाली ये गुफाएं तीन बौद्ध गुफाओं का एक समूह हैं, जिनमे से एक गुफा का नाम हुआ स्तूप है और दूसरी गुफा का नाम चैत्य है। लगभग 4 वीं या 5 वीं शताब्दी ईस्वी कि जनी मनी यह गुफाएं जिन्हें चुना पत्थर की चट्टानों से काट कर बनाया गया था। यह गुफाएं राजकोट शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल में से एक है जो कि बहुत लोकप्रिय है। साथ ही यह इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक आकर्षित स्थान भी है।

समय

यह स्थान सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है।

खंभालिदा गुफाएं राजकोट
                     खंभालिदा गुफाएं राजकोट

 

काबा गांधी नो डेलो राजकोट (Kaaba Gandhi no dello Rajkot)

यह वह स्थान है जहां पर महात्मा गाँधी ने अपना बचपन बिताया था। और अब इस स्थान को गांधी स्मृति में एक संग्रहालय के रूप में बदल दिया गया है। जहां पर तस्वीरों के माध्यम से गांधी जी के जीवन को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा यहां पर इस इमारत का उपयोग युवा लड़कियों के लिए कढ़ाई और सिलाई की कक्षाओं के लिए भी किया जाता है, जहां पर आकर आप काबा गांधी नो डेलो की यात्रा में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए देख सकेगें।

समय

यह स्थान सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता हैं।

एंट्री फीस

यहां पर कोई एंट्री फीस नहीं लगती है। यह एकदम फ्री है।

काबा गांधी नो डेलो राजकोट
                  काबा गांधी नो डेलो राजकोट

 

प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क राजकोट (Pradhyuman Zoological Park Rajkot)

लालपरी झील के पास स्थित प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क राजकोट के सबसे आकर्षक स्थल में से एक है। इसे राजकोट जूलॉजिकल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 37 एकड़ में फैले हुए यह पार्क में विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां को देखने को मिलती है। साथ ही इस जगह को ज़्यादा आकर्षित करने के लिए रविन्द्र झील और लालपारी झील नामक दो झीलें भी यहां पर है, जो कि लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह एक फेमस पिकनिक स्पॉट है जहां आप अपने बच्चों के साथ भी आ सकते है।

समय

यहां पर आप 9.00 बजे से 6.00 बजे तक आ सकते है।

एंट्री फीस

यहां पर वयस्क के लिए 10 रूपये और बच्चो के लिए 5 रूपये हैं।

प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क राजकोट
                   प्रद्युम्न जूलॉजिकल पार्क राजकोट

 

रंजीत विलास पैलेस राजकोट (Ranjit Vilas Palace Rajkot)

यह राजकोट का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। आप यहां दोस्तों और परिवार के साथ आउटिंग के लिए भी आ सकते है, जो कि एक बहुत ही अच्छी जगह है। यह न केवल संस्कृति बल्कि इतिहास के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। रंजीत विलास पैलेस लगभग 225 एकड़ में फैला है। जिसका निर्माण महाराजा अमरसिंह जी ने करवाया था। जिसे गोथिक, मुगल, डच और विक्टोरियन वास्तुकला के संयोजन के साथ बनाया गया था। यहां पर्यटको को पैलेस के अन्दर जाने की अनुमति नही है, लेकिन पर्यटक इस पैलेस को बाहर से ही देख सकते है और इसके परिसर में भी घूम सकते है।

समय

आप यहां सुबह 9.00 बजे से 6.00 बजे तक घूमने के लिए आ सकते है।

एंट्री फीस

यहां 30 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है।

रंजीत विलास पैलेस राजकोट
                    रंजीत विलास पैलेस राजकोट

 

ईश्वरीय पार्क राजकोट (Ishwariya Park Rajkot)

यह राजकोट में घूमने के लिए एक बहुत ही आकर्षक जगह है। इसकी स्थापना सन 2008 में कि गई थी। इस पार्क का तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा उद्घाटन किया गया था। लगभग 77 एकड़ में फैले हुए इस पार्क में एक विशाल झील, हरी भरी हरियाली और शांत वातावरण भी है और इसके साथ ही आप यहां नौका विहार का भी आनंद ले सकते है।

समय

यहां पर आप दोपहर 1.00 बजे से 8.00 बजे तक घूमने आ सकते है।

एंट्री फीस

पर्यटकों के लिए : 20 रूपये
बच्चो के लिए : 10 रूपये

ईश्वरीय पार्क राजकोट
                          ईश्वरीय पार्क राजकोट

 

जगत मंदिर राजकोट (Jagat Mandir Rajkot)

रामकृष्ण परमहंस को समर्पित यह मंदिर एक धार्मिक स्थल है जो कि राजकोट में स्थित हैं। यह जगत मंदिर एक सार्वभौमिक मंदिर है, जिसमे रामकृष्ण परमहंस कि मूर्ति के साथ ही साथ और भी विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है। लाल पत्थर से बना हुआ यह मंदिर लगभग 60 स्तंभों पर खड़ा है जो कि बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से बना हुआ हैं जो अपने आप में ही एक अद्वितीय हैं।

जगत मंदिर राजकोट
                            जगत मंदिर राजकोट

 

स्वामीनारायण मंदिर राजकोट (Swaminarayan Temple Rajkot)

यह राजकोट का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो कि भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। यह राजकोट जंक्शन से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित कालवाड़ रोड पर है। इस मंदिर की स्थापना 1998 बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के द्वारा हुई थी। इस मंदिर को हाथ से बनाया गया था और पत्थरों से निर्माण किया गया था। साथ ही यह मंदिर एक सामाजिक और आध्यात्मिक संगठन भी है, इसीलिए इस मंदिर में सभी धर्मों के लोग घूमने ले लिए आते है।

समय

आप यहां पर सुबह 7.30 बजे से 10.15 तक और 4 बजे से शाम 8.00 बजे तक घूमने के लिए आ सकते है।

स्वामीनारायण मंदिर राजकोट
                      स्वामीनारायण मंदिर राजकोट

 

लालपारी झील राजकोट (Lal Pari Lake Rajkot)

लालपारी झील राजकोट के फेमस पिकनिक स्पॉट में से एक है। जहाँ पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोग भी अपने बच्चो और परिवार के साथ यहां पिकिनिक के लिए आते है। इस झील की खूबसूरती और मनोरम दृश्यों को देखकर बहुत ही मनमोहक सुख की अनुभूति होती हैं। इसके साथ ही वर्ड वाचिंग के लिए भी यह झील एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह झील कई प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिन्हें आप आसानी से झीलों के किनारे देख सकते है।

लालपारी झील राजकोट
                           लालपारी झील राजकोट

 

वाटसन संग्रहालय राजकोट (Watson Museum Rajkot)

वाटसन संग्रहालय राजकोट के सबसे दिलचस्प स्थानों में से एक है जो कि जुबली गार्डन के पास स्थित है। इस संग्रहालय को गुजरात का सबसे पुराना संग्रहालय भी माना जाता है। इसके साथ ही इस संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी मौजूद है, जहाँ पर आप संग्रहालय द्वारा प्रकाशित पुस्तको को पढ़ भी सकते है और खरीद भी सकते है।

समय

सुबह 9.00 बजे से 12.45 बजे तक और 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है इसके साथ ही यह म्यूजियम प्रत्येक बुधबार और नॅशनल हॉलिडे में बंद रहता है।

एंट्री फीस

यहां 10 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है।

वाटसन संग्रहालय राजकोट
                     वाटसन संग्रहालय राजकोट

 

न्यारी डेम राजकोट (Nyari Dam Rajkot)

राजकोट जिले से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित है न्यारी डेम। जो कि राजकोट की सबसे आकर्षक जगहें में से एक हैं। साथ ही यह डेम कपल्स और जगह वर्ड वाचर्स को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं। शाम के समय यहां आकर कपल्स रोमांटिक समय बिताना काफी पसंद करते है।

न्यारी डेम राजकोट
                              न्यारी डेम राजकोट

 

रोटरी डॉल म्यूजियम राजकोट (Rotary Dolls Museum Rajkot)

इस म्यूजियम में अलग अलग देशो से लायी गयी करीब 1000 से भी अधिक गुड़ियों का संग्रह है, जो कि यहां पर पर्यटकों को आने के लिए मजबूर कर देती है। इस संग्रहालय में प्रत्येक गुड़िया अद्भुत है क्योंकि ये गुडिया दुनिया भर की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं की कहानियां दर्शाती हैं। यह म्यूजियम घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है जो की ये म्यूजियम आपको और आपके बच्चो को बेहद आकर्षित करेगा।

समय

आप यहां सुबह 10 बजे से 1.00 बजे तक और शाम के समय 4.00 बजे से 7.30 बीजेआर तक आ सकते है और यह म्यूजियम प्रत्येक सोमबार बंद रहता है।

एंट्री फीस

यहां एंट्री फीस वयस्कों के लिए 25 रूपये प्रति व्यक्ति और बच्चो के लिए 15 रूपये है।

रोटरी डॉल म्यूजियम राजकोट
                     रोटरी डॉल म्यूजियम राजकोट