काकीनाडा में घूमने की जगह। Places to visit Kakinada
दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित काकीनाडा शहर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जो कि विजाग से करीब 168 किमी और हैदराबाद से लगभग 459 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर बंगाल की खाड़ी के पास स्थित होने के कारण इसे एक पोर्ट सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस पर्यनट के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ आ कर समय बिता सकते हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि इस शहर को अंग्रेज पहले को-कनाडा कहा करते थे, जिसके बाद से ही इस शहर का नाम काकीनाडा में बदल दिया गया। लेकिन इसके नाम का यह बदलाव भारत की आजादी 1947 के बाद हुआ।
काकीनाडा में घूमने की जगह। Places to visit Kakinada
अराकू घाटी
यह खूबसूरत वैली विजाग से लगभग 115 कि.मी की दूरी पर स्थित है, जहां लोग दूर-दूर से आ कर इस अद्भुत जगह का आनंद लेते है। यहां मौजूद पहाड़ी, झरने, घाटियां घने जंगल और वन्य जीव इस पहाड़ी स्थल को और भी ज्यादा खास बनाने का काम करते हैं। प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ आप यहां कई तरह की रोमांचक गतिविधियां का भी मज़ा ले सकते हैं। साथ ही आप यहां हाइकिंग और ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। यहां का माहौल काफी शांत है, और यह जगह चारो ओर से पूरी तरह से हरियाली से घिरा हुआ है, जहां का नज़ारा देखने जैसा होता है।

कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य
मैंग्रोव के घने जंगलों से घिरा यह अभयारण्य विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, जंगली जानवरों और वनस्पति को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। साथ ही यहां आपको पक्षियों की 120 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं। और यहां आपको कई लुप्त प्राय जीव भी देखने को मिल जाते है। यहां आकर आप कुछ नया अनुभव कर सकते है। जंगली जीवो में आपको यहां ऑलिव रिडले टर्टल, फिशिंग कैट, खारे पानी का मगरमच्छ और गोल्डन जैकल आदि देखने को मिलते है।

यानम
यह एक छोटा सा नगर है लेकिन बहुत ही खूबसूरत है, जो राज्य के यानम जिले के अंतर्गत आता है। यह शहर उस्कैथन पर स्थित हैं जहां पर गोदावरी नदी अपनी सहायक नदी कोरिंगा से मिलती हुई दिखती है, देखना काफी सुखद एहसास कराता है। इसके साथ ही आपको यहां कई शानदार पर्यनट स्थल भी देखने को मिल है। इसके अलावा आपको यहां एक विकल्प और मिलता है राजीव गांधी समुद्री तट की सैर का, यह एक खूबसूरत तट है। यहां पर आप वेंकन्ना बाबू रथम मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
अन्नवरम
काकीनाडा से लगभग 48 किमी की दूरी पर स्थित खूबसूरत अन्नवरम गांव पम्पा नदी के किनारे में बसा हुआ है। यह गांव आकर में छोटा है लेकिन यह अपने धार्मिक महत्व के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर एक पहाड़ी पर स्थित वेंकट सत्यनारायण स्वामी का मंदिर स्थित है जो कि यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही रोजाना यहां श्रद्धालुओं की लंबी भीड लग रहती है। दक्षिण भारत का यह मंदिर हिन्दूओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां हर साल भव्य त्योहारों का आयोजन होता रहता है जिसमें शामिल होने के लिए यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। शांत माहौल यहां का बहुत हद तक पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है।

दक्षिण का काशी
यहां गोदावरी नदी की सहायक नदी सागर संगम में मिलती हुई जाती है जो कि इस स्थान को और भी पवित्र बनाने का काम करती है। दक्षिण भारत में स्थित अंतर्वेदी को दक्षिण काशी के रूप में भी जाना जाता है। लक्ष्मी नरसिंह का मंदिर गोदावरी नदी के तट पर संगम स्थल पर स्थित है। यहां भगवान शिव का मंदिर भी बना हुआ हैं साथ ही वर्षिता सेवाश्रम भी यहां का प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा यहां गोदावरी नदी के किनारे एक खूबसूरत द्वीप भी है।

अनंतगिरी
तेलंगाना राज्य में स्थित यह एक बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, जहां पर आरामदायक समय बिताने के लिए सैलानी यहां आते हैं। घने जंगलों के बीच में बसा अनंतगिरी अपने हरियाली और मनमोहक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इन पहाड़ियों से निकलता हुआ जल आसपास की झीलों तक पहुंचता है। इसके अलावा आप यहां अनंतगिरी मदिर के दर्शन भी कर सकते है। साथ ही आपको यहां की प्राचीन गुफाएं भी देखने को मिल जाती हैं।

द्राक्षराम भीमेश्वर स्वामी मंदिर
द्राक्षराम गांव में स्थित भीमेश्वर स्वामी का यह अद्भुत मंदिर भव्य मंदिरों की श्रृंखला में माना जाता है। और इस मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता यह है कि था स्थित शिवलंग क्रिस्टल का बना हुआ है। यह एक प्राचीन मंदिर है जिसके दर्शन करने लिए हर साल सैकड़ों तीर्थयात्री यहां शिवलिंग के दर्शन के लिए आते हैं।
