फिरोजाबाद में घूमने की जगह |Places to visit in Firozabad
उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला फिरोजाबाद है, जो कि लखनऊ से करीब 285 किलोमीटर दूर है। मुख्य रूप से कांच उद्योग के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद में कांच के सामान के कारखाने भी है। साथ ही आपको यहां चूड़ी बनाने के भी कारखाने देखने को मिलते है।
फिरोजाबाद में घूमने की जगह |Places to visit in Firozabad
बटेश्वर धाम फिरोजाबाद (Bateshwar Dham Firozabad)
फिरोजाबाद के पास स्थित एक मुख्य धार्मिक स्थल बटेश्वर धाम मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है। यहां आपको भगवान शिव जी को समर्पित 101 मंदिर देखने के लिए मिलते हैं, जो कि पंक्तिबद्ध तरीके से यमुना नदी के किनारे बने हुए हैं। इसके साथ ही यहां यमुना नदी के किनारे सुंदर घाट भी बना हुआ है। यहां पर यमुना नदी के किनारे सुंदर घाट भी बना हुआ है।

गोपाल आश्रम फिरोजाबाद (Gopal Ashram Firozabad)
फिरोजाबाद का एक मुख्य धार्मिक स्थल गोपाल आश्रम है, इस आश्रम में आपको बहुत सारे देवी देवताओं की मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। साथ ही यहां पर आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको भगवान शिव जी की मुखी शिवलिंग विराजमान मिलती हैं। यहां पर नंदी भगवान जी की प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है। बालाजी भगवान जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

गांधी पार्क फिरोजाबाद (Gandhi Park Firozabad)
फिरोजाबाद का एक बहुत ही सुंदर पार्क गांधी पार्क है। यह बहुत बड़ा पार्क है, जहां आपको जानवरों की भी बहुत सारी स्टेचू देखने के लिए मिल जाते हैं। इस पार्क में फव्वारा भी है। जहां आप घूमने आ सकते हैं अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।
श्री महावीर जिनालय फिरोजाबाद (Shri Mahavir Jinalaya Firozabad)
फिरोजाबाद का एक प्रमुख मंदिर श्री महावीर मंदिर, जो जैन धर्म के लोगों के लिए धार्मिक स्थल है। मुख्य फिरोजाबाद शहर में स्थित यहां मंदिर में यहां पर आकर घूम सकते हैं। मार्बल से बना हुआ यह मंदिर बहुत सुंदर है। यहां पर भगवान महावीर की बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।

प्राचीन मारुति नंदन हनुमान मंदिर फिरोजाबाद (Ancient Maruti Nandan Hanuman Temple Firozabad)
फिरोजाबाद का एक प्रसिद्ध प्राचीन मारुति नंदन हनुमान मंदिर है जिसे पसीने वाले हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता हैं कि यहां पर हनुमान जी की, जो प्रतिमा विराजमान हैं उसमें हनुमान जी को पसीना निकलता है। यह चमत्कारिक दृश्य को देखने के लिए बहुत सारे लोग यहां पर आते हैं। यह मंदिर फिरोजाबाद में यमुना नदी के किनारे चंद्रवार गांव में बना हुआ है।

कामाख्या देवी मंदिर फिरोजाबाद (Kamakhya Devi Temple Firozabad)
फिरोजाबाद का एक प्रसिद्ध मंदिर कामाख्या देवी मंदिर है, फिरोजाबाद में जसराना के स्थित यह मंदिर बहुत सुंदर है और प्राचीन है। नवरात्रि में यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। साथ ही यहां पर भक्त मां कामाख्या देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं।
