बांका में घूमने की जगह | Places to visit in Banka

Shikha Sahu

बिहार राज्य का एक मुख्य जिला बांका जिला है। बिहार राज्य की राजधानी पटना से करीब 254 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जिले की मुख्य नदी चंदन नदी है, जो कि बांका जिले के बीचो-बीच से बहती हुई निकलती है। इसके अलावा बांका जिले में बदुआ और ओढ़नी नदी भी बहती है।

बांका घूमने की जगह (Places to visit in Banka)

ओढनी बांध बांका (Odhni Dam Banka)

बांका जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल ओढनी बांध है, जो कि यह बांध ओढनी नदी पर बना हुआ है। एक विशाल क्षेत्र में फैले हुए इस बांध में वॉटर स्पोर्ट्स का भी मजा लिया जा सकता है। इसके साथ ही यहां पर वाटर स्कूटर, बोटिंग और जेट स्की का भी आनंद लिया जा सकता हैं।

ओढनी बांध बांका (Odhni Dam Banka)

मंदार पर्वत बांका (Mandar Parvat Banka)

बांका शहर के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थलों में शामिल मंदार पर्वत है, जिसे मंदार हिल के नाम से भी जाना जाता है। बांका जिले के बौंसी में स्थित यह पहाड़ी 700 फीट ऊंची है। इस पहाड़ी का उल्लेख हमारे उल्लेख हमारे धर्म ग्रंथों में भी शामिल है। यह पहाड़ी मंदाराचल पर्वत के नाम से भी जानी जाती हैं।

मंदार पर्वत बांका (Mandar Parvat Banka)

 

पापहरणी सरोवर बांका (Papharni Sarovar Banka)

बांका जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल पापहरणी सरोवर है। बांका जिले में बौंसी में बना हुआ यह सरोवर मंदार हिल की तलहटी पर है। इसके साथ ही इस सरोवर के बीच में विष्णु भगवान जी और लक्ष्मी माता का मंदिर देखने के लिए मिलता है। इस सरोवर को बांका की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है।

 

बिलासी बांध बांका (Bilasi Dam Banka)

बांका जिले के प्रमुख स्थानों में शामिल बिलासी बांध है। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरे हुए इस बांध में बरसात में आकर समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। यहां पर बड़ी-बड़ी चट्टानें देखने को मिलती है। इसके साथ ही यह बांका का बहुत सुंदर पिकनिक स्पॉट है।

 बिलासी बांध बांका (Bilasi Dam Banka)

 

बदुआ जलाशय बांका (Badua Reservoir Banka)

जिले में बिजीरवोरवा के स्थित बदुआ जलाशय घूमने लायक एक मुख्य जगह है। यह जलाशय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, इसके अलावा यहां पर पहाड़ी एरिया भी देखने के लिए मिलता है। बहुत दूर तक फैला हुआ यह जलाशय मुख्य तौर पर सिंचाई के लिए बनाया गया है।

    बदुआ जलाशय बांका (Badua Reservoir Banka)

 

ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव मंदिर बांका (Jyeshtha Gaur Nath Mahadev Temple Banka)

बांका जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव का मंदिर है, जो कि यह जिले का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित हैं। जो कि यह मंदिर बांका जिले में चंदन नदी के किनारे स्थित है। इस स्थान पर चंदन नदी का दृश्य देखने योग्य होता है। इसके साथ ही यहां पर मां काली का मंदिर भी मौजूद हैं।

ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव मंदिर बांका (Jyeshtha Gaur Nath Mahadev Temple Banka)

 

चंदन बांध बांका (Chandan Dam Banka)

चारों तरफ से पहाड़ियों और जंगल से घिरा हुआ यह बांध बांका जिला में लक्ष्मीपुर में स्थित एक मुख्य आकर्षण स्थल है।

चुटेश्वर नाथ मंदिर बांका (Chuteshwar Nath Temple Banka)

बांका जिले में स्थित चुटेश्वर नाथ मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है। ऊंची पहाड़ी पर बना हुए इस मंदिर में ऊपर तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। यहां पर बड़ी-बड़ी चट्टानें और मंदिर के नीचे आपको एक तालाब देखने के लिए मिलता है। इसके साथ ही यहां पर मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग भी स्थापित है। यहां पर आसपास का नज़ारा देखने योग्य होता है।

चुटेश्वर नाथ मंदिर बांका (Chuteshwar Nath Temple Banka)

 

काली भगवती मंदिर बांका (Kali Bhagwati Mandir Banka)

बांका जिले के तेलडीहा में स्थित काली भगवती मंदिर तारापुर के पास स्थित है। बदुआ नदी मंदिर के पास से ही बहती हुई गुजरती है। यहां पर मंदिर में आपको मां काली और मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

काली भगवती मंदिर बांका (Kali Bhagwati Mandir Banka)

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment