मोरबी में घूमने की जगह। Places to visit in Morvi

Shikha Sahu

मोरबी शहर मच्‍छु नदी के तट पर स्थित गुजरात राज्‍य का एक शहर है, जो कि यूरोपियन शैली की वास्‍तुकला और पारंपरिक का एक अद्भूत मिश्रण है। इस शहर का झूला पुल उस युग की तकनीकी प्र‍गति का शानदार उदाहरण है, इस ब्रिज को अंग्रेजों के द्वारा ब्रिटिश शासनकाल में बनवाया गया था। मोरबी शहर में प्रवेश के तीन द्वार है। इस शहर को यूरोपीय शैली के आधार पर बनाया गया था।

मोरबी में घूमने की जगह। Places to visit in Morvi


ग्रीन चौक

यह ग्रीन चौक एक टाउन स्‍क्‍वायर है जो कि तीन द्वारों की श्रेणी में से एक द्वार में गिना जाता है। इन तीनों द्वार में इटैलियन और राजपूत शैली का रूप दिखाई देता हैं। इन तीनों ही द्वार को अपनी विशेष शैली में बनाया गया है।

ग्रीन चौक
                                    ग्रीन चौक

वेलींगटन सचिवालय, मोरबी

गुजरात के मोरबी में स्थित वेलींगटन सचिवालय है, जो इसकी वास्‍तुकला, राजस्‍थानी शैली से प्रभावित है। साथ ही यह सचिवालय अपनी वास्‍तुकला के लिए भी सबसे ज्‍यादा प्रसिद्ध है।

वेलींगटन सचिवालय, मोरबी
                        वेलींगटन सचिवालय, मोरबी

 

आर्ट डेको पैलेस, मोरबी

वर्ष 1931 में आर्ट डेको पैलेस का निर्माण किया गया। यह पैलेस गुजरात के मोरबी में स्थित है। आर्ट डेको पैलेस की आंतरिक संरचना बेहद ही आकर्षक और सुंदर है।

आर्ट डेको पैलेस, मोरबी
                             आर्ट डेको पैलेस, मोरबी

झूला पुल या सस्‍पेंन्‍सन ब्रिज, मोरबी

यह झूला पुल मोरबी में ही बना हुआ है। मोरबी आने पर जिसकी सैर अवश्‍य करें। यह एक आश्‍चर्य कर देने वाली संरचना का पुल है, जो कि विक्‍टोरियन लंदन की याद दिलाता हैं।

झूला पुल या सस्‍पेंन्‍सन ब्रिज, मोरबी
                 झूला पुल या सस्‍पेंन्‍सन ब्रिज, मोरबी

 

मणि मंदिर

मणि मंदिर मोरबी शहर के सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से एक है। इस मंदिर को मोरबी के राजा ने अपनी रानी की याद में बनवाया था। उनकी रानी के नाम पर ही इस मंदिर का नाम रखा गया है। साथ ही दूसरी ओर मणि मंदिर है जो कि मां लक्ष्‍मी को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण जयपुरी पत्‍थर से किया गया है। जिसमे राजस्‍थानी शैली की नक्‍काशी की गई है।

मणि मंदिर
                                          मणि मंदिर

 

मोरबी तक कैसे पहुंचे

राजस्‍थानी और यूरोपियन शैली में बना हुआ यह रेलवे स्‍टेशन मेारबी में स्थित हैं। साथ ही अहमदाबाद एयरपोर्ट मोरबी का नजदीक का हवाई अड्डा है। इसके अलावा मोरबी के लिए बस सुविधा भी उपलब्‍ध है।

 

मोरबी का मौसम

मोरबी में मौसम अक्सर सामान्‍य ही होता है और यहां आप किसी भी मौसम में घूमने के लिए आ सकते है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment