विदेश यात्रा में बजट नहीं बनेगी बाधा! ये रहे 6 सबसे सस्ते और बेहद सुंदर देश, कम बजट फुल मस्ती

Sweta Patel
Credit: thrillophilia.com

अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे है और बजट को देखकर अपना प्लान बार बार कैंसिल कर रहे है तो अब ऐसा नहीं होगा, बिना ज्यादा खर्च किए भी आप दुनिया के तमाम जगहों को घूम सकते है जहाँ की खूबसूरती आप दिल छू लेगी।

तो ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम आपके साथ कुछ 5 ऐसे जगहों के बारे में बात करने वाले है जहाँ की खूबसूरती लाजवाब है, इतना ही नहीं इस जगहों की यात्रा बिलकुल सस्ते में भी आप निपटा सकते है –

1. श्रीलंका

Credit: thrillophilia.com

भारत के दक्षिण में स्थित हमारा परोसी मुल्क श्रीलंका को प्रकृति ने अद्भुत खूबसूरती से बख्शा है, अगर आप कम बजट में विदेश यात्रा की सोच रहे है श्रीलंका आपके लिए एक बेहतर चॉइस हो सकती है।

श्रीलंका अपने शानदार वन्यजीव सफारी के लिए जाना जाता है, यह वन्य जीवन का घर है जहाँ आप तेंदुए, हाथी, बंदर, मगरमच्छ, और पक्षियों को बेहद ही करीब से देख पाएंगे।

  • श्रीलंका में घूमने के स्थान: कोलंबो, कैंडी, सिगिरिया, याला पार्क, गाले का किला, एडम ब्रिज, नुवारा एलिया, पिनावाला हाथी अनाथालय, पोलोन्नारुवा पवित्र शहर, मिरिसा, जाफना
  • श्रीलंका घूमने का सबसे अच्छा समय: दिसंबर से अप्रैल

2. ग्वाटेमाला

Credit: planetware.com

ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है, इस प्रतिनिधि लोकतंत्रिक देश की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी है। ग्वाटेमाला की समृद्ध जैविकी और अद्वितीय पारिस्थितिकी इसे जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है।

एक समृद्ध माया संस्कृति के साथ, पारंपरिक रूप से तैयार स्थानीय लोग अपने पूर्वजों के तरीके से रहते हैं। यहाँ की यात्रा में आप बैकपैकर बजट पर, एंटीगुआ के पास ज्वालामुखियों को पार करें, उत्तर में माया खंडहर का पता लगाएं, वर्षावन में प्राकृतिक झीलों और झरनों में तैरें, और एटिट्लान झील पर पैडलबोर्ड करें।

  • ग्वाटेमाला में घूमने की जगहें: टिकल, एंटीगुआ, चिचिकास्टेनंगो, क्वेटज़ाल्टेनंगो, मॉन्टेरिको और बायोटोपो मॉन्टेरिको, सेमुक चम्पी और ग्वाटेमाला सिटी
  • ग्वाटेमाला घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से अप्रैल

3. वियतनाम

Credit: flamingotravels.co.in

वियतनाम दक्षिण चीन सागर पर एक सुंदर दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है,जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करता है। छुट्टियाँ बिताने के लिए वियतनाम  एक खूबसूरत गंतव्य है, यह देश अपने प्राचीन समुद्र तटों, तेज़ नदियों, बौद्ध पगोडा और हलचल भरे शहरों, जीवंत नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है।

अन्य जगहों की तुलना में वियतनाम एक कम खर्चे वाली जगह है, यहाँ रहने और खाने के लिए कई सस्ते विकल्प मिल जाते हैं जिससे की आप उन क्रियाओं पर ज्यादा व्यय कर सकते हैं जिनके लिए आप वास्तव में घुमने जाते हैं।

  • वियतनाम में घूमने के स्थान: हलोंग बे, हो ची मिन्ह सिटी, ऐतिहासिक शहर – ह्यू, माई सन में मंदिर के खंडहर, फोंग न्हा-के बंग नेशनल पार्क, हनोई, मछली पकड़ने का शहर – मुई ने
  • वियतनाम जाने का सबसे अच्छा समय: फरवरी से अप्रैल और अगस्त से अक्टूबर

4. रोमानिया

Credit: thrillophilia.com

रोमानिया वास्तव में यूरोप का एक छिपा हुआ रत्न है। रोमानिया का कंट्रीसाइड ही इसका हार्ट और सोल है, यहां संस्कृति के भेष में लिपटा रोमानिया आपको अलग रूप में दिखाई देगा।

रोमानिया में देखने के लिए हिस्टोरिकल प्लेस और महल के साथ-साथ कई खूबसूरत जगहें है। अगर आप भी इन छुट्टियों में घूमने के लिए किसी इंटरस्टिंग प्लेस में जाना चाहते हैं तो रोमानिया आपके लिए बेस्ट है। राजसी कार्पेथियन पर्वत, जंगल और काला सागर से घिरे समुद्र तटों का पता लगाने के लिए, आप इस देश की यात्रा कर सकते हैं।

  • रोमानिया में घूमने की जगहें: डेन्यूब डेल्टा, क्लुज-नेपोका, ममाइया, तिमिसोआरा, बुखारेस्ट, ब्रासोव, सिबियु, सिघिसोरा और सिनाइया
  • रोमानिया घूमने का सबसे अच्छा समय: मार्च से अक्टूबर

5. नेपाल

credit: tripadvisor.com

अगर आप भारत से कोई पहली विदेश यात्रा करने की सोच रहे है तो नेपाल सबसे परफेक्ट जगह है, नेचुरल ब्‍यूटी और मंदिरों का प्राचीन इतिहास नेपाल को पर्यटन के हिसाब से काफी संपन्‍न बनाता है।

नेपाल में हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते है और यहाँ की खूबसूरती को अनुभव करते है। नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा ये दोनों जगहें सबसे अधिक एक्स्प्लोर की गई जगहों में से एक है।

नेपाल में आप काफी कम खर्च में पर्वतों और जंगलों का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहाँ आप एडवेंचर एक्टिविटी जैसे पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, रोमांचकारी माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग, ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते है।

  • नेपाल में घूमने के स्थान: काठमांडू, पोखरा, अन्नपूर्णा, चितवन राष्ट्रीय उद्यान, लंगटांग
  • नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से मई

6. भूटान

credit: TOI

दक्षिण पूर्व एशिया में पूर्वी हिमालय में स्थित भारत का परोसी देश भूटान को थर्ड ड्रैगन की भूमि के रूप में जाना जाता है, इस देश से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें जानने के बाद आप यहां जाने को मजबूर हो जाएंगे।

दुनिया का सबसे खुशहाल देश भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, भूटान में आप पारो, दोचूला पास, हा वैली, पुनाखा जोंग, तकशांग लहखांग जैसी कई शानदार जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

  • भूटान में घूमने की जगहें: थिम्पू, ट्रोंगसा, दोचुला दर्रा, हा वैली, फुंटशोलिंग, त्राशिगांग, पुनाखा ज़ोंग, रिनपुंग ज़ोंग
  • भूटान घूमने का सबसे अच्छा समय: मार्च से मई

ये भी पढ़ें: दक्षिण काशी नाम से जानी जाती है ये खूबसूरत जगह, चेन्नई एक्सप्रेस समेत सैंकड़ो फिल्मों की हो चुकी है यहाँ शूटिंग!

Share This Article
Leave a Comment