गोवा क्यों जाना जब भीड़ से दूर सुकून से भरा ये है सबसे खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन!

We The Wanderfuls

समुद्र किनारे बैठकर बस सुकून से सूरज को ढलते हुए देखना, समुद्रतट पर बैठकर खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाकर समुद्र की लहरों को छूकर आती हुयी ठंडी हवाओं के साथ मन की सारी नेगेटिविटी को भूल जाना, समुद्री लहरों के आपके पैरों को छूने के साथ बीच पर वॉक करना, समुद्री लहरों में स्विमिंग के साथ न जाने कितने तरह के पानी के खेल खेलना…… आखिर ये सब किसे अच्छा नहीं लगेगा?


अगर हमें अपने बचपन को वापस जीना है तो इसके लिए एक बेहद आसान तरीका है, बस कुछ दिन समुद्र किनारे बिता लो…!

इस बात से शायद हर कोई सहमत होगा और इसीलिए शायद लाखों लोग हर साल देश के अलग अलग बीच डेस्टिनेशन का रुख करते हैं और बीच डेस्टिनेशन के तौर पर गोवा की एक खास पहचान है ये भी सबको पता ही है। लेकिन गोवा में खास तौर पर सीजन टाइम में पर्यटकों की भीड़ भी बहुत होती है और इसीलिए बहुत से लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जो प्राकृतिक रूप से खूबसूरत तो हो लेकिन साथ में वहां वे भीड़ से दूर कुछ दिन सुकून से अपनों के साथ बिता सकें।



तो अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह की तलाश में हैं तो आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं  दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव केंद्रशासित प्रदेश में दीव शहर की। पर्यटन की दुनिया में दीव अब लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है क्योंकि इस छोटे सी आइलैंड सिटी में घूमने के लिए काफी सारी बेहद शानदार जगहें तो मौजूद हैं ही साथ ही ये खूबसूरत शहर अभी तक ज्यादातर पर्यटकों की नज़रों से बचा होने के कारण अभी तक प्राकृतिक सुंदरता और सुकून से भरा भी है।


साथ ही इस छोटे से आइलैंड पर आप बहुत ही कम दुरी तय करके काफी पुरे दीव में मौजूद सभी पर्यटक स्थलों को आसानी से देख सकते हैं। यहाँ रोड कंडीशन और साफ़ सफाई आदि की उत्तम व्यवस्था भी इसे एक परफेक्ट बीच डेस्टिनेशन बनाती है।
और तो और  यहाँ का मौसम भी बाकी बीच डेस्टिनेशन के हिसाब से थोड़ा कम उमस भरा रहता है जो की घूमने की लिए परफेक्ट है और साथ ही यहाँ देश के सबसे साफ़ और सुविधाजनक टॉप 10 बीचों में से एक बीच भी मौजूद हैं। तो चलिए बताते है आपको यहाँ के कुछ ख़ास पर्यटन स्थलों के बारे में…

घोघला बीच

घोघला बीच बेहद खूबसूरत समुद्र तट है यहाँ सभी तरह की वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी आप कर सकते हैं। साथ ही दुनियाभर में हज़ारों समुद्रतटों की स्वच्छता और सभी जरूरी सुविधाओं रेटिंग देने वाली संस्था द्वारा घोघला बीच को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट भी मिला है। देश में कुल 12 समुद्रतटों को ही ये ब्लू फ्लैग हासिल है जिसमें से एक घोघला बीच है।


दीव किला
दीव किला तीन ओर से समुद्र से घिरा बेहद विशाल और बहुट खूबसूरत किला है जिसका निर्माण पुर्तगालियों ने 16वीं शताब्दी में करवाया था। यहाँ आप सुकून से कुछ शानदार प्राकृतिक नज़ारों और किले की कई खूबसूरत जगहों के साथ कई घंटे बिता सकते है और साथ की उन पलों को शानदार बैकग्राउंड के साथ अपनी फोटोज में भी सेव कर सकते हैं।


गंगेश्वर महादेव मंदिर
दमन-दीव केंद्र शासित प्रदेश के दीव में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास महभारत काल में पांडवों से भी जुड़ा हुआ है। महाभारत काल में पांडवों के द्वारा देश के कई हिस्सों में शिवलिंगो की स्थापना की गयी थी और उन्ही में से एक जगह जहाँ पांडवों के 5 शिवलिंग आज भी उपस्थित हैं जिसे गंगेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहाँ आज भी समुद्र देव खुद अपने जल से इन पांच शिवलिंगो का निरंतर जलाभिषेक करते हैं। साथ ही मंदिर के पास ही बहुत बड़ा पथरीला मैदान और कुछ चट्टानें है। समुद्र की लहरों का इन चट्टानों को छूकर बार बार उछलना सच में बेहद खूसबूरत लगता है।


नागवा बीच
नागवा बीच भी एक बेहद खूबसूरत बीच है जो कुल 2.5 किलोमीटर दूर तक फैला है और यहाँ आप अनेक तरह के वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही यहाँ बीच के पास ही कई कैंपिंग रिसॉर्ट्स और रेस्टोरेंट्स भी है।


आईएनएस खुकरी मेमोरियल (INS Khukri)

यह एक स्मारक जो की एक भारतीय नौसेना जहाज ‘आईएनएस खुकरी’ का स्मारक स्थल है, जो भारत के ऐतिहासिक नौसेना जहाजों में से एक था। ये युद्धपोत नौ दिसंबर 1971 को नौसैनिक जहाज पाकिस्तानी पनडुब्बी द्वारा छोड़े गए तीन टॉरपीडो का शिकार हो गया था और दीव के तट से 40 समुद्री मील दूर डूब गया था। इस स्मारक स्थल को दीव में एक छोटी से पहाड़ी पर इतने शानदार तरीके से विकसित किया गया है कि आप समुद्र के किनारे बैठने के साथ थोड़ी ऊंचाई से समुद्र की लहरों को निहार सकते हैं और भरपूर सुकून और आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहाँ से सूर्यास्त का बेहद शानदार नज़ारा भी देख सकते हैं।

सेंट पॉल चर्च
सेंट पॉल चर्च पुर्तगाली ववस्तुकला सभ्यता का अद्भुत नमूना है। यह पूरा चर्च सफेद रंग में पर बेहद शानदार आकृतियों के साथ बना हुआ है और चर्च के अंदर लकड़ी पर भी अद्भुत नक्काशी की गयी हैं। इसका निर्माण करीब 400 वर्ष पहले पुर्तगालयों ने  करवाया था।


डायनासोर पार्क
बड़ो के लिए बहुत सी जगहों के साथ दीव में समुद्र किनारे एक जगह बच्चों के भी मौजूद है जहाँ आप अपनी फैमिली के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। यहाँ कई तरह के डायनासोर बने हुए है साथ ही बच्चों के लिए समुद्र के बैकग्राउंड के साथ बोटिंग व झूलों आदि की भी व्यवस्था है।

नायडा गुफाएं
दीव में स्थित ये अनोखी गुफाएं फोटोशूट के लिए वास्तव में एक शानदार जगह है।


जलंधर बीच
दीव किले के बाहरी हिस्से में मौजूद ये बीच बाकी समुद्रतटों से कुछ अलग है यहाँ समुद्री लहरों का तट पर मौजूद चट्टानों से टकराकर ऊँची उठती लहरों का नज़ारा सच में आपको वहां से हिलने नहीं देगा।

गोमतीमाता बीच
दीव के एक कोने में स्थित ये बीच भी पर्यटकों के लिए तो एक खूबसूरत बीच है ही साथ ही यहाँ गोमती माता का एक मंदिर भी समुद्रतट के पास ही स्थित है। मंदिर में माता के दर्शन करने के बाद मंदिर की खिड़कियों से समुद्र का दृश्य देखना और साथ में ठंडी हवाओं के साथ मंदिर में कुछ समय बिताना सच में बेहद अच्छा अनुभव रहता है।


इसके अलावा भी दीव में कुछ और घूमने लायक जगहें है जिसके बारे में हम हमारे आयने वाले आर्टिकल में बताने की कोशिश करेंगे। साथ ही दीव की इन जगहों के बारे में अगर आप ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं।

अगर आपको ऐसी जगहों के हमारे वीडियो भी देखने हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल WE and IHANA पर या फिर हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट @weandihana पर भी जा सकते हैं।

Instagram अकाउंट: https://www.instagram.com/weandihana/

YouTube चैनल लिंक: https://youtube.com/c/WEandIHANA

 

Share This Article
Leave a Comment