आजकल के स्ट्रेस भरी लाइफ स्टाइल से हर कोई परेशानी से जुझ रहा होता है। इस परेशानी से बचने के लिए बहुत लोग ऐसे हैं जो ऐसी जगह छुट्टियों को इन्जॉय करना चाहते हैं, जहां उनको कुछ देर ही समय, पर शांति और सुकून मिल सके और अपने स्ट्रेस को कम या खतम कर सके।
कुछ लोग शांत वाली जगह पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार वो जगह को लेकर काफी कन्फ्यूज़ रहते हैं। तो आज हम आपको भारत के सुन्दर बीचों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने स्ट्रेस को भूल कर अपनी छुट्टियों को जमकर इन्जॉय कर सकते हैं।
यह रहे भारत के खूबसूरत समुद्री बीच
1) पलोलेम बीच
अगर आप पार्टी, मस्ती के लिए बीच पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए गोवा का पालोलेम बीच बेहतर रहेगा। इस बीच पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ रहती है और लोग पार्टी, सेमिनार, मसाज, योगा जैसे चीजों का आनंद लेते हैं। नारियल के पेड़ों से घिरे इस बीच पर पानी नीले क्रिस्टल जैसा साफ नजर आता है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच भी काफी फेमस है।
2) राधानगर बीच
गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए आप राधानगर बीच की ओर रुख कर सकते हैं। ये बीच काफी फेमस है और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हैवलॉक द्वीप पर स्थित है। ये एशिया के सबसे लंबे और शानदार द्वीपों में से एक है।
इसी वजह से इस द्वीप को टाइम्स मैगज़ीन के द्वारा इंडिया के बेस्ट बीच में से एक माना गया है। ये बीच हनीमून कपल्स की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टविटीज को भी लोग काफी पसंद करते हैं।
3) अगोंडा बीच
शांतिपूर्ण माहौल में बीच घूमना चाहते हैं तो आप गोवा के अगोंडा बीच पर समय बिता सकते हैं। यहां का पानी नीला है और इस बीच का माहौल बेहद शांत है। यहां अगोंडा नाम का चर्च भी है। वैसे इस बीच को सन बाथ के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां पर लोग सन बाथ का आनंद लेने के लिए आना पसंद करते हैं।
4) ओम बीच
मौज-मस्ती के लिए ही नहीं अगर आप आध्यात्मिक दृष्टि से किसी बीच पर जाना चाहते हैं तो आप गोकर्ण में ओम बीच की ओर रुख कर सकते हैं। ये बीच अपने आकार को लेकर काफी फेमस है क्योंकि यहां दो अर्ध चंद्राकार टुकड़ों को मिलते हुए दिखाई देता है। जिससे इसका आकार ओम (ॐ) के जैसा दिखता है। बेहद खूबसूरत और शांत ये बीच वॉटर स्पोर्टस के लिए भी जाना जाता है।
5) मालपे बीच
मालपे बीच इंडिया के खूबसूरत तटों में शामिल है। ये बीच कर्नाटक में स्थित है और द्वीप विशाल बेसाल्ट चट्टानों के लिए जाना जाता है। ये बीच एक छोटे से द्वीपसेंट मैरी से लगभग 15 किलो मीटर की दूरी पर है। इस द्वीप को कोकोनट आइल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके चारों ओर नारियल के सैकड़ों पेड़ हैं।
6) पुरी बीच
पुरी बीच आस्था के बीच के तौर पर जाना जाता है और इसको गोल्डन बीच भी कहा जाता है। ये बीच बंगाल की खाड़ी की सीमा से लगे पूर्वी भारत के खूबसूरत तटों में से एक है। इस बीच पर फेमस सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक अक्सर रेत के जरिए खूबसूरत मूर्तियां बनाते रहते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।