गर्मी की छुट्टियों में घूम आएं चंडीगढ़ के आसपास की ये 5 ठंडी और खूबसूरत जगह

Shikha Sahu

अगर आप गर्मी के दिनों में छुट्टियां बिताने किसी खूबसूरत और ठंडी जगह जाना चाहते है तो आपको बता दें कि चंडीगढ़ से मात्र 2 घंटे की दूरी पर कुछ ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते है।

इसके साथ ही चंडीगढ़ के कुछ सुंदर गार्डन, लेक और वहां की हरियाली लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ की सुखना लेक और रॉक गार्डन देखने के लिए लोगों की यहां काफी भीड़ रहती है।

मोरनी हील्

हरियाणा के पास स्थित मोरनी हील्स एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन है, जो कि चंडीगढ़ से मात्र 1 घंटे की दूरी पर है। यहां के लेक, हरियाली और चीड़ के पेड़ आपका मन मोह लेती हैं। यह जगह आपकी ट्रिप को बेहतर बना सकती है।

परवाणु

यहां आकर आप प्रकृति और पहाड़ों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। इस जगह पर आ कर आपको अच्छा लगेगा। यहां आकर राइड करने के साथ साथ लोकल फूड का भी मजा ले सकते हैं।

नालागढ़

हिमाचल प्रदेश के एंट्री गेट से जाने वाला नालागढ़ में आकर आप शांति महसूस कर सकते है। यह जगह अपनी शांति के लिए जानी जाती है। यहां आपको शिवालिक हिल्स और नालागढ़ फोर्ट घूमने के लिए मिल जाता है। नालागढ़ फोर्ट को अब होटल में बदल दिया गया है।

बड़ोग

चीड़ और देवदार पेड़ो से घिरा हुआ छुट्टियां बिताने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हिमांचल प्रदेश के सालोन जिले में स्थित बड़ोग काफी खूबसूरत जगह है। यहां काफी टूरिस्ट पुरानी मोनेस्ट्री, मंदिर और कैंपिंग साइड देखने के लिए आते हैं।

कसौली

आपको कसौली में कई मुगल और ब्रिटिश शानकाल की कई ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिल जाती हैं। यहां आप घूमने और खाने के लिए मॉल रोड जा सकते है। हाईकर्स के लिए भी यह जगह बेस्ट है। यहां आप अपना शोर्ट वीकेंड एंजॉय कर सकते है।

Share This Article
Leave a Comment