अक्टूबर महीने में कर रहें है घूमने की प्लानिंग, तो ट्रेवल लिस्ट में अभी से डाल लीजिए इन खूबसूरत जगहों को

भारत में घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत और विख्यात जगहें हैं जहां आप साल के बारहों महीने घूमने का आनंद ले सकते हैं। लेकिन अगर हम बात करें साल के अंत में आने वाले महीने अक्तूबर की, तो इस महीने में धीरे धीरे ठंड का आगाज होने लग जाता है।
इसीलिए अक्तूबर का महीना पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान मौसम न तो ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा, और तो और अक्टूबर के महीने से प्रसिद्ध त्यौहार जैसे नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे कई प्रसिद्ध त्यौहारों की भी शुरुआत होने लगती है।
ऐसे अगर आप भी अपने लाइफ पार्टनर, दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने की इच्छा रखते हैं, तो हम आपको बता दें कि आने वाला अक्टूबर का महीना घूमने के लिए एकदम बेस्ट महीना है। क्योंकि मानसून खत्म के बाद की खूबसूरत पहाड़ियों की हरियाली आपको चारों ओर देखने को मिल जाएगी।
यह रहे अक्टूबर महीने में घूमने वालीं खूबसूरत जगहें
1) मैसूर कर्नाटक
वैसे आमतौर पर मैसूर को महलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। मैसूर की खूबसूरती भारत के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। मैसूर में घूमने के लिए बहुत से सुंदर आकर्षण भी हैं, जिसमें से एक मैसूर पैलेस है। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहां आते हैं।
मैसूर अपनी शाही विरासत और अपनी जटिल वास्तुकला के कारण विख्यात है। मैसूर अपनी इसी खूबी के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अक्तूबर के महीने आप भी मैसूर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
2) स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश का आकर्षक और अभिन्न अंग है। जो पर्यटक अक्टूबर में घूमने के लिए अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं। तो उनके लिए स्पीति घाटी एकदम परफेक्ट जगहों में से एक है।
स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश एक ऐसी सौंदर्य से भरपूर जगह है जहां आपको समय समय पर बहते हुए बादलों की खूबसूरती देखने को मिल जाएगी जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध जरूर कर देती है। तो अक्तूबर के महीने में स्पीति घाटी बेझिझक आइए और यहां के सुन्दर जगहों को आनंद उठाएं।
3) सिंहगड महाराष्ट्र
पुणे से महज 37 किलोमीटर दूर सिंहगढ़ किला अपनी खूबसूरती की प्राचीनतम कहानी बताता दिख जाएगा। हरी भरी वादियों के बीचों-बीच बने इस सिंहगड किले को देख किसी का भी मन मंत्रमुग्ध होना लाजमी ही है। सिंहगड किले से आप आसपास के क्षेत्रों की सुंदरता देख सकते हैं।
क्षेत्रफल ज्यादा होने की वजह से यहाँ गर्मियों में घूमना थोड़ा मुश्किल भरा रहता है। इसलिए अक्तूबर के महीने में यहाँ घूमने के लिए उत्तम रहता है। यहां पर आप फोटोग्राफी के साथ साथ कैम्पिंग और ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैं।
4) धनौल्टी उत्तराखण्ड
गुरुग्राम से 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्तराखण्ड के गढ़वाल की खूबसूरत पहाड़ों की श्रृंखला में बसा है। मानसूनी मौसम के खत्म होने के बाद अक्तूबर के महीने में खिलने बाली इस धनौल्टी हिल स्टेशन की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक ही बनती है।
मानसून में इस घाटी पर समय समय पर भारी बारिश की चेतावनी के बाद घूमने के लिए अक्तूबर का ही महीना परफेक्ट माना जाता है। अक्तूबर का महीना अपने संतुलन मौसम के लिए बिल्कुल सही समय है। धनौल्टी में बहती खूबसूरत नदी और झरने किसी भी पर्यटक का मन मोह लेने में सक्षम हैं। धनौल्टी की खूबसूरत वादियों में आप ट्रेकिंग के साथ-साथ यहाँ के लोकल व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।
5) गुप्तकाशी उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में स्थित खूबसूरत गुप्तकाशी आध्यात्मिक और धार्मिक विचारों बालों के लिए एक मुख्य केंद्र है। जिसे पर्यटन की दृष्टि से भी देखा जाता है। यहाँ बहुत से खूबसूरत मंदिर हैं जहां सभी धार्मिक स्थानों में अच्छे साफ़ मौसम में ही पूरा घुमा जा सकता है। क्योंकि जून गर्मी वाला और मानसूनी में बारिश वाला मौसम रहता है।
एक अक्तूबर महीना ही ऐसा होता है जिसमें मौसम का संतुलन रहता है। इसलिए अक्तूबर महीने आप कभी आओ तो यहाँ आकर अर्धनारीश्वर, मणिकर्णिक और विश्वनाथ जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। गुप्तकाशी गुरुग्राम से महज 452 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
6) कोलकाता
अक्टूबर के महीने कोलकाता में नवरात्र में माँ दुर्गा की पूजा बहुत ही धूम धाम से की जाती है। इस मौके पर मां दुर्गा की पूजा उपासना की जाती है। जो कि हर पर्यटक के लिए देखने लायक होती है। नवरात्रि के दौरान पूरा कोलकाता भक्तिमय हो जाता है।
कोलकाता में देखने लायक और भी सुन्दर जगहें हैं जहां अक्टूबर के महीने में घुमा जा सकता है। अगर आप भी कोलकाता के लोकल संस्कृति को करीब से जानना चाहते हैं, तो अक्टूबर के महीने में कोलकाता जरूर जाएं।
7) गोवा
वैसे आमतौर पर गोवा पूरे साल घुमा जा सकता है। लेकिन अगर हम गोवा में आनेवाले पर्यटकों की बात करें तो, मानसून के बाद अक्तूबर के महीने में इनकी संख्या में इजाफा होता हैं।
मुख्यतः गोवा को पार्टी और मौज मस्ती के लिए जाना जाता है। इसी कारण बड़ी संख्या में देश-विदेशों से पर्यटक गोवा घूमने के लिए अक्तूबर महीने में आते हैं।
8) हम्पी कर्नाटक
हम्पी कर्नाटक की खूबसूरत जगहों में से एक है जहां आपको हरे-भरी खूबसूरत वादियाँ देखने को मिल जाएंगी। वैसे हम्पी अपने कई पुराने नामों से प्रसिद्ध है। मानसूनी बारिश के बाद यहाँ की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। इसलिए अक्तूबर में हम्पी घूमने वालों पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
ऐसा होना भी लाजमी ही है क्योंकि हम्पी यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों की सूची में जो शामिल है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक हम्पी घूमने के लिए आतें हैं। इसलिए अगर आप भी हम्पी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्तूबर के महीने में यहाँ आना बहुत उचित रहेगा।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।